चालान कटने के बाद Vivek Oberoi  ने Mumbai Police का किया धन्यवाद, कहा- सुरक्षा जरूरी है  

मुंबई। कल मुंबई में बिना हेलमेट के चालान काटे जाने पर अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि बिना हेलमेट के कट गया चालान… बिना हेलमेट के राइड ? मुंबई पुलिस ने चेकमेट कर दिया। मुंबई पुलिस का धन्यवाद ये याद दिलाने के लिए कि सुरक्षा बहुत जरूरी है। सुरक्षित रहें, हेलमेट और मास्क पहनें।

दरअसल, 14 फरवरी को विवेक अपनी पत्नी संग बाइक राइड पर निकले थे। बाइक चलाते समय एक्टर ने ना तो मास्क लगा रखा था और ना ही उनके सिर पर हेलमेट देखा गया। इस सब के बावजूद भी विवेक ने वो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया और लिखा- वैलेंटाइन डे की बेहतरीन शुरुआत, मैं-मेरी पत्नी और वो मजा आ गया। विवेक का ये वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, मुंबई पुलिस की नजर भी इस पर पड़ गई। वीडियो को देखते ही एक्टर का 500 रुपये का ई चालान काट दिया गया। बताया गया है कि इंस्पेक्टर नंदकिशोर जाधव ने शुक्रवार को शाम 7.02 पर विवेक का चालान काटा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *