Central Pollution Control Board

दिल्ली की हवा में मामूली सुधार…लुढ़का पारा…आप भी जानिए

DESK: दिल्ली की वायु गुणवत्ता रविवार को सुधरकर ‘खराब’ श्रेणी में पहुंच गई, जो एक दिन पहले ‘बहुत खराब’ श्रेणी में थी। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार सुबह 9 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक 295 दर्ज किया गया। कुल 37 में से 21 निगरानी स्टेशनों में एक्यूआई ‘बहुत खराब’ श्रेणी में रहा। NSIT द्वारका में 399, शादीपुर में 346, आनंद विहार में 342, आरके पुरम में 328 और जहांगीरपुरी में 326 AQI दर्ज किया गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली का 24 घंटे का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) शुक्रवार को 346 था जो शनिवार को सुधरकर 303 रहा। गुरुवार को यह 295 था। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार न्यूनतम तापमान 12.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से एक डिग्री कम है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

IMD ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे सापेक्षिक आर्द्रता 83 प्रतिशत दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिन के दौरान मुख्य रूप से आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है और अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *