गदरपुर : जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिलाओं को किया जागरुक   

गदरपुर। शिवपुर गांव में आज महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी गीता जोशी के नेतृत्व में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को गोद भराई, बच्चों का अन्नप्राशन समेत कई योजनाओं की जानकारी दी गई।

गीता जोशी ने बताया कि आज शिवपुर गांव में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को स्वच्छता और पोषण संबंधित जानकारियों के साथ ही विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई है।

उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं में एनीमिया की कमी, गर्भवती स्त्रियों को पोषण की जानकारी देने और महिलाओं को राज्य व केंद्र सरकार की योजनाओं से जानकारी देना होता है।

रिपोर्ट – डीके सरकार

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *