68 वर्षीय कुत्तों के साथ करता था बलात्कार, वीडियो मिलने के बाद मुंबई पुलिस ने दबोचा

नई दिल्ली। महाराष्ट्र से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मुंबई पुलिस ने एक 68 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार करने की वजह बलात्कार है। आपको जानकार हैरानी होगी कि इस युवक ने बलात्कार किसी लड़की से नहीं, बल्कि एक मादा कुत्ते के साथ किया है। बता दें कि DN नगर की पुलिस ने बुधवार को ये कार्रवाई करते हुए खुलासा किया। वहीं ये घटना अंधेरी वेस्ट के जुहू में दिसंबर 2020 में हुई थी, जिसका खुलासा अब हुआ है।

मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी अहमद शाह एक पेशे से एक सब्जी विक्रेता है और जुहू की एक गली में रहता है। वारदात सामने आने के बाद लोगों ने सोशल मीडिया पर खूब आक्रोश जताया। बता दें कि अहमद शाह अब तक कई कुत्तों के साथ रेप कर चुका है।

इस मामले में पशु अधिकार कार्यकर्ता विजय मोहनानी ने केस दर्ज कराते हुए शिकायत की। विजय ‘बॉम्बे एनिमल राइट्स’ NGO के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने पुलिस को सबूत के रूप में एक वीडियो भी दिया, जिसमें अहमद शाह को कुत्ते के साथ रेप करते हुए देखा जा सकता है। विजय मोहनानी को एक स्थानीय व्यक्ति ने कॉल कर के बताया था कि एक व्यक्ति आवारा कुत्तों का रेप करता रहता है। उसने ही दिसंबर 2020 का ये वीडियो भेजा।

बकौल विजय, जब उन्होंने उस व्यक्ति से पूछा कि उसने इस बारे में पुलिस में कोई शिकायत क्यों नहीं दर्ज कराई, तो उसने कहा कि वो आरोपित को जानता था और उसने उसे कई बार चेताया भी था कि वो इस तरह की हरकतों से बाज आए लेकिन जब वो बार-बार इसी कुकृत्य को दोहराता रहा तो उसे मजबूरन उसके बारे में खुलासा करना पड़ा। इसके बाद आरोपित के जानकार ने विजय मोहनानी को कॉल कर के सब कुछ बताया।

पुलिस ने इस मामले में मंगलवार (मार्च 9, 2021) को IPC की धारा-377 (अप्राकृतिक अपराध), 429 (किसी सस्तन प्राणी की हत्या करना या उसे अपंग बनाना) और ‘प्रिवेंशन ऑफ क्रूएलिटी ऑन एनिमल्स एक्ट (PCA) की धारा-11 (पशु के साथ क्रूरता भरा व्यवहार) के तहत FIR दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपित ऐसे कुकृत्य करने का आदी है और उसे कई बार स्थानीय लोगों ने चेतावनी दी थी

पहले भी सामने आ चुके हैं ऐसे मामले

जुलाई 2019 में इसी तरह की जघन्य वारदात की खबर आई थी, जब मंगलौर में मोहम्मद अंसारी नाम के एक शख्स को खेत में गाय के साथ अप्राकृतिक सेक्स करते हुए ग्रामीणों द्वारा देखा गया था। ग्रामीणों के मुताबिक अंसारी ने पहले गाय के पांवों को रस्सी से बांधा था और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया था। उससे दिन पहले मध्य प्रदेश में छोटू खान ने गाय के साथ दुष्कर्म किया था। हाल में भी ऐसे मामले सामने आए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *