एक दिन भी न चल… लाखों की लागत से बना पुल… पढ़िए पूरा मामला

आर्या न्यूज़ संवाददाता उज्जवल कुमार.  एक तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भष्टाचार को लेकर सख्त है।इसको लेकर सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारियों को सख्त हिदायत है।कोई भी काम गुणवत्ता के साथ समय सीमा के अंदर पूरा करे।लेकिन कुछ भ्रष्टाचारी चंद रुपए को चलते अभी भी इन आदेशों को दरकिनार कर अपना कारोबार चला रहे हैं।सरकार के जीरो टोलरेंस पर पलीता लगाने का काम कर रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मामला महानगर के वार्ड नंबर 40 रुद्रपुर (दिवान बाजार) का है।यहा लाखों की लागत से एक पुलिया का निर्माण होना था।नगर निगम के द्वारा इस निर्माण का टेंडर एक ठेकेदार को हुआ।जिसके माध्यम से पुलिया का निर्माण कार्य हो रहा था।इसी बीच ढलाई के एक दिन बाद ही यह पुलिया भरभरा कर गिर गई। गनीमत रही इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।नहीं तो जान माल की हानि हो जाती।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वही स्थानीय लोगों ने आरोप लगाते हुए कहा कि यह निर्माण पूरी तरीके से मानक के विपरीत किया जा रहा है।घटिया सामग्री का प्रयोग करने से यह हादसा हुआ और पुलिया भरभरा कर गिर गई।इस संबंध में वहां काम करवाने वाले एक व्यक्ति से बात की गई तो उसने अपना नाम नसीम (ठेकेदार) बताते हुए कहा 8 मीटर की पुलिया को बनाना है।जिसमे 4 मीटर चौड़ा दीवाल इस तरफ से लेकर उस तरफ तक बनाना है। इसमें बीम का काम भी किया जाएगा।फिर नीचे के दीवाल को तोड़कर ढलाई की जाएगी।लेकिन बांस बल्ली कमजोर होने के कारण यह घटना हुई है।औऱ मैं विगत 20 वर्षों से ठेकेदारी का काम कर रहा हु।इस लापरवाही को लेकर उसने गोल मोल जवाब देते हुए मामले से पल्ला झाड़ लिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वही स्थानीय लोगों ने पूर्व पार्षद तवहर हुसैन पर आरोप लगाते हुए कहा कि अवैध कब्जा करने की नियत से यह निर्माण कार्य कराया जा रहा था।जांच पड़ताल के बाद ही पता चल पाएगा कि किस तरीके से यह निर्माण कार्य हो रहा था।और सरकारी जमीनों पर किन-किन लोगों ने अवैध कब्जा किया हुआ है।इस संबंध में जब दूरभाष के माध्यम से जब नगर आयुक्त से बात की गई तो उन्होंने कहा कि अभी मौके पर टीम भेजकर जांच पड़ताल करवाता हूं और मामले को टाल दिया गया।इन सबके बीच गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जान माल का नुकसान नही हुआ।अगर इस तरह के ठेकेदारो को सड़क की पुलिया के निर्माण कार्य को दिया जाए।तो चंद रुपयों के खतिर ऐसे लोग आम लोगो के जानमाल को खतरे में डालने से भी परहेज नहीं करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *