इस अजीब और गरीब चैलेंज के चलते एक रूसी Youtuber ने गंवाई अपनी जान, घटना का हुआ लाईव स्ट्रीम

एक 60 वर्षीय रूसी व्यक्ति ने YouTube पर एक ट्रेंड के चलते1.5 लीटर वोडका का सेवन करने की चुनौती ली। जिस दौरान 1.5 लीटर वोदका खत्म करने के बाद, आदमी की लाइव स्ट्रीमिंग करते समय मौत हो गई। लाईव स्ट्रीम दर्शकों के लिए यह वाक्य किसी भयावने सपने से कम नहीं था।

सूत्रों के मुताबिक ग्रैंडफादर के नाम से जाने जाने वाले रूसी व्यक्ति को स्पष्ट रूप से एक Yoububer द्वारा इस चैलेंज के लिए पैसे की पेशकश की गई थी।  चैलेंज कई ‘थ्रैश स्ट्रीम’ या ट्रैश स्ट्रीम ’के बीच थी,जो सोशल मीडिया पर एक ट्रेंड बन गया है,जहाँ उपयोगकर्ताओं को पैसे के बदले में ऐसे स्टंट करने के लिए चुनौती दी जाती है, और इसे  दर्शकों को लाइव दिखाया जाता है।

रूसी व्यक्ति की पहचान 60 वर्षीय यूरी दुशेकिन के रूप में की गई है। उसे एक YouTuber ने पैसे के बदले में शराब या गर्म सॉस का सेवन करने की चुनौती दी थी।

रूसी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, 1.5 लीटर वोदका का सेवन करने के बाद आदमी गिर गया और उसकी मौत हो गई। उसका शरीर मरने के बाद भी लाईव मंच पर दिखाई दे रहा था, जहां दर्शक उसे मरते हुए देख रहे थे।

रूसी अधिकारियों ने पिछले हफ्ते स्मोलेंस्क शहर में हुई घटना की जांच शुरू कर दी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *