Top Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव को वैक्सीन पर भरोसा नहीं और लोगों को उन पर भरोसा नहीं

"वैक्सीन पर सवाल उठाना वैज्ञानिकों का अपमान है"

नई दिल्ली। सपा मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कोरोना वैक्‍सीन पर दिए बयान पर भाजपा ने तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश जी तो कोरोना वैक्सीन गुप्त रूप से लगवा लेंगे, लेकिन अपने प्रशंसकों को गुमराह कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खुद की राजनीति चमकाने के लिए ये लाखों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जान लेंगे।

“> इसके अलावा यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि अखिलेश यादव को वैक्सीन पर भरोसा नहीं और उत्तर प्रदेश के लोगों को अखिलेश यादव पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन पर सवाल उठाना वैज्ञानिकों का अपमान करना है, अखिलेश यादव को इसके लिए माफ़ी मांगनी चाहिए।

“> उत्तर प्रदेश के भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार और गुंडाराज को समाप्त करने के लिए “बीजेपी की वैक्सीन” कारगर साबित हुई है। आप कौन सी वैक्सीन की बात कर रहे हैं अखिलेश जी।

इतना ही नहीं बीजेपी के के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी अखिलेश यादव के इस बयान पर जमकर निशाना साधा। संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि “हे प्रभु! इनका क्या हाल हो गया है, अब इनको वैक्सीन भी भाजपा की दिख रही है।

“> बता दें कि कोरोना की वैक्सीन को लेकर शनिवार को अखिलेश यादव ने कहा कि मैं अभी कोरोनावायरस की वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा, हमे भाजपा पर भरोसा नहीं है। इसलिए हम वैक्सीन नहीं लगवा सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button