मेयर का महाभारत… हाथापाई… मेयर पद की लड़ाई… भारी बवाल

DESK. दिल्ली नगर निगम के लिए शुक्रवार को मेयर पद का चुनाव होना है। यह चुनाव काफी रोचक माना जा रहा है। आंकड़ों के मुताबिक आम आदमी पार्टी के पास सदन में बहुमत जरूर है। लेकिन भाजपा ने भी अपना मेयर पद का उम्मीदवार उतार दिया है। नंबर गेम में आम आदमी पार्टी भाजपा से बहुत ज्यादा आगे है। मेयर पद के उम्मीदवारों की बात करें तो आपकी तरफ से शैली ओबरॉय मैदान में हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वहीं, भाजपा की तरफ से रेखा गुप्ता हैं। कांग्रेस ने पहले ही कह दिया है कि वह इस चुनाव से दूरी बनाएगी। दूसरी ओर भाजपा और आम आदमी पार्टी अपने-अपने मेयर होने के दावे कर रहे हैं। इन सबके बीच जबरदस्त तरीके से हंगामा देखने को मिल रहा है। आम आदमी पार्टी और भाजपा के पार्षद आमने-सामने हैं। दोनों दलों के सदस्यों के बीच धक्का-मुक्की की भी नौबत आ गई।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उपराज्यपाल की ओर से बीजेपी के पार्षद सत्या शर्मा को पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है जिस पर आम आदमी पार्टी विरोध जता रही है। वहीं, उपराज्यपाल की ओर से 10 बीजेपी पार्षदों को मनोनीत भी किया गया है। आम आदमी पार्टी इसे भी मुद्दा बना रही है। आप का कहना है कि मनोनीत पार्षद गैर कानूनी तरीके से सदन में भेजे गए हैं। उनको शपथ नहीं दिलाया जाना चाहिए। बीजेपी के पार्षद भी लगातार नारेबाजी कर रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ भाजपा की नारेबाजी लगातार जारी है। हंगामे की वजह से फिलहाल शपथ दिलाने की प्रक्रिया को रोक दिया गया है। अब तक सिर्फ एक ही मनोनीत पार्षद को शपथ दिलाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *