कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 14 दिनों का लॉकडाउन लागू  

नई दिल्ली। राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों के देख कर्नाटक सरकार ने राज्य में 14 दिनों के लॉकडाउन की घोषणा कर दी है। इस दौरान सिर्फ जरूरी सेवाओं को ही अनुमति मिलेगी। रविवार को कर्नाटक में 34,804 नए कोरोना केस मिले थे, जो अब तक का सबसे बड़ा आंक़ड़ा है। इसके अलावा राज्य में 134 लोगों की मौत भी हुई है। कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान जरूरी सामान बेचने वाली दुकानें सुबह 6 बजे से 10 बजे तक खुली रहेंगी।

जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन मंगलवार रात 9 बजे से शुरू होगा। इस दौरान केवल जरूरी सेवाओं वाले लोगों की ही इजाजत दी जाएगी। हालांकि आवश्यक सेवाओं वाले लोगों के लिए भी समय निर्धारित किया गया है। जरूरी सेवा से जुड़े लोगों को केवल सुबह 6 बजे से 10 बजे तक ही बाहर निकलने की अनुमति होगी।

इसके अलावा निर्माण कार्य, मैन्युफैक्चरिंग और कृषि कार्य से जुड़े सामानों को बेचने वाली दुकानों को भी खोलने पर रोक नहीं होगी। कर्नाटक में लॉकडाउन दिल्ली और महाराष्ट्र की तुलना में थोड़ा सख्त होगा। राज्य सरकार ने ऐलान किया है कि लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक परिवहन सेवाएं भी पूरी तरह से बंद रहेंगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *