निकाह के दौरान हुआ दो पक्षों में खूनी विवाद, 18 नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले से निकाह के दौरान वर-वधु पक्षों में विवाद का मामला सामने आया है। बांसगांव निवासी शहनवाज की बारात फरहीन बानो के घर गयी थी। निकाह पढाए जाने की रस्में और दुआ के दौरान दोनों पक्ष में आपसी विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई और मारपीट में तबदील हो गई। लड़की पक्ष के लोगों ने लड़के के पक्ष के लोगों पर जानलेवा हमला किया।

मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने 18 नामजद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है, लेकिन अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। वहीं पीड़ित पक्ष ने मीडिया से बात करते हुए दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के फुलवरिया रुस्तमपुर निवासी तबरेज आलम ने शास्त्री चौक स्थित गोरखपुर जर्नलिस्ट प्रेस क्लब में प्रेस वार्ता के माध्यम से बताया कि वर्ष 2019 के 7 मार्च को मेरे भतीजे शहनवाज की बारात बांसगांव की निवासी फहरीन बानो के घर गई थी। जिसमें ये विवाद हुआ था। हम चाहते हैं कि मामले का निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्यवाही की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *