41 वर्ष बाद पदक जीतने पर CM योगी बोले- पांच अगस्त का महत्व और बढ़ा-भारतीय पुरुष हॉकी टीम

ओलंपिक खेलों में 41 वर्ष बाद भारतीय पुरुष हॉकी टीम के पदक जीतने पर देश में चारों ओर उल्लास का माहौल है। खेल प्रेमी तथा खिलाड़ियों के साथ पीएम नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल तथा सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस अवसर को ऐतिहासिक बताया है। सभी ने हॉकी टीम के खिलाड़ियों तथा प्रबंधन को बधाई दी है। पदक विजेता टीम में शामिल वाराणसी के निवासी ललित उपाध्याय को राज्य सरकार ने एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देने का ऐलान किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जापान के टोक्यो में चल रहे ओलिंपिक खेलों में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है। भारतीय हॉकी टीम का कभी ओलंपिक में लम्बे समय तक दबदबा रहा। इसके बाद तो 1980 के मास्को ओलंपिक के पदक का सूखा गुरुवार को समाप्त हो पाया। भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने 41 वर्ष से मेडल के सूखे को खत्म करते हुए आज कांस्य पदक को अपने नाम कर लिया है। भारतीय टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर पदक पर कब्जा किया। हॉकी टीम की इस शानदार जीत पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है।उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम की जीत पर हाॢदक बधाई दी है। उन्होंने कहा कि हमें अपनी हॉकी टीम पर गर्व है टीम ने शानदार विजय हासिल कर देश का नाम ऊंचा किया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी टीम की इस सफलता पर ट्वीट किया है। उन्होंने कहा कि आज टोक्यो ओलंपिक में भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने ऐतिहासिक प्रदर्शन कर कांस्य पदक जीता है। आज की सफलता ने भारतीय हॉकी के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय को जोड़ा है। आज पांच अगस्त की ऐतिहासिक तिथि को एक इतिहास और बन गया। टीम की इस अविस्मरणीय उपलब्धि पर पूरे देश को गर्व है। हार्दिक बधाई टीम इंडिया। अपर मुख्य सचिव सूचना डा.नवनीत सहगल ने बताया कि यूपी के बेटे की इस उपलब्धि पर प्रदेश सरकार ललित को एक करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि देगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version