एक बार फिर घने कोहरे में लिपटी देश की राजधानी दिल्ली में आज ठिठुरा देने वाली ठंड महसूस की जा रही है। बताया जा रहा है की आने वाले कुछ दिनों तक ठंड का प्रकोप दिल्ली में बढ़ता रहेगा।
मौसम विभाग की माने तो अगले कुछ दिनों तक सुबह कुछ इसी तरह कोहरा छाया रहेगा। बता दें, की दिल्ली में 2008 से अब तक जनवरी के महीने में सबसे अधिक ठंड होती है, मगर इस साल फरवरी में भी ठंड का प्रकोप जनवरी की तरह बना हुआ है।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में रविवार को न्यूनतम तापमान 3.1 डिग्री रहा। पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा ठंड़ रविवार को महसूस हुई। इससे पहले मंगलवार को 2.1 और बृहस्पतिवार को 3.8 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। शुक्रवार को चार डिग्री था।
किन इलाकों में छाएगा घना कोहरा ?
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा छाने की संभावना है। साथ ही पहाड़ी राज्यों से उठने वाले पश्चिमी विक्षोभ के चलते मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, जिसका असर मैदानी इलाकों पर दिखेगा, साथ ही हल्की बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।