Underworld don Dawood Ibrahim

मुंबई पुलिस की बड़ी कार्रवाई…दाऊद गिरोह के 5 और गुर्गे गिरफ्तार

DESK :  मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच की एंटी एक्सटोर्शन सेल ने डी गैंग के खिलाफ अपनी कार्रवाई तेज कर दी है. मुंबई में दाऊद गिरोह के 5 सक्रिय सदस्य को मुंबई पुलिस ने जांच एजेंसियों के साथ मिलकर गिरफ्तार किया है. बीते शाम जबरन वसूली मामले में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के गिरोह से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मई में गिरफ्तार हुआ था छोटा शकील
नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA)ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छोटा शकील को मई के महीने में गिरफ्तार किया था. इसके बाद से ही मुंबई पुलिस ने डी गैंग पर नकेल कसना शुरू कर दिया था.कुछ दिन पहले ही दाऊद गिरोह के एक और गुर्गे गैंगस्टर रियाज भाटी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

क्या हैं आरोपियों के नाम
गिरफ्तार 5 आरोपियों के नाम अजय गोसारिया, फिरोज चमड़ा, समीर खान, अमजद रेडकर और एक अज्ञात शख्स है उसका नाम अभी पता नहीं चला है. सूत्रों ने बताया है कि गिरफ्तार किए गए पांचों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा. पुलिस के मुताबिक, ज्यादा जानकारी के लिए गिरफ्तार किए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *