Category Archives: हिमाचल प्रदेश

Himachal Election Result 2022 Live: हिमाचल प्रदेश में बीजेपी-कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर जारी…

Himachal Pradesh Result 2022: शिमला ग्रामीण के रुझान

शिमला ग्रामीण के रुझान

रवि कुमार मेहता           बीजेपी                    5123
विक्रमादित्य सिंह            कांग्रेस                    8627
प्रेम कुमार                      आप                      42
बलविंदर कुमार सिंह       बसपा                      70
पूरण दत्त                       राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी   372
प्रवीण कुमार                   निर्दलीय                32

Himachal Pradesh Result 2022 Live: जयराम ठाकुर आगे

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर 14921 वोटों से आगे चल रहे हैं. ठाकुर हिमाचल के मंडी की सिराज सीट से चुनावी मैदान में हैं.

Himachal Election Result 2022 Live: बीजेपी-कांग्रेस में टाई

हिमाचल प्रदेश के शुरुआती दो घंटे के रुझान में कांग्रेस और बीजेपी के बीच मुकाबला टाई होता दिख रहा है. यहां कांग्रेस और बीजेपी दोनों पार्टियां 33-33 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं अन्य दो सीटों पर आगे चल रहे हैं.

कांग्रेस-बीजेपी में कड़ा मुकाबला

हिमाचल प्रदेश के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 34 तो बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

कांग्रेस-बीजेपी में कड़ा मुकाबला

हिमाचल प्रदेश के ताजा रुझानों के मुताबिक कांग्रेस 34 तो बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं.

कसुम्पटी विधानसभा से कांग्रेस आगे

हिमाचल प्रदेश की कसुम्पटी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी अनिरुद्ध सिंह 1277 वोटों से आगे चल रहे हैं. यहां से बीजेपी की विजय ज्योति पीछे चल रही हैं.

शिमला ग्रामीण से रुझान

शिमला ग्रामीण (After Round 2)

1. बलविंदर सिंह         बीएसपी                       39
2. रवि कुमार मेहता     बीजेपी                         3012
3. विक्रमादित्य सिंह     कांग्रेस                         4914
4. पूर्ण दत्त                  राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी       310
5.  प्रेम ठाकुर              आप                           28
6. प्रवीण कुमार           निर्दलीय                      20
7. नोटा                                                       46

चुनाव आयोग के मुताबिक रुझान

चुनाव आयोग के ताजा रुझानों के मुताबिक हिमाचल प्रदेश में बीजेपी 13 तो कांग्रेस 11 सीटों पर आगे होती दिख रही है. वहीं निर्दलीय दो सीटों पर आगे चल रहे हैं.

बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े शिमला पहुंचे

हिमाचल के रुझानों को देखते हुए बीजेपी में हलचल बढ़ गई है. बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े शिमला पहुंचे हैं.

हर पल बदल रहा खेल

हिमाचल प्रदेश चुनाव के शुरुआती रुझानों में खेल हर पल बदलता नजर आ रहा है. कांटे की टक्कर के बीच यहां फिलहाल कांग्रेस को बहुमत मिलती नजर आ रही है. कांग्रेस 35 तो बीजेपी 32 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं अन्य एक सीट पर आगे होती नजर आ रही है.

डलहौजी विधानसभा सीट से कांग्रेस पीछे

हिमाचल प्रदेश की डलहौजी विधानसभा सीट से कांग्रेस पीछे नजर आ रही है. हालांकि पार्टी शुरुआती रुझानों में बीजेपी को कड़ी टक्कर देती दिख रही है.

प्रियंका गांधी का इंतजार, सेल्फी सीतारमण के साथ… ऐसा रहा प्रचार का आखिरी दिन

DESK:  हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए आक्रामक प्रचार अभियान के आखिरी दिन कांग्रेस की महिला कार्यकर्ताओं ने सद्भावना दिखाते हुए भारतीय जनता पार्टी की नेता एवं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ बृहस्पतिवार को सेल्फी ली। सीतारमण राज्य की राजधानी में भाजपा के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने आई थीं। भाजपा 12 नवंबर को होने वाले चुनावों में सत्ता बरकरार रखने की कोशिश में जुटी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता पार्टी नेता प्रियंका गांधी वाद्रा का इंतजार कर रही थीं, तभी उन्होंने शिमला क्लब के पास मॉल रोड से गुजर रहे केंद्रीय वित्त मंत्री के काफिले को देखा। वाद्रा को दोपहर में माल रोड पर एक जन संपर्क अभियान में हिस्सा लेना था। सीतारमण के साथ मौजूद भाजपा के मीडिया प्रभारी करण नंदा ने कहा, ‘‘वित्त मंत्री ने जब कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अपनी ओर हाथ हिलाते देखा, तो उन्होंने अपना काफिला रोक दिया। वह अपने वाहन से उतरीं और उनसे मिलीं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने वित्त मंत्री के साथ सेल्फी ली।” सूत्रों के अनुसार, जब महिला कांग्रेस प्रमुख ने कांग्रेस का पटका पहने पार्टी समर्थकों को बुलाया, तो उन्होंने अपने नेता को अनसुना करते हुए कहा कि सीतारमण ने महिलाओं को गौरवान्वित किया है और वे उनके साथ सेल्फी लेना चाहती हैं।

मुझे सेवा का मौका दोगे ना…’कांग्रेस दशकों तक तरसाओ…हिमाचल में पीएम मोदी

DESK:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के मंडी में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने देश के पहले वोटर श्याम सरन नेगी के निधन पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि 106 साल की उम्र में भी नेगी ने देश के युवाओं को मतदाता के लिए  प्रोत्साहित किया।   2 नवंबर को ही उन्होंने पोस्टल बैलेट के जरिए अपना वोट दिया था. निधन से पहले वह अपने कर्तव्य पूरा करके गए हैं, इससे सभी नागरिकों को प्रेरणा लेनी चाहिए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम मोदी ने रैली के दौरान कहा कि हिमाचल के भाईयों-बहनों आपने मुझे दिल्ली में बैठाया है। मैं आपके लिए कुछ करना चाहता हूं। पिछले 5 साल से करना चाहता हूं और आगे भी करना चाहता हूं। मुझे सेवा का मौका दोगे ना, और मैं आपको वादा करता हूं कि मैं आपके लिए जितना कर सकता हूं, कभी पीछे नहीं हटूंगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके साथ ही पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि  हमने फ्री वैक्सीन दी। अगर हिमाचल में कांग्रेस की सरकार होती तो कोरोना वैक्सीन सबसे आखिर में पहुंचती. आपने सही बटन दबाया और इसी वजह से यहां विकास हुआ कांग्रेस ने हमेशा यहीं सोचा कि यह छोटा राज्य है जहां से 3-4 सांसद आते हैं इनकी देश की राजनीति में हैसियत ही क्या है। इसी वजह से कांग्रेस ने हिमाचल के विकास को कभी भी प्राथमिकता नहीं दी और हिमाचल लगातार पीछे होता चला गया। बीच-बीच में यहां BJP की सरकार बनी तो कुछ काम आगे बढ़ा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस ने बहुत लंबे समय तक हिमाचल पर शासन किया है। कांग्रेस के लिए सरकार में आना, सरकार में रहना, राज-पाट चलाने जैसा ही रहा है। हिमाचल में, पहाड़ी राज्यों में तो कांग्रेस दशकों तक तरसाओ, लटकाओ-भटकाओ की नीति पर चली है।

हिमाचल की सियासत के ताजा हाल… टूटती कांग्रेस संभाल रहे ‘SSS’

DESK:  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस फिलहाल नेताओं के दल छोड़ने और पार्टी के अंदर जारी कथित झगड़ों का सामना कर रही है। कहा जा रहा है कि ऐसे में राज्य में तीन बार के विधायक सुखविंदर सिंह सुक्खू का नाम मुख्यमंत्री पद के चेहरे के तौर पर उभर रहा है। हालांकि, अभी तक इसे लेकर कांग्रेस की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन सुक्खू फिलहाल टूटती कांग्रेस के चुनाव समिति के प्रमुख की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

