Category Archives: हिमाचल प्रदेश

बर्ड फ्लूः यूपी सहित ये राज्य अलर्ट, कानपुर का चिड़ियाघर भी हुआ सील

नई दिल्ली। कोरोना के कहर से देश पहले ही जूझ रहा था, इस बीच बर्ड फ्लू जैसी एक और मुसीबत ने देश के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी बर्ड फ्लू के लक्षण सामने आने लगे। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश ये वो सात राज्य हैं, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में पक्षियों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

कानपुर चिड़ियाघर सील

बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद कानपुर चिड़ियाघर को सील कर दिया गया है। दरअसल 4 पक्षियों की मौत के बाद रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आस-पास के इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। प्रशासन के साथ इलाके के निवासी भी अलर्ट हो गए हैं।

इसके अलावा जिस बाड़े के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई उसके अन्य पक्षियों को भी चिड़ियाघर प्रशासन ने मारने का आदेश दिया है। बता दें कि कानपुर चिड़ियाघर में दो दिनों में दस पक्षियों की मौत हुई थी। जिनमें चार की जांच के सैंपल भोला लेबोरेटरी भेजे गए थे। जहां से रिपोर्ट में चारों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के लक्षण पाए गए हैं।

दिल्ली में भी बर्ड फ्लू का खतरा

दिल्ली अभी कोरोना की मार से संभली भी नहीं थी कि बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई है। हालांकि, दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन राजधानी के अलग-अलग इलाकों में लगातार मरते हुए पक्षी चिंता बढ़ा रहे हैं। दिल्ली के एक पार्क में 17 कौवों की मौत हो गई है जबकि द्वारका में डीडीए पार्क में 2 कौओं की मौत हुई। वहीं, दिल्ली के संजय झील में 10 बतखों की मौत तथा मयूर विहार फेज-3 के एक पार्क में तीन-चार दिनों से रोज मरे हुए कौए मिल रहे हैं।

गाजीपुर पॉल्ट्री फॉर्म बंद

दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए तैयारियां भी तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि गाजीपुर पॉल्ट्री फॉर्म 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि जिंदा पक्षियों के आयात पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। दिल्ली के हर जिले में निगरानी के लिए सर्विलांस टीम बना दी गई है। पशुओं के डॉक्टर लगातार सर्वे कर रहे हैं। संजय झील, भलस्वा झील और पॉल्ट्री मार्केट की निगरानी हो रही है। बता दें कि मरे हुए पक्षियों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 23890318 भी जारी कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में मारे गए 3500 पक्षी

हिमाचल प्रदेश के पोंग इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप है। यहां हर साल प्रवासी पक्षी आते हैं। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यहां 3500 प्रवासी पक्षियों को मार दिया गया है। सरकार चौकन्नी है और राज्य में अलर्ट जारी है। इसके अलावा कांगड़ा में भी बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कौओं की मौत के बाद 5 सैंपल जालंधर भेजे गए थे, जिसमें से 3 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद 8 किलोमीटर इलाके को सील कर दिया गया। साथ ही चिकन और अंडा बेचने पर रोक लगा दी गई है।

इन पांच राज्यों में बढ़ा ठंड का पारा, हिमाचल में बर्फबारी के बीच फंसे लोग

देश के कुछ राज्यों में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश हो रही है जिसके चलते ठंड बढ़ गई है। हिमाचल प्रदेश में लगातार बर्फबारी के चलते घूमने आए पर्यटकों व स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पढ़ रहा है। इतना ही नहीं क्षेत्र में बर्फबारी के कारण 3 हाईवे समेत 377 रास्ते बंद हो गए है। आने वाले दिनों में वर्तमान हालत से ज्यादा ठंड पढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है।

पंजाब, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पुडुचेरी के विभीन्न स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। बीते कल एक तरफ कश्मीर में भारी बर्फबारी हुई, वहीं राजस्थान में ओले गिरे। बता दें, पश्चिम बंगाल ,गुजरात और कर्नाटक के अधिकतर स्थानों  में तापमान 1.6 से 3.0 डिग्री के बीच रहा है।

किन पांच राज्यों में बढ़ा ठंड का पारा?

मध्य प्रदेश: राजधानी यानी भोपाल में कल दिन के समय में धूप निकली और आज ठंड का पारा 6 डिग्री से बढ़कर 25 तक पहुंचा।

राजस्थान: राज्य में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश के साथ ओले पड़ रहें है। जिसके कारण रात और दिन दोनों समय कड़ाके की ठंड पढ़ रही है। लोग आग जला कर ठंड से राहत पाने की कोशिश कर रहे हैं। आज बारिश के बाद तापमान 10 डिग्री तक पहुंचा।

छत्तीसगढ़ में दूसरे राज्यों के तुलना में ठंड कम है मगर उसके बावजूद कोहरा कम नहीं हुआ। अभी तापमान 5 डिग्री है।

हिमाचल प्रदेश: राज्य में कई दिनों से बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण सड़के जाम हो गई है और लोगों को यातायात में भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। राज्य में तापमान 7.5 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है।

पंजाब: राज्य में हल्की बारिश हो रही है। दिन में तापमान 18 डिग्री था मगर शाम होते-होते तापमान 14 तक गिर गया।

बिहार: राज्य में तापमान 4 से 5° डिग्री के बीच पहुंचा। बताया जा रहा है की अगले दो दिनों के अंदर तापमान और घट सकता है। फिलहाल क्षेत्र में हल्की गर्मी  महसूस की जा रही है।

देश में बर्ड फ्लू का अलर्ट, जानिए कौन सा राज्य कितना प्रभावित ?

राजस्थान में बर्ड फ्लू का खतरा चरम पर है, पर इसी बीच अब झारखंड़, हिमाचल और मध्य प्रदेश में भी बर्ड फ्लू का खतरा बढ़ गया है, जिसको लेकर सरकार ने यह अहम कदम उठाते हुए बर्ड फ्लू के खतरे के चलते अलर्ट जारी कर दिया है।

राजस्थान के जयपुर के झालावाड़ में बर्ड फ्लू से अबतक100 पक्षियों की मौत हो चुकी है, तो वहीं कोटा में 47, बारां में 72, पाली में 19 और जयपुर के जलमहल में 10 कौए समेत प्रदेश में 245 कौओं की मौत हो चुकी है, वहीं कौओं की मौत पर पशुपालन विभाग की टीम जांच करने झालावाड़ पहुंची और मौके पर पहुंचकर जांच टीम ने इलाके को सैनेटाइज कराया साथ ही मृत कौओं को प्रोटोकॉल के अनुसार गड्ढा खोदकर जला दिया गया ।


वहीं हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध पोंग डैम सेंक्चुरी में 1700 प्रवासी पक्षियों की संदिग्ध हालत में मौत हो गई, पक्षियों की मौत के बाद अधिकारियों की चिंता बढ़ गई, वहीं अधिकारियों का कहना है कि विभिन्न इलाकों के सैंपल्स जांच के लिए भेजे गए हैं,
बता दे कि इंदौर में करीब 50 कौओं के बर्ड फ्लू से संक्रमित होने की आशंका है, वहीं इंदौर में तीन दिन पहले 50 कौओं के शव मिले थे जिसे लेकर सरकार ने अलर्ट जारी किया ।

ये भी पढ़ेंः कोरोना के बाद अब राजस्थान में बर्ड फ्लू ने दी दस्तक, जलमहल की पाल पर मरे हुए मिले 8 कौवे


राजस्थान और मध्य प्रदेश के बाद झारखंड ने भी अलर्ट जारी कर दिया है, वहीं रांची के बिसरा एग्रीकल्चर कॉलेज के डॉक्टर सुशील प्रसाद ने बताया कि अभी तक झारखंड में बर्ड फ्लू का कोई मामला सामने नहीं आया है लेकिन पड़ोसी बंगाल से आने वाले पक्षी मुसीबत बढ़ा सकते हैं, साथ ही उनका कहना है कि अगर किसी भी मुर्गी पालक के यहां 10 से अधिक मुर्गी मरती है तो तुरंत वेटरनटी के डॉक्टर से संपर्क करें और उसकी जांच कराएं ।

राजनाथ सिंह का विपक्ष पर प्रहार, कहा- अपने निजी फायदे के लिए किसानों को बनाया जा रहा है निशाना

शिमला। हिमाचल सरकार के तीन साल का कार्यकाल पूरा होने पर रविवार को राज्य अतिथि गृह पीटरहाफ में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नई दिल्ली से केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह वर्चुअल माध्यम से जुड़े। इस दौरान अपने संबोधन में रक्षा मंत्री नए कृषि कानूनों को लेकर विपक्ष पर जमकर हमला बोला।
H और उन्हें अपनी फसल को बेचने में होने वाली समस्याओं का स्थायी समाधान मिला है। लेकिन कांग्रेस किसानों भोले भाले किसानों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के हितों के साथ लगातार खिलवाड़ कर रही है। कांग्रेस अपने निजी फायदे के लिए किसानों को भ्रमित कर रही है।
इसके अलाव रक्षा मंत्री ने कहा कि जब भी देश में व्यापक सुधार हुए हैं उनका असर दिखने में थोड़ा समय लगा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृषि क्षेत्र में सुधार की शुरुआत की है, मैं किसान भाइयों से अपील करता हूं कि कम से कम डेढ़-दो साल इन कृषि सुधारों के असर को देख लीजिए।

जम गया पानी, गलने लगी पेड़ों की पत्तियाः पहाड़ी क्षेत्र में शुरू हो गई बर्फबारी

पहाड़ी क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। पारा शून्य के नीचे लुढ़क गया है। बर्फीली हवाओं के चलते पानी भी अब जमने लगा है। आलम ये है कि नलों से निकलने वाले पानी की धार खुद ब खुद जमने लगी है। लगातार बर्फबारी के कारण अब पेड़ों की पत्तियां भी गलतने लग गई हैं। सुबह खेतों में बर्फ की चादर ढकी मिलती है।

अल्मोड़ा के नगरीय क्षेत्रों में घनी आबादी वाले उन क्षेत्रों में जहां सीधी धूप पड़ती है, वहां तो कुछ गनीमत है। मगर पश्चिमी उत्तर ढाल वाली उन घाटियों में सर्दी का कहर बढ़ता जा रहा है जहां धूप देर से पहुंचती है। तापमान शून्य या उससे भी नीचे गिरने के कारण पेयजल लाइनें जम गई हैं। रात में भरा गया पानी बर्फ की तरह जम चुका है। यहां तक कि नल से पानी निकलना भी बंद हो गया है।

सोमेश्वर रोड पर नमन के पास टूरिस्ट स्पाट मनान हो या रानीखेत का पनियाली, चौबटिया की पिछली ढाल भालू डैम, स्याहीदेवी, शीतलाखेत आदि क्षेत्रों की विपरीत ढाल जहां दिन भर धूप नहीं रहती जलस्रोत भी जम से गए हैं। वहीं सड़कों पर लगातार पाला गिरने व धूप के अभाव में कांच सरीखी परत जमने से हादसों का खतरा भी बढ़ गया है।

हिमाचल में अब बिना पंजीकरण नहीं होगा एयरो खेलों का संचालन, नए नियमों को कैबिनेट ने दी मंजूरी

हिमाचल प्रदेश। प्रदेश में अब बिना राज्य सरकार की मंजूरी के कोई भी हवा में होने वाले खेलों का आयोजन नहीं कर सकेगा। इसके लिए सरकार ने पंजीकरण कराना अनिवार्य कर दिया है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में एयरो खेल के नए नियमों को मंजूरी दी गई है। आवश्यक सुरक्षा नियमों को पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

बता दें कि कैबिनेट की बैठक में पैराग्लाइडिंग, हैंग ग्लाइडिंग, हॉट ऐयर बैलून की जैसे खेलों का संचालन करने वाले संस्थानों को सुरक्षा के हर पहलू का सख्ती से पालन करने को कहा गया है। इस तरह के खेलों के दौरान होने वाले हादसों के बाद सरकार अब इनके संचालन पर सख्ती करने का मन बना लिया है।

राज्य में अब ऐसे खेलों के संचालन से पूर्व जरूरी मानक पूरे न करने वालों पर कड़ी कार्रवाई के साथ-साथ सजा का भी प्रावधान किया गया है। इतना ही नहीं इन खेलों का लुत्फ उठाने वालों से होने वाली कथित लूट को भी कम करने के लिए नियमों में संशोधन भी किया गया है।