Uttar Pradesh former speaker Keshari Nath Tripathi

यूपी विधानसभा के पूर्व स्पीकर केशरी नाथ त्रिपाठी का निधन…. लंबे समय से थे बीमार

DESK:  प्रयागराज से एक दु:ख भरी खबर सामने आई है। पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी का आज निधन हो गया। 89 साल की उम्र में केशरी नाथ त्रिपाठी ने अन्तिम सांस ली। सीएम योगी आदित्यनाथ ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। केशरी नाथ त्रिपाठी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। 8 दिसम्बर को बाथरूम में फिसलने की वजह से उनके कंधे में फ्रैक्चर हो गया था। जिसमें 5 दिनों के इलाज के बाद इनको डिस्चार्ज कर दिया गया था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आपको बतां दे की यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष केशरी नाथ त्रिपाठी की 89 साल की उम्र में निधन हो गया। उनकी तबियत काफी दिनों से खराब चल रही थी और उनका घर पर चल ही इलाज चल रहा था। कल शाम को फिर से उनकी तबीयत बिगड़ गई थी और उनको सांस लेने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा था। केशरी नाथ त्रिपाठी ने रविवार सुबह 5 बजे अंतिम सांस ली।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ ने केशरी नाथ त्रिपाठी के निधन पर गहरा दु:ख जताया है। योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए कहा कि “वरिष्ठ राजनेता, भाजपा परिवार के वरिष्ठ सदस्य, प. बंगाल के पूर्व राज्यपाल आदरणीय केशरी नाथ त्रिपाठी जी का निधन अत्यंत दुःखद है। प्रभु श्री राम दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *