gujarat vadodara

गुजरात में‍ धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुटों में झड़प…36 लोग गिरफ्तार

aaryaa news desk : गुजरात में वडोदरा जिले के सावली शहर में धार्मिक झंडा लगाने को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए और पथराव किया। इस मामले में 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सावली थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना शनिवार रात उस समय हुई जब लोगों के एक समूह ने धामीजी का डेरा इलाके में बिजली के खंभे पर अपने झंडे के साथ एक धार्मिक झंडा लगाने की कोशिश कर रहे दूसरे समुदाय के लोगों के समक्ष आपत्ति जताई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पुलिस उप-निरीक्षक ए आर महिदा ने कहा, ‘‘ दोनों समुदायों ने एक-दूसरे पर पथराव शुरू कर दिया। कोई भी घायल नहीं हुआ, लेकिन दंगाइयों ने एक वाहन और एक दुकान को क्षतिग्रस्त कर दिया।” महिदा ने कहा कि शनिवार देर रात दोनों समूहों ने एक-दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। उन्होंने कहा कि 43 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि अब तक दोनों समुदायों के 36 लोगों को गिरफ्तार किया गया है तथा क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

केंद्रीय कैबिनेट ने कर्मचारियों को दिया बड़ा तोहफा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *