कन्नौज में हुआ महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ, आदर्श कॉलेज की छात्राओं को दी गई जानकारी

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में महिला हेल्प डेस्क की शुरूआत हुई है। ठठिया थाना के एसपी प्रशांत वर्मा ने आदर्श इंटर कॉलेज की शिक्षिका अनुराधा सिंह से महिला हेल्प डेस्क का शुभारंभ कराया।

एसपी ने बताया कि महिल हेल्प डेस्क महिलाओं की सुरक्षा के लिए एक सेतु के रूप में काम करेगी। उन्होंने कहा कि शासन की मंशानुरूप महिलाओं की हर तरह की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता पर किया जाएगा।

इस दौरान एसपी ने आयी हुई महिलाओं व छात्राओं को सुरक्षा के लिये की गयी रणनीति के बारे में जानकारी दी। वहीं छात्राओं को महिला हेल्प लाइन के बारे में जानकारी दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *