Category Archives: कर्नाटक

30 मिनट 30 खबरे | देश-दुनिया की 30 बड़ी खबरें फटाफट | Non Stop 30 News

30 मिनट 30 खबरे | देश-दुनिया की 30 बड़ी खबरें फटाफट | Non Stop 30 News | Aaryaa News

Corona Virus India | जानिए अपने राज्य कि कोरोना वायरस कि ताज़ा खबर | Covid Update

कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लागू  

नई दिल्ली। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के देख कर्नाटक सरकार ने राज्य में 14 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही अनुमति मिलेगी। रविवार को कर्नाटक में 34,804 नए कोरोना केस मिले थे, जो अब तक का सबसे बड़ा आंक़ड़ा है। इसके अलावा राज्य में 134 लोगों की मौत भी हुई है। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी।

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन मंगलवार रात 9 बजे से शुरू होगा। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं वाले लोगों की ही इजाजत दी जाएगी। हालांकि आवश्यक सेवाओं वाले लोगों के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को केवल सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही बाहर निकलने की अनुमति होगी।

इसके अलावा निर्माण कार्य, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि कार्य से जुड़े सामानों को बेचने वाली दुकानों को भी खोलने पर रोक नहीं होगी। कर्नाटक में लॉकडाउन दिल्ली और महाराष्ट्र की तुलना में थोड़ा सख्त होगा। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहेंगी।

 

त्योहार से पहले लौटी कोरोना की पाबंदियां, नागपुर समेत इन जिलों में लगा लॉकडाउन

नई दिल्ली। कोरोना काल अपने अंतिम चरण पर था और देश का विकास फिर से पटरी पर लौट रहा था। लेकिन इस साल एक बार फिर से कोरोना संकट ने अपनी वापसी शुरू कर दी है और खतरा एक बार फिर से देश में बढ़ रहा है। ताजा आंकड़ों की बात करें तो आज देश में सबसे ज्यादा 26 हजार कोरोना के नए मामले सामने आए। महाराष्ट्र समेत देश के 9 राज्यों में कोरोना संक्रमण ने रफ्तार तेज कर दी है, जिसकी वजह से सरकार की चिंता बढ़ गई है। संक्रमण को रोकने के लिए देश में एक बार फिर से होली के त्योहार से पहले कोरोना की पाबंदियां लौट आई हैं।

दरअसल, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस बेकाबू होता जा रहा है। यहां कोरोना के मामले बेहद तेजी से बढ़ने लगे हैं। इसके मद्देनजर महाराष्ट्र में कई जगह लॉकडाउन लगा दिया गया है। इसके साथ ही केरल, तमिलनाडु, पंजाब, मध्य प्रदेश, दिल्ली, गुजरात, कर्नाटक और हरियाणा में भी कोरोना बढ़ रहा है।

नागपुर में पूर्ण लॉकडाउन

नागपुर में आज से हफ्ते भर का लॉकडाउन लगाया गया है। नागपुर में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए 15 मार्च से 21 मार्च तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया गया है। इस दौरान सिर्फ आवश्यक सेवाओं को छूट दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार केवल आवश्यक सेवाएं जैसे कि सब्जी और फल की दुकानें और दूध बूथ खुले रहेंगे। इस दौरान आज नागपुर में सड़कें वीरान दिखीं। इस दौरान शहर के लोग, सुबह की सैर के दौरान, COVID-19 सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करते देखे गए।

देश के 4 जिलों में संपूर्ण लॉकडाउन

कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते मामलों के कारण देश के चार राज्यों में अब तक संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा चुका है। नागपुर, अकोला, परभनी और औरंगाबाद में फिलहाल लॉकडाउन लागू है। हालांकि, मुंबई समेत महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लॉकडाउन लगाने की चेतावनी सीएम उद्धव दे चुके हैं। महाराष्ट्र के अन्य इलाकों में लॉकडाउन पर फैसला सरकार जल्द करने वाली है।

कर्नाटक में लॉकडाउन की चेतावनी

कर्नाटक में भी संक्रमण तेजी से ब़ढ़ रहा है। इसको देखते हुए मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने लोगों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वो सहयोग नहीं करेंगे तो दोबारा लॉकडाउन जैसे उपाय करने पड़ेंगे।

मध्य प्रदेश में नाइट कर्फ्यू की आहट!

मध्य प्रदेश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए सरकार यहां सख्ती बढ़ाने पर विचार कर रही है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि राज्य में कोरोना की स्थिति को लेकर मंगलवार को एक बैठक बुलाई गई है। इसमें नाइट कर्फ्यू लगाने पर विचार किया जा सकता है। इंदौर और भोपाल में नाइट कर्फ्यू लगाने पर पहले विचार किया जा रहा है।

अब तक 9 शहरों में लग चुका है नाइट कर्फ्यू

देश में कोरोना लॉकडाउन के अलावा नाइट कर्फ्यू भी लगाया जा रहा है। देश में अब तक कुल 9 शहरों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा चुका है। महाराष्ट्र के पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है। इसके अलावा पंजाब के मोहाली, जालंधर, एसबीएस नगर (नवांशहर), होशियारपुर, कपूरथला, पटियाला, फतेहगढ़ साहिब और लुधियाना में भी नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।

बेंगलुरु: दोस्त ने महिला को किया प्रपोज,महिला के सोचने के लिए समय मांगने पर दोस्त ने हमला कर की लूट

बेंगलुरु: एक 24 वर्षीय महिला के पुरुष मित्र ने कथित तौर पर शनिवार को एक पब में उसके साथ शादी का प्रस्ताव रखने के बाद उस पर दुष्ट हो उसने जवाब दिया कि उसे सोचने के लिए कुछ समय चाहिए। उसने कथित तौर पर उस पर हमला किया और उसका मोबाइल फोन और 45,000 रुपये लूट लिए।

थानीसांद्रा निवासी जेनिफर (बदला हुआ नाम) ने पुलिस को बताया कि एरिक चार्ल्स नाम के उसके दोस्त ने उसे शनिवार को रेजीडेंसी रोड स्थित एक पब में बुलाया था। शाम 6 बजे के करीब वह कुछ दोस्तों के साथ वहां पहुंची। कुछ ही समय बाद, चार्ल्स ने उसे रेस्टो-बार में शामिल किया और उसके सामने प्रस्ताव रखा। मैने  उनसे कहा कि मुझे समय चाहिए और अपने माता-पिता से भी बात करनी चाहिए।

यह सुनकर चार्ल्स गुस्से में आग बबूला हो गया। उसने कथित तौर पर उसका सेलफोन और डेबिट कार्ड छीन लिया। विरोध किए जाने पर, उसने कथित तौर पर उसे थप्पड़ मारा और उसका सामान लेकर भाग गया। बाद में, उन्होंने अपने बैंक खाते से 45,000 रुपये वापस ले लिए।

महिला पुलिस के पास पहुंची जेनिफर इलाज के लिए आसपास के एक अस्पताल गई और फिर चार्ल्स के खिलाफ शिकायत लेकर अशोकनगर पुलिस के पास पहुंची। उसने हमें बताया कि उसने उससे शादी करने के लिए मजबूर किया और मना करने पर उसके साथ मारपीट की। उसने यह भी कहा कि उसने उससे पैसे लिए थे, जिसका सत्यापन होना बाकी है। वह फिलहाल फरार है,रिपोर्ट में एक पुलिस अधिकारी के हवाले से लिखा गया है।

 

कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, फंदे से लटका मिला शव

कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री को आज एक और बड़ा झटका लगा है। कन्नड़ एक्ट्रेस जयश्री रमैया की सोमवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बैंगलुरू के ओल्ड एज एंड रिहैबिलिटेशन सेंटर में उनका शव फंदे से लटका हुआ मिला। रमैया काफी समय से डिप्रेशन से जूझ रही थीं। बैंगलुरू के संध्या किरण आश्रम में उनका इलाज चल रहा था।

खबरों के मुताबिक, जयश्री को रिएलिटी शो में भाग लेने के बाद ज्यादा काम नहीं मिल रहा था, जिससे वह बहुत दुखी थीं। उन्होंने काम न मिलने की बातों का जिक्र अपने दोस्तों से भी किया था।

जयश्री की इस तरह की मौत की खबर मिलते ही कन्नड़ फिल्म उद्योग को शोक की लहर छा गई है। फिल्म उद्योग की कई हस्तियां उनकी की इस तरह से मौत पर दुख जता रहे हैं।

कर्नाटक : गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- निर्णायक मोड़ पर है कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को कर्नाटक के शिवमोगा जिले के भद्रावती में आरएएफ की  97वीं बटालियन की आधारशिला रखी। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि यह बटालियन पूरे दक्षिण भारत में और गोवा तक के क्षेत्र के अंदर शांति स्थापना के लिए हमेशा जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी।

अमित शाह ने कहा कि लगभग  230  करोड़ की लागत से होने वाले इस निर्माण के लिए कर्नाटक सरकार ने लगभग  50 एकड़ जमीन दी है। यहां पर प्रशासनिक भवन, कर्मियों के निवास केंद्र, अस्पताल, केंद्रीय स्कूल के साथ-साथ खेलकूद के स्टेडियम का भी निर्माण किया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि आज 97 वीं बटालियन के इस शिलान्यास के साथ ही आरएएफ के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया है।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि  लगभग  1  साल से कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई निर्णायक मोड़ पर आ गई है। पूरी दुनिया में कोरोना के खिलाफ सरकारें लड़ी, लेकिन भारत में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ-साथ 130 करोड़ की जनता भी कोरोना के खिलाफ लड़ाई लड़कर यशस्वी होकर बाहर निकले हैं।

जानिए, केरल समेत किन-किन राज्यों मे आज से खुले स्कूल

नई दिल्ली। नए साल के पहले दिन देश के कई राज्यों में महीनों से बंद पड़े स्कूलों को खोल दिया गया। केरल, कर्नाटक और असम में स्कूल आज से खोल दिए गए। स्कूल में कोरोना से बचाव संबंधी गाइडलाइन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। कोरोना महामारी के कारण मार्च से ही स्कूल बंद थे।

केरल में आज यानी एक जनवरी से स्कूलों को खोल दिया गया है। कक्षा 10वीं और 12वीं की कक्षाएं निर्धारित छात्रों के साथ सीमित घंटों में चलाई जाएंगी। एक टीचर ने बताया, ‘इतने लंबे समय बाद छात्रों को देखकर खुशी हो रही है। क्लास में 10 छात्रों को ही आने की अनुमति है।

असम में सभी स्कूल और दूसरे शैक्षणिक संस्थान 1 जनवरी से दोबारा शुरू हो गए हैं। असम में प्राथमिक स्कूलों से लेकर यूनिवर्सिटी स्तर के संस्थान खोल दिए गए हैं। बता दें कि असम में सितंबर महीने से चरणबद्ध तरीके से स्कूल खोले जा रहे हैं।

भारत के इस राज्य में फीका पड़ सकता है नये साल का जश्न, 2 जनवरी तक लागू रहेगा नाइट कर्फ्यू

कर्नाटक। राज्य सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए राज्य में रात 10 से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगाने का निर्णय लिया है। बुधवार से लागू यह फैसला आगामी दो जनवरी तक प्रभावी रहेगा।
राज्य के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि कोरोना वायरस की दूसरी लहर को लेकर यह कर्फ्यू लगाया जा रहा है। वहीं, इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री ने कोरोना की नई लहर को देखते हुए रात में कर्फ्यू लगाने की बात से इंकार किया था।
वहीं, राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर के सुधाकर ने कहा, ‘यह कदम यूके में मिले कोरोना वायरस स्ट्रेन को रोकने के लिए उटाया गया है। हम राज्य में आ रहे अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की निगरानी भी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान इंटरस्टेट ट्रैवल पर किसी तरह की पाबंदी नहीं होगी। उन्होंने बताया कि 10वीं और 12वीं क्लास के लिए स्कूल 1 जनवरी से खुल जाएंगे।
उन्होंने कहा ’23 दिसंबर से 2 जनवरी के बीच किसी भी तरह के कार्यक्रम और त्योहारों मनाने की अनुमति रात 10 बजे के बाद नहीं होगी। यह नियम पह तरह के कार्यक्रम पर लागू होगा।

कर्नाटक : कांग्रेस के विधान परिषद सदस्यों ने उपसभापति को कुर्सी से नीचे खींचा

गौ रक्षा कानून को लेकर मंगलवार को कर्नाटक विधान परिषद में जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस के कुछ विधान परिषद सदस्य उपाध्यक्ष भोजगौड़ा की सीट पर पहुंचे। इन लोगों ने उप सभापति को कुर्सी से नीचे खींच लिया और उन्हें हिला दिया। इसके बाद, कुछ विधान परिषद सदस्यों ने उन्हें कांग्रेस एमएलसी से बचाया। बाद में कांग्रेस के सभी एमएलसी को सदन से बाहर निकाल दिया गया। कांग्रेस एमएलसी ने भी गौ रक्षा कानून के खिलाफ नारे लगाए।

कांग्रेस के एमएलसी प्रकाश राठौर ने हंगामे पर कहा – सदन की कार्यवाही नहीं चल रही थी। इसके बावजूद, भाजपा और जनता दल सेक्युलर ने अवैध रूप से अध्यक्ष को अपनी कुर्सी पर बैठाया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि बीजेपी इस तरह की असंवैधानिक बातें कर रही है।

बता दें कि कर्नाटक वध रोकथाम और संरक्षण विधेयक -2020  विधेयक पर कर्नाटक विधान परिषद में चर्चा होनी थी। 9 दिसंबर को ही यह विधेयक विधानसभा में पारित हो चुका है।