खबरें हैं कि कांग्रेस राज्य की 20 सीटों पर सहमति बनाने में संघर्ष कर रही है। इनमें शिमला (शहरी), धर्मशाला, सुलाह, नूरपुर और शाहपुर, पछाड़, मंडी, भारमौर शामिल हैं। संभावनाएं जताई जा रही हैं कि बुधवार को सोनिया के दिल्ली लौटने के बाद केंद्रीय चुनाव समिति लंबित सीटों पर बड़ा फैसला ले सकती है। कांग्रेस की चुनाव समिति 14 अक्टूबर को लंबित क्षेत्रों पर उम्मीदवारों के नामों को लेकर बैठक कर सकती है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तैयारियों में भाजपा निकली आगे
एक ओर जहां कांग्रेस राज्य में प्रियंका गांधी वाड्रा की 14 सितंबर को होने वाली रैली का इंतजार कर रही है। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मैदान में उतरकर भारतीय जनता पार्टी को तैयारियों में बढ़त दिलाते नजर आ रहे हैं। पीएम मोदी ने 5 अक्टूबर को बिलासपुर में जनसभा की थी। वह 13 अक्टूबर को चंबा में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गुटबाजी की खबरों के बीच प्रदेश कांग्रेस नेताओं के दल-बदलने से भी परेशान नजर आ रही है। सितंबर के अंत में ही पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन ने कांग्रेस को अलविदा कहने का फैसला कर लिया। उनका कहना था कि पार्टी को अकेले ही आगे बढ़ाने वाले वीरभद्र के निधन के बाद कांग्रेस जर्जर हो गई है, जिसके पास न तो नेतृत्व है और न ही विश्वसनियता है।

इससे पहले वरिष्ठ नेता और 5 बार के विधायक राम लाल ठाकुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष का पद छोड़चुके हैं। उनसे पहले पवन काजल और लखविंदर राणा ने भाजपा का रुख किया था। साथ ही पूर्व टेलीकॉम मंत्री सुखराम के पोते आश्रय शर्मा भी कांग्रेस छोड़ चुके हैं।

PM मोदी ने हिमाचल प्रदेश को दी बड़ी सौगात, किया उद्घाटन….जानिए

DESK : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी बुधवार को हिमाचल प्रदेश के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में नवनिर्मित एम्स यानी अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान का उद्घाटन किया. इस एम्स की अधारशिला प्रधानमंत्री मोदी ने ही 2017 में रखी थी. बताया जा रहा है कि इस एम्स के निर्माण में 1470 करोड़ रुपये से अधिक खर्च हुए हैं. इस मौके पर मुख्यमंत्री  जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी मौजूद थे.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएमओ यानी प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, हिमाचल दौरे के दौरान पीएम मोदी 3,650 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे. एम्स का उद्घाटन करने के बाद पीएम मोदी ने अस्पताल के निरीक्षण किया. इसके बाद वह स्थानीय लुहणू मैदान में कई योजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करने के बाद एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री मोदी कुल्लू दशहरा समारोह में भी शिरकत करेंगे.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम मोदी किस-किस प्रोजेक्ट की रखेंगे आधारशीला
पीएम मोदी जिन परियोजनाओं की आधारशिला रखेंगे, उनमें पिंजोर से नालागढ़ के बीच 31 किलोमीटर लंबे राष्ट्रीय राजमार्ग को चार लेन बनाया जाना भी शामिल है. प्रधानमंत्री नालागढ़ में चिकित्सा पार्क का भी शिलान्यास करेंगे. इसका निर्माण 350 करोड़ रुपये की लागत  किया जाएगा. पीएमओ ने कहा कि इन योजनाओं से क्षेत्र में रोजगार के व्यापक अवसर पैदा होंगे. प्रधानमंत्री अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा समारोह में भी शिरकत करेंगे। इसका आयोजन 5 से 11 अक्टूबर तक किया जाएगा.

हिमाचल में बारिश से तबाहीः 5 बच्चों सहित कुल 14 लोगों की मौत, 5 लोग अब भी लापता..

