गाजियाबाद : मुरादनगर में बड़ा हादसा, श्मशान की छत गिरने से 10 की मौत

गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद से एक बड़ी खबर सामने आई है। यहां एक श्मशान घाट में गैलरी की छत गिरने के कारण 40 से ज्यादा लोग इसकी चपेट में आ गए। ये हादसा गाजियाबाद थाने के मुरादनगर इलाके में हुआ है। सीओ सदर महिपाल सिंह ने 10 लोगों की मौत होने की पुष्टि की है। कई लोग अभी भी दबे हुए हैं, जबकि कई लोगों को मलबे से निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद जिले के मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में पिलरों पर लिंटर पड़ा था। बारिश में लिंटर अचानक गिर गया, जिसके नीचे करीब 40 लोग दब गए।

मृतकों के नाम योगेंद्र, बंटी और ओंकार बताया जा रहा है, अन्य मृतकों के नामों के बारे में अभी जानकारी नहीं मिल पाई है। हादसे में मारे गए ज्यादातर लोग संगम विहार, मुरादनगर के रहने वाले थे। सभी लोग अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए श्मशान घाट गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *