पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, पढ़िए पूरी खबर  

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने शुक्रवार को अपने 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची में गुलाम नबी आजाद, आनंद शर्मा, मनीष तिवारी, कपिल सिब्बल जैसे असंतुष्ट नेताओं के नाम स्टार प्रचारकों की लिस्ट में नहीं है।  G23 के अखिलेश सिंह का नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है।

बत दें कि कांग्रेस की इस सूची में सोनिय गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के अलावा पार्टी नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट, नवजोत सिंह सिद्धू, अभिजीत मुखर्जी और मोहम्मद अजहरुद्दीन, अशोक गहलोत, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेश बघेल जैसे बड़े नाम शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *