12 साल के बच्चे ने निगल ली चुंबक की 54 गोलियां, जरूर पढ़े पूरी खबर

नई दिल्ली : कहा जाता है कि विज्ञान विषय किताबों की अपेक्षा प्रयोगों से ज्यादा समझ में आता है लेकिन हमेशा ऐसा करना जान खतरे में भी डाल सकता है। लंदन में 12 साल के रियाले मॉरिसन के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। इसेे विज्ञानप्रेमी या कहें प्रयोगधर्मी,  लड़के ने एक जिज्ञासा के चलते चुंबक की 54 गोलियां निगल लीं। दरअसल, रियाले जानना चाहता था कि ऐसा करने से उसके पेट में चुंबक की छड़ बनेगी या नहीं।

निगलने के कुछ समय बाद भी असर न दिखने पर उसने इसकी जानकारी मां को दी और सिर्फ दो गोलियों के बारे में बताया। मां ने तुरंत रियाले को अस्पताल पहुंचाया। वहां एक्स-रे कराने के बाद पूरी सच्चाई सामने आई। डॉक्टरों ने करीब 6 घंटे के ऑपरेशन के बाद गोलियां बाहर निकालकर उसे बचाया। इस पूरी घटना से भले ही उसे परिजन या मित्र परेशान हुए हों लेकिन रियाले ने अपनी जिज्ञासा जरूर शांत कर ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *