actress-vaishali-thakkar

‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ की एक्ट्रेस ने लगी फांसी…प्रेम-प्रसंग की आशंका.. पढ़िए आप भी

DESK: टीवी अभिनेत्री वैशाली ठक्कर का शव उनके घर में मिला है। कहा जा रहा है कि कि वैैशाली ठक्कर ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। मध्य प्रदेश के इंदौर में अभिनेत्री वैशाली ठक्कर रह रही थीं, कहा जा रहा है कि वहीं पर उन्होंने सुसाइड किया है। वैशाली ठक्कर मशहूर टीवी धारावाहिक ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काम कर चुकी हैं। इसके अलावा चर्चित धारावाहिक ‘ससुराल सिमर का’ में भी वो नजर आ चुकी हैं। वैशाली का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिलने के बाद तेजाजी नगर पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किया गया है। बताया जा रहा है कि वैशाली करीब एक साल से इंदौर में रह रही थीं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अभी हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वो ‘दिल जिगर नजर क्या है मैं तो तेरे लिए जान भी दे दूं’ गाने को गुनगुनाती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो में वो मुस्कुरा रही थीं और खुश नजर भी आ रही थीं। बता दें कि एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर किया करती थीं।अब अचानक उनकी डेड बॉडी मिलने से अब सभी हैरत में हैं।

पिछले साल अप्रैल के महीने में एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर रोका सेरेमनी का एक वीडियो शेयर कर जानकारी दी थी कि उनकी सगाई हो गई है। उन्होंने अपने होने वाले पति का नाम डॉक्टर अभिनंदन सिंह बताया था। सगाई में परिवार के कुछ बेहद नजदीकी रिश्तेदार ही पहुंचे थे। अभिनंदन के बारे में बताया जा रहा है कि वो केन्या में एक डेन्टल सर्जन हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हालांकि फिर एक ही महीने बाद वैशाली ने सभी को बताया कि वो अभिनंदन सेस शादी नहीं रचा रही है। दोनों ने अपनी शादी कैंसिल कर दी थी। एक्ट्रेस ने रोका सेरेमनी का वीडियो भी अपने सोशल मीडिया अकाउंट से डिलीट किया था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *