Category Archives: वीडियो

कुल्लू में बादल फटा, नाले में बाढ़ से कई लोग बहे; देखिये वीडियो…

DESK :  पूरे देश में मानसून आ गया है। ज्यादातर हिस्सों में बारिश जारी है। अगले चार दिन भी भारी बारिश का अनुमान है। इसके चलते पहाड़ों से लेकर तटीय इलाकों तक मुसीबतों का अंबार लग गया है। कुल्लू में बादल फटने से नाला उफान पर आ गया। कई लोगों के बहने की आशंका है। मुंबई-दिल्ली बारिश से बदहाल हो गए हैं। इन बड़े शहरों की रफ्तार धीमी पड़ गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कुल्लू जिला में रात से हो रही भारी बारिश के चलते कई जगह नुकसान होने की जानकारी है। मणिकर्ण घाटी के चोज नाला में भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई है जिससे पार्वती नदी के किनारे बने रेस्टोरेंट और कई घर के बह जाने की जानकारी है। हादसे में लोगों के भी बहने की आशंका जताई जा रही है। वहीं, शिमला जिले के रामपुर में भी भारी बरसात के बाद हुए लैंड स्लाइड की वजह से नेशनल हाईवे बंद हो गया।

फोटो और वीडियो का आभार सोशल मीडिया

OMG! दादी का ‘डेंजर’ स्टंट भौचक्के रह गए लोग ! Video में देखें कैसे पुल की रेलिंग से लगा दी गंगा में छलांग…

DESK : हरिद्वार में हर की पैड़ी पर ऊंचे पुल से छलांग लगाने वाली एक तैराक दादी का वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा है. वीडियो में करीब 80 साल की उम्र की एक वृद्धा ऊंचे पुल की रेलिंग से गंगा में छलांग लगाती नज़र आ रही है. यही नहीं वह गंगा की छलछलाती लहरों में गिरती है और तैरते हुए दूर निकल जाती है. वीडियो हरकी पैड़ी के ब्रह्म कुंड का है, लेकिन यह हैरतअंगेज़ करतब दिखाने वाली तैराक दादी कौन हैं? कहां की रहने वाली हैं? इसकी अभी जानकारी नहीं मिल पाई है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिस उम्र में कई वृद्धों का चलना फिरना भी मुश्किल हो जाता है, वहीं तैराक दादी का करतब देखकर लोग दांतो तले उंगली दबा रहे हैं. सोशल मीडिया पर भी वीडियो को देखकर तरह तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. कई लोग इस करतब को अच्छे स्वास्थ्य की पहचान बता रहे हैं तो कई लोग इसे जान से खिलवाड़ भी बता रहे हैं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तो वही कुछ लोगो का कहना है की इस तरह के स्टंट करना बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है. समय-समय पर लोगों से हर की पैड़ी और आसपास के क्षेत्रों में स्टंट न करने और सुरक्षित गंगा स्नान करने की अपील की जाती है.तो वही लोगो को लोग सुरक्षित ढंग से गंगा स्नान करना चहिये , इसको लेकर पुलिस की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जाता है.

आदिवासियों के साथ झूमते हुए नजर आए सीएम शिवराज सिंह चौहान, देखिए ये वीडियो…

DESK : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी कलाकारों के लिए वार्षिक राजा संग्राम शाह सम्मान की घोषणा की 5 लाख रुपये नकद सहित पुरस्कार, आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मध्य भारत के शासक राजा संग्राम शाह के नाम पर रखा गया है। CM Shivraj ने रविवार को MP के जनजातीय संग्रहालय में आयोजित एक कार्यक्रम जमकर डांस भी किया… देखिए ये वीडियो…

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शिवराज ने कहा कि संग्रहालय में भगवान बिरसा मुंडा, शंकर शाह, रघुनाथ शाह, शंकर शाह, खाज्या नायक, भीमा नायक, टंट्या भील जैसे कई जनजातीय नायकों के जीवन पर आधारित ‘जनजातीय रणबांकुरे’ चित्र वीथिका उनके योगदान से युवाओं को परिचित और प्रेरित करेगी। CM शिवराज ने इसका लोकार्पण किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जनजातीय रणबांकुरों की चित्र वीथिका के लोकार्पण के दौरान सीएम शिवराज सिंह चौहान पारंपरिक वेशभूषा में दिखे, आदिवासी पारंपरिक वेशभूषा में ही कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान जनजातीय संस्कृति, कला, गीत-संगीत की झलक देखने को मिली।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यह आदिवासी 15 नवंबर को भोपाल आ रहे PM नरेंद्र मोदी के सामने भी प्रस्तुति देंगे। जंबूरी मैदान में जनजातीय सम्मेलन होने जा रहा है। इसमें गुदुम बाजा नृत्य, सैला नृत्य, ठात्या नृत्य, घोड़ीपैठाई नृत्य और भगोरिया नृत्य शामिल हैं।

बीच सड़क पर घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामा, पुलिस पर पद का रौब झाड़ते दिखी नशे में धुत महिला अधिकारी…

DESK : नशे की हालत में हंगामा कर रही एक महिला अधिकारी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला अफसर पुलिसकर्मियों पर पद का रौब झाड़ते दिख रही है। इस दौरान महिला अधिकारी पुलिस कर्मियों से अभद्र व्यवहार करती भी दिखी। वायरल वीडियो देवीपाटन मंडल गोंडा की डिप्टी लेबर कमीश्नर रचना केसरवानी का बताया जा रहा है। पूरा मामला उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले का है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बताया जा रहा है कि महिला अधिकारी नशे की हालत में गाड़ी चला रही थी। इस दौरान महिला अधिकारी डिप्टी लेबर कमीश्नर रचना केसरवानी की कार गोंडा-लखनऊ हाइवे पर डिवाइडर से टकरा कर सड़क के नीचे चली गई। हालाकिं इस हादसे में किसी प्रकार का कोई नुकसान नहीं हुआ। घटना की जानकारी मिलते ही जरवल रोड थाने के एसएचओ ने महिला पुलिसकर्मियों के साथ पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जब पुलिसकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे तो महिला अधिकारी उनके साथ बहस करने लगी। शराब के नशे में धुत महिला अधिकारी पुलिसकर्मियों पर अपने पद का रौब झाड़ती रही। काफी मशक्कत के बाद पुलिसकर्मी महिला अधिकारी को मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल लेकर गए। पुलिस ने महिला अधिकारी का मेडिकल करवाकर उन्हें उनके पति के सुपुर्द कर दिया। वायरल वीडियो बीते 27 अप्रैल का बताया जा रहा है। हालांकि आर्या न्यूज़ इस वायरल वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की छत से छलांग लगाने वाली लड़की की आज अस्पताल में मौत,नौकरी से निकाले जाने पर तनाव में थी…

Desk: दिल्ली अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर कल दोपहर अचानक के लड़की ने छलांग लगा दी. कहा जा रहा है की लड़की काफी तनाव में थी ।करीब 2 बजे अचानक अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर आए यात्रियों की नजर प्लेटफॉर्म-2 के पास बनी चहारदीवारी पर ठहर गई। एक युवती चहारदीवारी की मुंडेर पर खड़ी होकर नीचे कूदने को तैयार थी। लोगों ने शोर मचाया तो प्लेटफॉर्म पर मौजूद सीआईएसएफ के जवान भागकर आ गए। जैसे ही वे युवती के पास जाने लगे, वह कूदने को तैयार होने लगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से https://aaryaanews.com/

मैडम प्लीज इधर आ जाइए..कहकर जवानों ने उसे हटाने की कोशिश की। आसपास के लोग भी उसे न कूदने के लिए कहने लगे। इसी बीच सीआईएसएफ के जवानों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए कुछ लोगों व जवानों को एक कंबल के साथ नीचे ठीक उस जगह खड़ा कर दिया, जहां युवती ऊपर से कूदने को तैयार थी। और कुछ ही छण में उसने नीचे छलांग लगा दी, नीचे मौजूद लोग उसे लपकने में कामयाब रहे, लेकिन युवती का शरीर फर्श से टकरा गया। अस्पताल में भर्ती करवाने के कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।उसके बाद लड़की को इलाज के लिए एलबीएस अस्पताल ले गए थे, जहां देर रात उसकी मौत हो गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से https://aaryaanews.com/

युवती के एक जानकार ने बताया कि वह एक साल पहले तक गुरुग्राम की एक कंपनी में नौकरी करती थी। बाद में नौकरी छोड़कर वापस पंजाब लौट गई। अभी वह फ्लिपकार्ट में नौकरी कर रही थी, लेकिन बताया जा रहा है कि उसे नौकरी से निकाल दिया था और वह तनाव में थी। परिवार में माता-पिता के अलावा एक छोटी बहन है। छोटी ही ठीक है बाकी सारा परिवार मूक-बधिर है।

#दुनिया के कई देश कोरोना महामारी की अगली लहर की आशंका#देश में लगातार नए मामलों में और महामारी से होने वाली मौतों में गिरावट

दुनिया के कई देश कोरोना महामारी की अगली लहर की आशंका जता रहे हैं। इसकी सबसे बड़ी वायरस के म्‍यूटेशन से सामने आया डेल्‍टा वैरिएंट बताया जा रहा है। डेल्‍टा वैरिएंट सबसे पहले भारत में ही मिला था। इसके बाद इसके मामले दुनिया के 98 देशों में सामने आ चुके हैं। इन देशों में इस वैरिएंट के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इस वैरिएंट से प्रभावित कई देशों ने अपने यहां पर तीसरी, चौथी या पांचवीं लहर के आने की आशंका जताई है।

भारत महामारी की दूसरी लहर से तेजी से उबर रहा है। देश में लगातार नए मामलों में और महामारी से होने वाली मौतों में गिरावट

रही है। हालांकि डेल्‍टा वैरिएंट के मामले यहां पर भी बढ़ते दिखाई दे रहे हैं। भारत में भी महामारी की तीसरी लहर आने की आशंका जताई जा रही है। सरकार की तरफ इसको रोकने के हर संभव उपाय भी किए जा रहे हैं।

फ्रांस के स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ऑलिवर वेरन ने देश में कोविड-19 महामारी की चौथी लहर आने की आशंका जताई है। उन्‍होंने लोगों से जल्‍द से जल्‍द कोरोना वैक्‍सीन लेने की भी अपील की है। रायटर के मुताबिक उन्‍होंने कहा है कि देश महामारी की चौथी की तरफ बढ़ रहा है। उनके मुताबिक ये लहर इस माह के अंत‍ तक आने की आशंका है। ऑलिवर के मुताबिक देश में डेल्‍टा वैरिएंट तेजी से पांव पसार रहा है और इसकी वजह से मामलों में जबरदस्‍त तेजी आई है। आपको बता दें कि विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन पहले ही यूरोप और अफ्रीका में इसके अधिक प्रभावी होने की चेतावनी दे चुका है।

आईएएनएस के मुताबिक ईरान ने अपने यहां पर महामारी की पांचवीं लहर आने की आशंका जताई है। ईरान के राष्‍ट्रपति हसन रुहानी ने कहा है कि देश में डेल्‍टा वैरिएंट के चलते रोजाना आने वाले मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। इसको देखते हुए देश के 90 से अधिक शहरों में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसमें राजधानी तेहरान भी शामिल है। वहीं 180 शहरों को ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसको देखते हुए ईरान ने अपने यहां पर दोबारा प्रतिबंध बढ़ा दिए हैं। गैर जरूरी व्‍यापार को तुरंत बंद करने के भी आदेश दिए गए हैं और बेवजह लोगों के बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है।

पुर्तगाल में डेल्‍टा वैरिएंट की वजह से बढ़ते मामलों ने सरकार की चिंता को बढ़ाने का काम काम किया है। पुर्तगाल को उम्‍मीद है कि आने वाले दो सप्‍ताह के अंदर 17 लाख लोगों को वैक्‍सीन की खुराक दे दी जाएगी। यहां पर करीब 35 फीसद लोगों को वैक्‍सीन पहले ही दी जा चुकी है। यहां पर अब 18-29 वर्ष की आयु के लोगों का भी वैक्‍सीनेशन शुरू होने वाला है।

रायटर के मुताबिक बांग्‍लादेश में जानलेवा डेल्‍टा वैरिएंट की वजह से सरकार को लॉकडाउन की मियाद 14 जुलार्इा तक के लिए बढ़ाना पड़ा है। यहां पर इसके मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। यहां पर अब तक कोविड-19 की वजह से 15229 मरीजों की मौत हो चुकी है। सोमवार को यहां पर 9964 मामले सामने आए थे।

रायटर नॉर्वे में डेल्‍टा वैरिएंट के चलते प्रतिबंधों में छूट दिए जाने की योजना को फिलहाल स्‍थगित कर दिया है। यहां पर प्रतिबंधों से छूट का आखिरी चरण शुरू होने से पहले ही डेल्‍टा वैरिएंट की वजह से मामले बढ़ने लगे हैं। सरकार ने एहतियात के तौर पर अब छूट देने की योजना को इस माह के अंत‍ तक के लिए आगे टाल दिया है।

एएफपी ने खबर दी है कि डेल्‍टा वैरिएंट की चपेट में आने वाले इंडोनेशिया में सोमवार को संक्रमण के नए मामले और इससे हुई मौतों ने पुराने रिकॉर्ड धराशायी कर दिए हैं। सरकार ने आक्‍सीजन सप्‍लाई तेज और अधिक मात्रा में करने के आदेश दिए हैं। गौरतलब है कि यहां पर शनिवार को आक्‍सीजन खत्‍म होने की वजह से 60 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। सरकार के वरिष्‍ठ मंत्री ने समाचार एजेंसी को बताया है कि अब देश के अस्‍पतालों में र्प्‍याप्‍त आक्‍सीजन उपलब्‍ध है।

#अब तक 35.75 करोड़ टीके की खुराक दी गई#24 घंटे में 34 हजार 703 केस मिले, 111 दिनों में सबसे कम मामले

भारत में कोरोना के मामलों में गिरावट जारी है। पिछले 111 दिनों में कोरोना के सबसे कम दैनिक मामले सामने आए हैं। वहीं एक्टिव केस गिरकर चार लाख 64 हजार हो गया है। रिकवरी रेट बढ़कर 97.17 फीसद हो गया है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी मंगलवार सुबह आठ बजे जारी आंकड़े के अनुसार बीते 24 घंटे में कोरोना के 34 हजार 703 मामले सामने आए हैं और 553 लोगों की मौत हुई। वहीं 51 हजार 864 मरीज ठीक हुए। इस दौरान कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए 16 लाख 47 हजार 424 सैंपल टेस्ट किए गए।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में अब तक कुल कोरोना के तीन करोड़ छह लाख 19 हजार 932 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से चार लाख तीन हजार 281 मरीजों की मौत हो गई है। एक्टिव केस चार लाख 64 हजार 357 हो गया है, जो पिछले 101 दिनों में सबसे कम है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दो करोड़ 97 लाख 52हजार 294 हो गई है। एक्टिव केस कुलमामलों का 1.58 फीसद है। रिकवरी रेट 97.11 फीसद और डेथ रेट 1.32 फीसद है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार कोरोना संक्रमण का पता लगाने के लिए सोमवार तक कुल 42 करोड़ 14 लाख 24 हजार 881 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 5 प्रतिशत से नीचे है और वर्तमान में 2.40 प्रतिशत है। इसके अलावा, डेली पॉजिटिविटी रेट 2.11 प्रतिशत है, जो लगातार 15 दिनों तक 3 प्रतिशत से कम है। भारत ने इस साल 16 जनवरी को अपना कोरोना टीकाकरण अभियान शुरू किया। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 35.75 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी हैं। बीते 24 घंटे में 45 लाख 82 हजार 246 डोज दिए गए। लगातार 54 दिन से दैनिक ठीक होने वाले मरीजों की संख्या दैनिक नए मामलों से अधिक है।

बच्चों के लिए पहली कोरोना वैक्सीन को जल्द मंजूरी,जानें तीन डोज-बिना सुई वाली

 दिल्ली– देश में बच्चों के लिए पहली कोरोना वैक्सीन को जल्द मंजूरी मिलने वाली है। जायडस कैडिला ने अपनी कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) से मंजूरी मांगी है। सरकार की ओर शुक्रवार को बताया गया है कि जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन जायकोव-डी मंजूरी पर फैसला जल्द ही होने की उम्मीद है। यह वैक्सीन 12 साल से ऊपर के लोगों के लिए बनाई गई है। इसके तीसरे चरण के ट्रायल पूरे हो चुके हैं। इस वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद यह देश की पांचवी कोरोना वैक्सीन होगी।

वैक्सीन जायकोव-डी वैक्सीन को जायडस कैडिला कंपनी ने तैयार किया है। कंपनी ने अप

नी कोरोना वैक्सीन  के इमरजेंसी इस्तेमाल के लिए अर्जी दी है। बता दें कि यह दुनिया की पहली डीएनए आधारित वैक्सीन होगी जो 12 से 18 साल के बच्चों के लिए भी उपलब्ध होगी। जायडस कैडिला की वैक्सीन ZyCoV-D देश में बच्चों की पहली वैक्सीन है।

जायडस कैडिला की कोरोना वैक्सीन ZyCoV-D निडल फ्री वैक्सीन होगी। यह वैक्सीन जेट इंजेक्टर से लगेगी यानी वैक्सीन लेने वाले को दर्द कम होगा। वैक्सीन के 3 डोज दिए जाएंगे। दूसरा डोज. पहली डोज के 28 दिन बाद लगेगा जबकि तीसरा डोज 56 दिन बाद लगाया जाएगा। कंपनी की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक़, इस वैक्सीन को 28 दिन के अंतराल में तीन डोज़ में दिया जाएगा जबकि अब तक उपलब्ध वैक्सीन में सिर्फ दो डोज़ में दी जा रही हैं।

तीसरे चरण के ट्रायल के बाद आए नतीजों में ये वैक्सीन कोरोना संक्रमण रोकने में 66.6 फीसदी प्रभावी पाई गई है।गंभीर संक्रमण से बचाने में 100 फीसदी असरदार है। जायडस कैडिला का दावा है कि उसकी वैक्सीन कोरोना के डेल्टा वैरिएंट पर भी प्रभावी है। जायकोव-डी के फेज-3 ट्रायल 28,000 लोगों पर किए गए थे। इनमें 1000 ऐसे थे, जिनकी उम्र 12-18 साल थी ZyCoV-D को 2 से 8 डिग्री तापमान पर रखा जाएगा। यह वैक्सीन 25 डिग्री तापमान पर भी खराब नहीं होगी।

भारत सरकार ने बीते शनिवार सुप्रीम कोर्ट को वैक्सीन उपलब्धता से जुड़े आंकड़े देते हुए बताया है कि ज़ायकोव-डी वैक्सीन जुलाई–अगस्त तक 12 वर्ष से ज़्यादा उम्र के बच्चों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।कंपनी के मुताबिक, शुरुआती दिनों में हम एक महीने में इस वैक्सीन के 1 करोड़ डोज तैयार करने जा रहे हैं। ZyCoV-D को 2 से 8 डिग्री तापमान पर रखा जाएगा। यह वैक्सीन 25 डिग्री तापमान पर भी खराब नहीं होगी।

 

 

शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज की तलाश में लगी पुलिस की टीम,4 लोग गिरफ्तार

रायबरेली,। लखनऊ में देर रात मशहूर शायर शायर मुनव्वर राना के घर पर तलाशी लेने वाली रायबरेली पुलिस ने साजिश का सच सामने ला दिया है। रायबरेली में बीते सोमवार को शायर मुनव्वर राना के बेटे तबरेज ने बड़ी साजिश के तहत खुद पर हमला करवाया था। परिवार में सम्पत्ति का विवाद चल रहा है। इसी को लेकर तबरेज चाचाओं पर दबाव बनाना चाह रहा था। अब पुलिस की कई टीमें तबरेज को गिरफ्तार करने के भेजी गई हैं।

पुलिस ने रायबरेली में रहने वाले तबरेज राना के दो मित्रों और कथित हमला करने वाले दो शूटर को भी गिरफ्तार कर लिया है। तबरेज ने रायबरेली में 18 बिस्वा विवादित जमीन बेची थी। इसमें उसके चाचा ने दाखिल खारिज रोक दी थी। इस मामले में परिवार के लोग ज्यादा अड़ंगेबाजी न करें इसलिए तबरेज ने यह साजिश रची।

बीते सोमवार की शाम करीब छह बजे मुनव्वर राना के बेटे तबरेज राना पर लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर त्रिपुला चौराहे के निकट जानलेवा हमला

हुआ था। बाइक सवार दो शूटरों ने उसकी कार पर दो बार फायर किया था। इसके जवाब में तबरेज ने भी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोलियां चलाईं, लेकिन हमलावर भाग निकले थे।

एसपी रायबरेली श्लोक कुमार ने बताया कि वारदात में शामिल चार युवक गिरफ्तार किए गए हैं। तबरेज ने झूठा केस दर्ज कराया, उनकी भी गिरफ्तारी होगी।