दिल्ली में आज रात से 6 दिनों के लिए लॉकडाउन, जानिए सीएम केजरीवाल ने क्या कहा

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के बढ़ते संकट के बीच दिल्ली में एक बार फिर लॉकडाउन लग गया है। उपराज्यपाल अनिल बैजल और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की बैठक में ये फैसला हुआ है। अब दिल्ली में आज रात से लेकर अगले सोमवार सुबह तक लॉकडाउन रहेगा। इससे पहले दिल्ली सरकार ने पिछले सप्ताह 16 अप्रैल की रात 10 बजे से 19 की सुबह 5 बजे तक के लिए वीकेंड कर्फ्यू का ऐलान किया था।

सीएम केजरीवाल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि आज रात को 10 बजे से अगले सोमवार को सुबह 5 बजे तक 6 दिन के लिए दिल्ली में लॉकडाउन लगाया जा रहा है। इस दौरान आवश्यक सेवाएं जारी रहेंगी, मेडिकल व्यवस्थाओं की, खाने-पीने की सेवाएं जारी रहेंगी। शादियां भी होंगी, पर 50 लोगों के साथ, उसके लिए अलग से पास दिए जाएंगे।

केजरीवाल ने आगे कहा कि ​​पिछले 24 घंटे में लगभग 23,500 मामले आए हैं। संक्रमण दर बहुत ज्यादा बढ़ गई है। दिल्ली के अस्पतालों में बेड की भारी कमी हो रही है। ICU बेड लगभग खत्म हो रहे हैं। 100 से भी कम ICU बेड बचे हैं। दवाईयों की कमी हो रही है।केजरीवाल ने कहा कि अगर हर दिन 25 हजार केस आएंगे तो किसी भी राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्थाएं ठप हो सकती हैं। दिल्ली के अंदर कोरोना के कारण काफी गंभीर हालात है। दिल्ली में कोरोना की चौथी वेब आई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *