हाथ में तिरंगा तो कानून तोड़ने की छूट? निरहुआ, मनोज तिवारी के खिलाफ शिकायतों की भरमार…

DESK : दिल्ली में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेताओं ने तिरंगा रैली में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। हाथ में तिरंगा लिए नेता बाइक में सवार होकर निकले तो उनका जोश देखने लायक था। हालांकि, इस जोश में कई नेता कानून तोड़ने की गलती कर बैठे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आजमगढ़ से सांसद निरहुआ, दिल्ली से सांसद मनोज तिवारी और झारखंड के गोड्डा से सांसद निशिकांत दुबे समेत कई नेता बिना हेलमेट ही दिल्ली की सड़कों पर निकल गए। अब इनके खिलाफ शिकायतों की भरमार लग गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के ट्विटर हैंडल पर बड़ी संख्या में लोग इन सांसदों की तस्वीर, वीडियो दिखाकर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लोग पूछ रहे हैं कि क्या इन्हें कानून तोड़ने की छूट है? कुछ शिकायतों के जवाब में ट्रैफिक पुलिस की ओर से ऐक्शन लिए जाने की बात कही गई है। सोशल मीडिया पर इन नेताओं की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या हाथ में तिरंगा लेकर कानून को कुचला जा सकता है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *