Breaking Newsअंतर्राष्ट्रीयउत्तर प्रदेशराज्य
Trending

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने किया रामायण कान्क्लेव का शुभारंभ, कहा- राम के बिना अयोध्या की कल्पना असंभव

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने किया रामायण कान्क्लेव का शुभारंभ, कहा- राम के बिना अयोध्या की कल्पना असंभव

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की उत्तर प्रदेश की चार दिवसीय यात्रा का आज आखिरी दिन है। वह रविवार को पौराणिक रामनगरी अयोध्या की यात्रा पर हैं। वह लखनऊ से प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन से अयोध्या पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। उनके रामनगरी में प्रथम आगमन को ऐतिहासिक बनाने की पूरी तैयारी की गई है। अयोध्या में राष्ट्रपति का भव्य स्वागत आठ मंचों से किया गया। यह पहली बार है, जब कोई राष्ट्रपति रामलला का दर्शन करने के लिए आए हैं, वह भी ऐसे समय में जब सुप्रीम फैसले के बाद भव्य मंदिर निर्माण के साथ रामनगरी और रामलला का खोया वैभव वापस लौट रहा है। राष्ट्रपति रामलला का दर्शन करने के साथ राम मंदिर निर्माण की प्रक्रिया की ओर भी गौर करेंगे, जिस ओर देश ही नहीं दुनिया के रामभक्तों की निगाह है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

रामनगरी अयोध्या में यूं तो प्रति वर्ष एक करोड़ से अधिक श्रद्धालु आते हैं और इनमें सामान्य जन से लेकर विभिन्न क्षेत्रों के दिग्गज होते हैं, पर यह दूसरी बार है, जब कोई राष्ट्रपति अयोध्या आए हैं। वर्ष 1983 में तत्कालीन राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह भी अयोध्या आए थे, जबकि वर्तमान राष्ट्रपति की यात्रा श्रीराम और रामनगरी की अस्मिता को राष्ट्र की अस्मिता से जोड़ कर देखी जा रही है। राष्ट्रपति के दर्शन के समय रामलला गुलाबी रंग की नई पोशाक में होंगे। रामलला का दर्शन-पूजन करने के बाद राष्ट्रपति रुद्राक्ष का पौधा रोपित करेंगे।राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने अयोध्या प्रभु राम की जन्म और लीला भूमि तो है ही बिना राम के इस नगरी की कल्पना करना भी असंभव है। उन्होंने कहा रामायण का प्रचार महत्वपूर्ण है। क्योंकि इसमें जीवन के निहित मूल्य मानवता के लिए हमेशा प्रासंगिक हैं। दर्शन के साथ-साथ रामायण आदर्श आचार संहिता भी प्रदान करती है जो हमारे जीवन के सभी पहलुओं का मार्गदर्शन करती हैअयोध्या में रामायण कान्क्लेव के शुभारंभ के बाद राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रामायण एक ऐसा विलक्षण ग्रंथ है जो राम कथा के माध्यम से विश्व समुदाय के समक्ष मानव जीवन के उच्च आदर्शों और मर्यादा को प्रस्तुत करता है। मुझे विश्वास है कि रामायण के प्रचार-प्रसार के लिए यूपी सरकार का यह प्रयास पूरी मानवता के हित में बहुत महत्वपूर्ण सिद्ध होगा। राष्ट्रपति ने रामायण कान्क्लेव के आयोजन और कला व संस्कृति के माध्यम से आम लोगों तक रामायण पहुंचाने के लिए सीएम योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम की सराहना भी की।रामायण कान्क्लेव के शुभारंभ अवसर पर राम जन-जन के हैं। हमारी आस्था और रोम-रोम में राम बसे हैं। यही आस्था ही अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण के मार्ग को प्रसस्त किया है। 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने रामायण कान्क्लेव का दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया। इस अवसर पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सीएम योगी आदित्यनाथ और उप मुख्यमंत्री डा. दिनेश शर्मा और केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद रहे। इस साथ ही सरयू तट पर रामायण के विभिन्न प्रसंगों व प्रतीकों की प्रदर्शनी लगी है।राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द के अयोध्या पहुंचने पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और सीएम योगी आदित्यनाथ ने उनकी अगवानी की। इस दौरान प्रथम महिला सविता कोविन्द भी मौजूद हैं।महामहिम के दौरे को लेकर अयोध्या में कई नेता नजरबंद कर दिए गए हैं। डॉक्टर गनी, मनीष पांडे, व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता उर्फ नंदू को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। अयोध्या के गांधी पार्क और तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन के चल रहे धरने पर भी पुलिस का सख्त पहरा है।राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को लेकर प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम पहुंच गई है। अयोध्या धाम को पूरी तरह से सील किया गया हैं। सभी एंट्री पाइंट पर बैरियर लगाए गए। स्थानीय लोगों को भी अब प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।महामहिम के दौरे को लेकर अयोध्या में कई नेता नजरबंद कर दिए गए हैं। डॉक्टर गनी, मनीष पांडे, व्यापारी नेता नंद कुमार गुप्ता उर्फ नंदू को पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर दिया है। अयोध्या के गांधी पार्क और तिकोनिया पार्क में भारतीय किसान यूनियन के चल रहे धरने पर भी पुलिस का सख्त पहरा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को लेकर प्रेसीडेंशियल स्पेशल ट्रेन अयोध्या धाम पहुंच गई है। अयोध्या धाम को पूरी तरह से सील किया गया हैं। सभी एंट्री पाइंट पर बैरियर लगाए गए। स्थानीय लोगों को भी अब प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।अयोध्या जा रहे राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द की विशेष प्रेसिडेंशियल एक्सप्रेस सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर बाराबंकी रेलवे स्टेशन से गुजरी। यहां एसपी यमुना प्रसाद ने राष्ट्रपति को सलामी दी, हालांकि पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यहां ट्रेन का ठहराव नहीं हुआ। स्टेशनों के आसपास करीब एक किलोमीटर तक बाजार और दुकानें बंद करा दी गई,प्रेसिडेंशियल ट्रेन में रेलवे बोर्ड ने लक्ष्मी सहगल के नाम से चार हजार हार्स पावर वाले इंजन का प्रयोग किया है। आठ लोको पायलट ओर दो गार्ड की ड्यूटी ट्रेन में लगाई गई है। इसके साथ ही रास्ते में पड़ने वाली सभी क्रासिंग ट्रेन निकनले से पहले कुछ देर के लिए बंद कर दी गई हैं।राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द सुबह 9.40 बजे लखनऊ के चारबाग स्टेशन से अयोध्या के लिए अपनी स्पेशल प्रेंसिडेशियल ट्रेन से रवाना हो गए। सुबह 9.10 बजे के आसपास ट्रेन को रवाना होना था, लेकिन तीस मिनट विलंब से रवाना हुई। राष्ट्रपति का काफिला चारबाग स्टेशन सुबह साढ़े नौ बजे के आसपास चारबाग स्टेशन पहुंचा। लखनऊ से अयोध्या का सफर करीब 2.20 घंटे का होगा। राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द रामनगरी में चार घंटा दस मिनट तक रहेंगे। रविवार सुबह नौ बज कर दस मिनट पर लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन से वह प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे। सुबह 11:30 बजे राष्ट्रपति प्रेसीडेंशियल ट्रेन से अयोध्या जंक्शन पहुंचेंगे। 11:40 बजे राज्यपाल आनंदीबेन पटेल एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ साथ में सड़क मार्ग से राष्ट्रपति रामकथा पार्क के लिए प्रस्थान करेंगे। 11:50 पर वह रामकथा पार्क पहुंचेंगे, 11:50 से दोपहर 12 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 दोपहर 12 से एक बजे के मध्य वह रामकथा पार्क में आयोजित रामायण कान्क्लेव का उद्घाटन एवं संस्कृति तथा पर्यटन विभाग की विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। 12:45 बजे राष्ट्रपति का संबोधन होगा। दोपहर 12:55 बजे राष्ट्रगान के उपरांत एक बजे राष्ट्रपति रामकथा पार्क से यात्री निवास के लिए प्रस्थान करेंगे। यात्री निवास में एक बज कर पांच मिनट से दो बजकर 15 मिनट का समय आरक्षित रहेगा। राष्ट्रपति मंदिर निर्माण की प्रगति जानेंगे। दो बजकर 20 मिनट पर यात्री निवास से प्रस्थान कर दो बजकर 35 मिनट पर वह हनुमान गढ़ी पहुंचेंगे। दो बजकर 35 मिनट से तीन बजकर 15 मिनट के दौरान राष्ट्रपति हनुमान गढ़ी व रामलला का दर्शन एवं श्रीराम जन्मभूमि परिसर में पौधारोपण करेंगे। तीन बजकर 15 मिनट पर श्रीराम जन्मभूमि परिसर से प्रस्थान कर राष्ट्रपति तीन बजकर 25 मिनट पर अयोध्या जंक्शन पहुंचेंगे। तीन बजकर 40 मिनट पर राष्ट्रपति प्रेसीडेंशियल ट्रेन से लखनऊ के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button