Category Archives: aaryaa news

बीच सड़क पर जाम छलकाता शराबी बंदर…देखिये वीडियो

DESK:  अब तक आपने इंसानों में ही शराब की तलब को लगते हुए देखा होगा, लेकिन यूपी के रायबरेली में एक बंदर ने शराब का सवाद चख लिया है। जिसका नतीजा ये है कि शराब न मिलने पर बंदर ने लोगों का जीन दूभर कर दिया है। जब भी कोई यहां वाइन शॉप पर शराब खरीदने आता है तो वह उससे शराब छीन लेता है और गटक जाता है। इतना ही नहीं जब शराब नहीं मिलती तो बंदर ठेके पर हंगामा करने लगता है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

शराब पीने का शौकीन है बंदर 
ये वीडियो गदागंज थानाक्षेत्र के अचलगंज इलाके का है। बताया जा रहा है कि यह बंदर शराब पीने का शौकीन है। यह बंदर आम तौर पर शराब की दुकान के बाहर ही किसी पेड़ पर बैठा रहता है और शिकार पर अचानक झपट्टा मार देता है। इसके चलते एक तरफ लोगों ने इन दुकानों पर आना कम कर दिया है। वहीं शराब विक्रेताओं ने इसकी शिकायत अधिकारियों से की है।

बंदर से परेशान ठेके के दुकानदार
दुकानदारों के मुताबिक कई महीने से लोग इस बंदर की हरकतों से परेशान हैं। कई बार इस संबंध में आबकारी विभाग के अधिकारियों को शिकायत भी दी गई, लेकिन हर बार अधिकारियों ने यह कहकर पल्ला झाड़ लिया कि डंडा मारकर भगा दो, लेकिन अब यही मामला सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हरकत में आए आबकारी विभाग ने वन विभाग के अधिकारियों से मिलकर समस्या का समाधान निकालने की अपील की है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से


बड़े शौक से घूंट घूंट शराब पीता है बंदर
जानकारी के मुताबिक इस बंदर के शराब की बोतल छीनने और सील तोड़ कर शराब पीने का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है। स्थानीय लोगों के मुताबिक यह बंदर बड़े शौक से घूंट घूंट शराब पीता है। यह बंदर लोगों से शराब की बोतल छीनता है। यदि कोई विरोध करता है तो उसे काट खाता ह। शराब विक्रेताओं के मुताबिक शराबी बंदर आम तौर पर शराब की दुकान से बोतल लेकर लौटने वाले लोगों पर हमला करता है। वैसे तो लोग इस बंदर के आक्रामक रुख को देखकर खुद ही बोतल छोड़ देते हैं। लोगों ने इस संबंध में दुकानदारों से शिकायत की तो दुकानदारों ने इसकी शिकायत आबकारी विभाग में और आबकारी विभाग ने वन विभाग में दी है।

गुजरात ब्रिज हादसा: PM मोदी पीड़ितों से कर सकते हैं मुलाकात..जानिए

DESK:  गुजरात के मोरबी में हुए भयानक हादसे के बाद इसकी जांच विशेष जांच दल ने शुरू कर दी है। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कल यानी मंगलवार को मोरबी जाएंगे। जानकारी के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी कल दोपहर 1 बजे मोरबी जा सकते हैं। मोरबी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पीड़ित लोगों से मुलाकात कर सकते हैं। गुजरात के मोरबी शहर में मच्छु नदी पर केबल पुल हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़कर सोमवार को 134 हो गई। गुजरात पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बचाव अभियान जारी है। बता दें कि रविवार को हुए इस हादसे के बाद  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसपर दुख व्यक्त किया था। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि गुजरात में मौजूद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मुख्यमंत्री पटेल और अन्य अधिकारियों से बात की है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मोदी ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष (पीएमएनआरएफ) से मृतकों के परिजन को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये का मुआवजा देने की घोषणा की है। मोरबी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री मोदी इस हादसे में घायल लोगों से मिल सकते हैं। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सूत्रों ने बताया कि इस हादसे के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मेादी ने राज्य विधानसभा चुनाव के मद्देनजर सोमवार को अहमदाबाद में होने वाला अपना रोड शो रद्द कर दिया है। वह अहमदाबाद में कुछ रेल परियोजनाओं के उद्घाटन के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सूत्रों ने बताया कि मोदी की उपस्थिति में मंगलवार को होने वाले ”पेज कमिटी सम्मेलन” को भी रद्द कर दिया गया है। मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी घटनास्थल का भी जायजा लेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

Chhath Puja 2022: आज छठ का तीसरा दिन, डूबते सूरज को दिया जाएगा संध्या अर्घ्य

Chhath Puja 2022: छठ पूजा, सूर्य भगवान को समर्पित चार दिवसीय त्योहार है। आज छठ का तीसरा दिन है। आज व्रती तालाब, नदी आदि पानी के स्रोत में खड़े होकर डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देंगे। जानें-  छठ पूजा के दौरान संध्या अर्घ्य कब दिया जाएगा। क्या है शुभ मुहूर्त, पूजा की विधि और कैसे तैयार किया जाता है संध्या अर्घ्य का प्रसाद।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

संध्या अर्घ्य के अनुष्ठान: प्रसाद की वस्तुओं से भरे बांस से बने सूप और टोकरियों को घाट पर ले जाया जाता है जहां सूर्य देव और छठी मैय्या को संध्या अर्घ्य दिया जाता है। इस दिन भक्त न कुछ खाते हैं और न ही जल पीते हैं। निर्जला व्रत छठ के चौथे या अंतिम दिन के सूर्योदय तक जारी रहता है जब सूर्य भगवान और छठी मैय्या को उषा अर्घ्य दिया जाता है। छठ के अंतिम दिन अर्घ्य के बाद, बांस की टोकरियों से प्रसाद पहले व्रतियों द्वारा खाया जाता है और फिर परिवार के सभी सदस्यों और व्रतियों के साथ वितरित किया जाता है।

बॉक्स ऑफिस पर सफलता की ओर बढ़ रही Ramsetu…अब तक कमाए…जानिए आप भी

DESK:  अक्षय कुमार की दिवाली रिलीज़ राम सेतु को लगता है कि रिलीज़ के आसपास की छुट्टियों से फायदा हुआ है। फिल्म ने गुरुवार को करीब 8.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। इससे इसका तीन दिन का कलेक्शन लगभग ₹35.40 करोड़ हो जाता है। फिल्म शुक्रवार को रिलीज नहीं हुई थी और इसके बजाय दिवाली के एक दिन बाद मंगलवार को रिलीज हुई थी। यह सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​​​की थैंक गॉड से टकरा गई, जो उसी दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई, लेकिन राम सेतु की तुलना में कम प्रदर्शन कर रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राम सेतु एक नास्तिक पुरातत्वविद् से आस्तिक बने, डॉ आर्यन कुलश्रेष्ठ (अक्षय कुमार) के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे बुरी ताकतों द्वारा भारत की विरासत के स्तंभ को नष्ट करने से पहले पौराणिक राम सेतु के वास्तविक अस्तित्व को साबित करने के लिए समय के खिलाफ दौड़ लगानी होगी। इसमें जैकलीन फर्नांडीज, नुसरत भरुचा, सत्यदेव कंचरण और नासर भी हैं।

फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर फिल्म के कलेक्शन को शेयर किया। उन्होंने लिखा, “#रामसेतु बड़े पैमाने पर अच्छी पकड़ बना रहा है, जो अपना व्यवसाय चला रहा है. लेकिन मल्टीप्लेक्स/शहरी केंद्रों पर – जो एक बड़ा हिस्सा योगदान करते हैं – कमजोर है. सप्ताहांत [शुक्र से रविवार] निर्णायक होगा .मंगल 15.25 करोड़, बुध 11.40 करोड़, गुरु 8.75 करोड़। कुल: ₹ 35.40 करोड़।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित, फिल्म को समीक्षकों से सकारात्मक समीक्षा मिली। फिल्म की समीक्षा में पढ़ा गया कि “राम सेतु एक पीढ़ी पहले की हॉलीवुड फिल्मों के लिए एक वापसी है, जब हैरिसन फोर्ड या निकोलस केज एक प्राचीन पुरातात्विक रहस्य को उजागर करने के लिए एक ग्लोबट्रोटिंग साहसिक पर जाते थे। राम सेतु उस शैली को लेता है और इसे भारतीय इतिहास, पौराणिक कथाओं और सामाजिक-राजनीतिक टिप्पणियों के साथ मिलाता है। परिणाम एक सुखद रोमांच-एक-मिनट की सवारी है जो उतना ही मजेदार है जितना कि यह क्लिच है। लेकिन एक बार जब आप तर्क में खामियों को देखते हैं, तो राम सेतु एक मजेदार पॉपकॉर्न एडवेंचर के रूप में उभरता है, जिस तरह का बॉलीवुड ने काफी समय से उत्पादन नहीं किया है।

कारगिल में बोले PM मोदी- सेना के जवान ही मेरा परिवार…आप भी पढ़‍िए

DESK:  देश में आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कारगिल में जवानों के साथ दीपावली मनाई। इस दौरान पीएम मोदी ने जवानों के बीच मिठाइयां बांटी साथ ही उनके साथ मिलकर राष्ट्र गीत ‘वंदे मातरम’ भी गाया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिवाली के अवसर पर करगिल में सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा कि मेरे लिए तो वर्षों-वर्ष से मेरा परिवार आप ही सब हैं। मेरी दीपावली की मिठास आप के बीच बढ़ जाती है, मेरी दीपावली का प्रकाश आपके बीच है।

दिवाली के अवसर पर सेना के जवानों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक राष्ट्र तब अमर होता है, जब उसकी संतानों को उसके वीर बेटों और बेटियों को अपने सामर्थ्य पर परम विश्वास होता है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

करगिल में पीएम नरेन्द्र मोदी ने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ एक भी युद्ध ऐसा नहीं हुआ है, जहां करगिल ने जीत का झंडा नहीं फहराया हो। दिवाली का अर्थ है आतंक के अंत का त्योहार और कारगिल ने इसे संभव बनाया है।

Diwali: सजे हैं बाजार, व्यपारियों को है आस, कुछ ऐसी है इस बार की दिवाली…

DESK:  दीपों के पर्व दीपावली के त्यौहार की शुरुआत हो गई है। घर बाजार चारों तरफ रौनक बढ़ गई है। व्यापारीयों को भी दीपावली को लेकर अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। बिजली की झालरों और इलेक्ट्रॉनिक चीजों के के साथ-साथ मिट्टी के दिए बाजारों में जोरों से बिक रहे हैं। दीपावली की वजह से सुबह से ही बाजारों में रौनक दिखने लगी है। अगर मिट्टी के कारीगरों की बात की जाए तो यह लोग भी अन्य लोगों की तरह दीपावली के त्यौहार से काफी उम्मीद रखते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चाइनीज झालरों ने कुम्हारों की चाक की रफ्तार को कर दिया धीमा
मिट्टी के दिए कारीगरों की जी-तोड़ मेहनत के दम पर तैयार होते हैं। मिट्टी के दिए करवे और दीपावली के अवसर पर तैयार मिट्टी के अन्य सामान जिनसे लोगों के घर रोशन होते हैं। लेकिन बीते पिछले कई सालों से दीपावली के अवसर पर बाजार में बिजली की झालरों, बिजली के दियों तथा चाइनीज झालरों ने इन कुम्हारों की चाक की रफ्तार को धीमा कर दिया है। 1 साल में एक बार ही दीपावली का त्यौहार आता है और इस त्यौहार के समय ही मिट्टी के दिए-पुरुए, हठली, करवे आदि की बिक्री से ही इन गरीब मिट्टी के कारीगरों एक परिवार को आस बंधी रहती है।

बडी संख्या में लोग दीपोत्सव में हो रहे शामिल
दीपोत्सव की भव्यता निहारने बड़ी संख्या में श्रद्धालुजन अयोध्या पधार रहें हैं। दीपोत्सव पर सीएम योगी ने अयोध्या के साथ सीमा से लगे जिलों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने कहा कि दीपोत्सव की आदरणीय प्रधानमंत्री, राज्यपाल महोदया, मंत्रीगण सहित अनेक गणमान्य जनों की उपस्थिति भी होगी। ऐसे में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम होने चाहिए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पहली बार पीएम मोदी हो रहे शामिल
इस बार भव्य दीपोत्सव का छठवां संस्करण आयोजित किया जा रहा है। जिसमे पहली बार पीएम मोदी हिस्सा लेने आ रहे है। इसको मध्यनजर रखते हुए विशेष तैयारी की जा रही है। इस बार रिकार्ड दीपो को जलाने का लक्ष्य रखा गया है। दीपो को लगाने के लिए अलग अलग लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है। खासकर विश्वविद्यालय के छात्रों को इसके लिए लगाया गया है।