Category Archives: छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ : कांकेर में मुर्गा लड़ाई देखने गए डीआरजी के जवान पर नक्सलियों ने सरेआम बरसाई गोलियां, मौत

छत्तीसगढ़। कांकेर जिले में नक्सलियों ने सरेआम डीआरजी के एक जवान की गोली मारकर हत्या कर दी। नक्सलियों द्वारा की गई फायरिंग में एक ग्रामीण भी घायल हो गया। जिसे पखांजूर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी होते ही एसडीओपी मयंक तिवारी पुलिस बल के साथ घटना स्थल की ओर रवाना हो गए थे।

बता दें कि करकाघाट कैंप में पदस्थ डीआरजी जवान सुकालू राम दुग्गा (40) शनिवार को कैंप से 16 किलो मीटर दूर परतापुर के पास सलिहापारा बाजार गया हुआ था, जहां वह मुर्गा लड़ाई देख रहा था। दोपहर लगभग तीन बजे पहले से ही घात लगाए नक्सलियों ने जवान को गोली मार दी।

गोलीबारी के बाद घटना स्थल पर अफरा-तफरी मच गई। गोली लगने से मौके पर ही डीआरजी का जवान शहीद हो गया। मुर्गा लड़ाई देख रहे मुरहा राम टांडिया (60)निवासी प्रतापपुर को भी दाएं हाथ मे गोली लगी। घटना को अंजाम देने के बाद नक्सली जंगल की ओर भाग निकले। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने घायल ग्रामीण को मोटर साइकिल से उपचार के लिए पखांजूर सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। शहीद डीआरजी जवान नाम सुकालू राम दुग्गा करकाघाट में खुले बीएसएफ कैंप में पदस्थ था।

रिपोर्ट- पप्पू यादव

Special Report: जहां भगवान राम ने खाए थे शबरी के जूठे बेर, देखिए माता शबरी की कुटिया का हर कोना

अयोध्या में भगवान श्रीराम की जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। पूरे देश में भगवान राम को लेकर भक्तों के अंदर एक अद्भुत हर्ष और उल्लास देखने को मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले की धार्मिक नगरी शिवरीनारायण में माता शबरी की कुटिया का निर्माण स्थल है। जहां प्रभु श्रीराम ने शबरी के जूठे बेर खाए थे।

केंद्र और राज्य सरकार की कोशिशों के बाद अब भगवान राम के वन गमन मार्ग को पर्यटन स्थल के रूप में बनाने का काम शुरू हो गया है। इसी क्रम में आर्या न्यूज के संवाददाता उस स्थान पर पहुंचे जहां प्रभु श्रीराम ने माता शबरी के जूठे बेर खाए थे। संवाददाता ने वहां पहुंचकर निर्माण कार्य का जायजा लिया।

छत्तीसगढ़ : जांजगीर चाम्पा जिले में पहुंची कोरोना वैक्सीन की 6360 डोज, डॉ. अनिल जगत को दी गई पहली खुराक

छत्तीसगढ़। जांजगीर चाम्पा जिले में भी आज से कोरोना टीकाकरण अभियान का शुभारंभ हो गया। यहां सबसे पहले 10405  फ्रंट लाइन वारियर्स को यह वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके लिए जिले में कोरोना वैक्सीन की 6360 डोज आ चुकी है।

जिला हॉस्पिटल के सिविल सर्जन डॉ. अनिल जगत को वैक्सीन की पहली डोज दी गई। वैक्सीनेशन के बाद उन्होंने बताया की वे पूरी तरह से स्वास्थ हैं। साथ ही उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा की जब भी आपकी बारी आए बिना डर भय और संदेह के वैक्सीनेशन सेंटर जाकर वैक्सीन लगवाएं। इस दौरान जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार भी मौजूद रहे, जिन्होंने जिलेवासियों को वैक्सीनेशन प्रारंभ होने की बधाई देते हुए बताया कि आज जिले के 3 केंद्रों जिला हॉस्पिटल जांजगीर, सीएचसी बलौदा और सीएचसी अकलतरा में 50-50 लोगो को वैक्सीन लगाई जाएगी।

रिपोर्ट- पप्पू यादव

नए कृषि कानूनों के विरोध में सांसद आवास का किया घेराव, पुलिस से हुई नोकझोंक  

कांकेर। नए कृषि कानून के विरोध में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को कांकेर के सांसद मोहन मंडावी के आवास का घेराव कर प्रदर्शन किया। इस दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ पुलिस की झड़प भी हुई।

कांग्रेसियों ने बौरिकेट्स तोड़कर सांसद मोहन मंडावी के घर में प्रवेश करने की कोशिश की लेकिन पुलिस की सतर्कता के कारण उन्हें कामयाबी नहीं मिली। सांसद के आवास के अंदर घुसने में विफल रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बाद में सांसद आवास के सामने ही धरने पर बैठ गए। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद युवक कांग्रेसी सांसद अवास से उठकर वापस गए। कांकेर के सांसद मोहन मंडावी धरना प्रदर्शन के वक्त अपने घर पर मौजूद नहीं थे।

Chhattisgarh: बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा बयान, कहा- राज्य में बढ़ गई है गौ तस्करी

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रमदेव पखांजुर दौरे के लिए पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदेश के सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा- जब से प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी है ,तब से गौ तस्कर के साथ-साथ अवैध तस्करी बढ़ गई है। राज्य सरकार कहीं पर भी रोक पाने में कोई रणनीति नही बना पाई। कांग्रेस सरकार बनने के बाद कई गोठान का निर्माण किया गया है। गौ रक्षक एवं देखभाल की बड़ी-बड़ी बातें करती है सरकार। लेकिन जमीनी हकीकत बिल्कुल अलग है। सरकार गौ तस्करों से लिप्त लोगो को संरक्षण दे रही है। जो भी गौ तस्कर में शामिल है उस पर तत्काल एक्शन लेना चाहिए कड़ी करवाई होनी चाहिए।

https://youtu.be/9QTLdp97YPs