DESK : हिमाचल प्रदेश में बारिश ने भारी तबाही मचाई है. कांगड़ा में जहां अंग्रेजों के जमाने का बना हुआ चक्की रेलवे ब्रिज टूट गया, वहीं मंडी में भी एक परिवार पर बारिश का कहर बरपा है. लैंडस्लाइड के चलते मंडी जिले के गोहर में प्रधान का घर चपेट में आ गया है और वहां सोए हुए कुल 8 सदस्य मलबे में दब गए हैं. यहां रेस्क्यू ऑपरेशन खत्म हो गया है और यहां से 8 शव निकाले जा चुके हैं. भारी बरसात के चलते मंडी और कुल्लू में स्कूल और अन्य शिक्षण संस्थान बंद कर दिए गए हैं. साथ ही चंबा की तीन तहसीलों डलहौजी, सिंहुता और चुवाड़ी में भी शिक्षण संस्थानों को प्रशासन एक दिन के लिए बंद कर दिया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चंबा में मलबा में दबने से दंपती और बेटे की मौत
चंबा जिले में भारी बारिश से दीवार तोड़ मकान में मलबा घुस गया, जिससे तीन लोग लापता हो गए थे. ग्रामीण और प्रशासनिक टीमें लापता पति, पत्नी और बेटे के शव बरामद कर लिए हैं. भटियात क्षेत्र की बनेट पंचायत के जुलाडा वार्ड नंबर एक में बारिश ने तबाही मचाई है. देर रात दो बजे की घटना है. मलबे में दबे पति-पत्नी और बेटे के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल चुवाड़ी भेज दिया गया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मंडी में बारिश से तबाही
मंडी जिले में अब तक बारिश से सबसे अधिक तबाही हुई है. यहां कटौला में दस साल के बच्चे के शव मिला है. कटौला बाजार मलबे की चपेट में आया है. 5-6 फीट मलबा बाजार में घुसा है. कुल 2 बच्चों के शव यहां मिले हैं. मंडी जिले के धर्मपुर में 2015 जैसे हालात हो गए हैं. यहां पूरा बाजार और बस स्टैंड खड्ड की चपेट में आ गया है. मंडी में कटौला, गोहर समेत कई इलाकों में कुल 15 लोग भूस्खलन की चपेट में आने से लापता थे, जिनमें से गोहर में आठ शव और कटौला में दो बच्चों के शव मिल गए हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कुल्लू में आफत की बारिश
कुल्लू ज़िला में बीती रात से भारी बारिश हो रही है. कई जगह भूस्खलन से यातायात अवरूध हुआ है. सैंज घाटी के पागल नाला में बाढ़ से भारी मलबा सड़क पर आया है और यातायात को बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग की मशीनरी मौके पर जुटी हुई है. वहीं, भारी बारिश के चलते कुल्लू प्रशासन ने सभी शिक्षण संस्थान 1 दिन के लिए बंद कर दिए हैं. डीसी कुल्लू आशुतोष गर्ग ने यह जानकारी दी है.

कांग्रेस ने हिमाचल में पवन काजल को कार्यकारी अध्यक्ष पद से हटाया, चंद्र कुमार के हाथों में थमाई कमान…

DESK : कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष पद से पवन काजल को हटाकर उनकी जगह चंद्र कुमार की नियुक्ति की है. कांग्रेस की एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, “कांग्रेस अध्यक्ष ने विधायक पवन काजल को हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से हटा दिया है और नये कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में तत्काल प्रभाव से चंद्र कुमार की नियुक्ति की मंजूरी दी है.” हिमाचल प्रदेश में अगले कुछ महीने में विधानसभा चुनाव होने हैं और कांग्रेस राज्य में भारतीय जनता पार्टी को सत्ता से बेदखल करने की कोशिश में लग गयी है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de...
पवन काजल आज शामिल हो सकते हैं बीजेपी में 
बता दें कि चंद्र कुमार हिमाचल कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक हैं. कुमार सरकार में वन मंत्री रहे है. उन्होंने शांता कुमार को हराकर लोकसभा सदस्य का चुनाव भी जीता था। कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने अधिसूचना जारी कर काजल को हटाकर चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है. कांग्रेस चंद्र कुमार को कार्यकारी अध्यक्ष बनाकर इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव बड़ा उलटफेर करना चाहती है. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पवन काजल आज बीजेपी में शामिल हो सकते हैं. इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं लगातार हो रही हैं. अटकलें यह भी लगाईं जा रही हैं कि आज दिल्ली में पवन काजल पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और हिमाचल बीजेपी के नेताओं के बीच में होने वाली बैठक के बाद पार्टी को ज्वाइन कर सकते हैं.

कांग्रस चुनाव के लिए कस रही कमर
फिलहाल हिमाचल प्रदेश में बीजेपी की सरकार है. कांग्रेस कुछ महीनों बाद होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत का स्वाद चखना चाहती है. इसलिए पार्टी में बड़ा उलट फेर कर रही है. बता दें कि हिमाचल प्रदेश में कुल 68 विधानसभा सीटें हैं. जिनमें से बीजेपी के पास 44 सीटें आई थी जबकि कांग्रेस को 21 सीट पर जीत मिली थी. इनके अलावा माकपा को एक सीट हाथ लगी थी.

Earthquake: हिमाचल में भूकंप के झटके, मंडी में सुबह-सुबह डोली धरती…

DESK : हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मंगलवार सुबह हल्का भूकंप आया है. मंडी जिला के सुंदरनगर के पास भरजोहरू नामक स्थान पर सुबह 7 बजकर 53 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. किसी तरह के जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है. रिक्टर स्केल पर भकूंप की तीव्रता 2.8 रही है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जानकारी के अनुसार, धरती से 5 किमी नीचे भूकंप का केंद्र था और इस दौरान कुछ लोगों ने झटके महसूस किए.  बता दें कि भूकंप को लेकर हिमाचल का चंबा, मंडी और शिमला सबसे संवेदनशील माने जाते हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

ये जोन चार और पांच में शामिल हैं. जबकि चंबा जिले में हिमाचल में सबसे अधिक भूकंप आते हैं. कांगड़ा में 1905 में बड़ा भूकंप आया था. दावा किया जाता है कि 20 हजार लोगों की जान गई थी. वहीं, 1975 में किन्नौर जिले में भी बड़ा भूकंप हुआ था.

अमरनाथ जल तांडव: हजारो तीर्थयात्रियों की जान खतरे में, लापता 48 लोगों की तलाश जारी…

DESK : जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ की पवित्र गुफा के पास बादल फटने के कारण अचानक आयी बाढ़ के चलते फंसे कम से कम 15,000 तीर्थयात्रियों को यहां निचले आधार शिविर पंजतरणी स्थानांतरित कर दिया गया है। आईटीबीपी के प्रवक्ता ने शनिवार को यह जानकारी दी। प्रवक्ता ने बताया कि आईटीबीपी ने पवित्र गुफा के निचले हिस्से से पंजतरणी तक जाने वाले मार्ग में लगे दलों की संख्या भी बढ़ा दी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दक्षिण कश्मीर में अमरनाथ के गुफा मंदिर के पास अचानक आई बाढ़ में शुक्रवार शाम को कम से कम 13 लोगों की जान चली गई और तंबू व सामुदायिक रसोई में पानी भर गया। प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा था कि 30 जून को शुरू हुई अमरनाथ यात्रा को इस त्रासदी के बाद स्थगित कर दिया गया है और बचाव अभियान खत्म होने के बाद इसे फिर से शुरू करने पर फैसला किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कल शाम आई बाढ़ के कारण पवित्र गुफा क्षेत्र के पास फंसे अधिकांश यात्रियों को पंजतरणी में स्थानांतरित कर दिया गया है। निकासी अभियान तड़के 3.38 बजे तक चला।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रवक्ता ने कहा कि रास्ते में कोई यात्री नहीं है। अब तक करीब 15,000 लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा चुका है। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक प्रवक्ता ने कहा कि अर्धसैनिक बल के डॉक्टर और चिकित्सा कर्मियों ने बाढ़ में गंभीर रूप से घायल नौ मरीजों का इलाज किया। उन्होंने कहा कि उन्हें कम ऊंचाई वाले नीलग्राथ आधार शिविर पहुंचाया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पवित्र गुफा से आने वाले तीर्थयात्रियों की सहायता के लिए नीलग्राथ हेलीपैड पर बीएसएफ की एक छोटी टीम भी तैनात है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार रात पंजतरणी में बनाए गए बीएसएफ शिविर में करीब 150 यात्री रुके थे और शनिवार सुबह 15 मरीजों को हवाई मार्ग के जरिये बालटाल पहुंचाया गया।

कुल्लू में बादल फटा, नाले में बाढ़ से कई लोग बहे; देखिये वीडियो…

DESK :  पूरे देश में मानसून आ गया है। ज्यादातर हिस्सों में बारिश जारी है। अगले चार दिन भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके चलते पहाड़ों से लेकर तटीय इलाकों तक मुसीबतों का अंबार लग गया है। कुल्लू में बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। कई लोगों के बहने की आशंका है। मुंबई-दिल्ली बारिश से बदहाल हो गए हैं। इन बड़े शहरों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कुल्लू जिला में रात से हो रही भारी बारिश के चलते कई जगह नुकसान होने की जानकारी है। मणिकर्ण घाटी के चोज नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है जिससे पार्वती नदी के किनारे बने रेस्टोरेंट और कई घर के बह जाने की जानकारी है। हादसे में लोगों के भी बहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, शिमला जिले के रामपुर में भी भारी बरसात के बाद हुए लैंड स्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे बंद हो गया।

फोटो और वीडियो का आभार सोशल मीडिया