सीएम शिवराज सिंह का 62वां जन्मदिन आज, PMMODI समेत इन दिग्गजों ने दी बधाई

नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का आज 62वां जन्मदिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत कई दिग्गजों ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर लिखा, भाजपा के ऊर्जावान नेता और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की अशेष शुभकामनाएं। उन्होंने अपने नेतृत्व में राज्य को विकास की नई ऊंचाइयां दी हैं। मैं उनके सुखी, स्वस्थ और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।

इसके अलावा गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा कि मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री सीएम शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। आप ऐसे ही निष्ठा और समर्पण से जनता के कल्याण और प्रदेश के विकास के लिए निरंतर कार्य करते रहें। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु होने की कामना करता हूं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *