गदरपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने लावारिस महिला का किया अंतिम संस्कार

नई दिल्ली। गदरपुर के महतोष पुलिस चौकी क्षेत्र के नेशनल हाईवे के किनारे रह रही एक अनाथ महिला की अचानक मौत हो गई। सूचना पर पहुंची गदरपुर व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की टीम ने उस महिला का अंतिम संस्कार कर इंसानियत का परिचय दिया है।

इस दौरान सामाजिक कार्यकर्ता मनीष ने बताया कि यह महिला लंबे समय से नेशनल हाईवे किनारे रहती हैं। इसको भोजन और पानी उपलब्ध करवा देते थे। आज सुबह जब वह इस को भोजन देने आए तो यह मृत मिली। सूचना पुलिस को दी और व्यापार मंडल के पदाधिकारियों को दिया। जिसके बाद व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने इस महिला का विधिवत रूप से अंतिम संस्कार किया।

बता दें कि इस बात की पुष्टी भी पहले की गई की वह महिला कहीं मुस्लिम न हो। इस मौके पर व्यापार मंडल के सभी पदाधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय लोग व पुलिस मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *