chhello-show-lead-actor-rahul-koli

नहीं रहा ऑस्कर के लिए चुनी गई फिल्म ‘छेल्लो शो’ का मेन एक्टर…

DESK : एक फिल्म, जिसने इस साल RRR जैसे सुपरहिट फिल्म को पीछे छोड़ अगले साल होनेवाले ऑस्कर अवार्ड के लिए भारत की तरफ से अधिकारिक इंट्री पाने की दावेदारी हासिल की, उस फिल्म के लीड एक्टर का बीते 2 अक्टूबर को निधन हो गया। इस गुजराती फिल्म ‘छेल्लो शो’ के चाइल्ड एक्टर राहुल कोली का कैंसर से निधन हो गया। राहुल सिर्फ 15 साल के थे। आनेवाले शुक्रवार को छेल्लो शो सिनेमाघरों में प्रदर्शित होनेवाली है। लेकिन सिनेमा के पर्दे पर अपनी फिल्म देखने से पहले ही कोली की जिंदगी के शो का अंत हो गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हमारा परिवार बिखर गया है: उनकी फैमिली को इस बीमारी के बारे में ‘छेल्लो शो’ की शूटिंग के बाद पता चला। अब फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही उनके निधन से हर कोई शॉक्ड है। राहुल के पिता ने इस बारे में बात करते हुए कहा, ‘रविवार, 2 अक्टूबर को, उन्होंने नाश्ता किया, उसके बाद उन्हें बार-बार फीवर चड़ रहा था। फिर उन्हें तीन बार खून की उल्टी आई और उसके बाद उनका निधन हो गया। हमारा परिवार बिखर गया है। लेकिन हम उनकी फिल्म ‘छेल्लो शो’ 14 अक्टूबर को रिलीज के दिन एक साथ देखेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

क्या है छेल्लो शो की कहानी?: छेल्लो शो (लास्ट फिल्म शो) गांव के एक छोटे बच्चे समय की कहानी है जिसे फिल्मों से प्यार होता है। गुजरात के छलाला गांव में बच्चा फिल्म देखने के लिए प्रोजेक्शन रूम में एक सिनेमा प्रोजेक्टर टेक्नीशियन की मदद से पहुंचता है और कई फिल्में देखता है। फिल्में देखते हुए उसकी जिंदगी पूरी तरह बदल जाती है। फिल्म में सिंगल स्क्रीन सिनेमा कल्चर को बखूबी दिखाया गया है।

Rahul Gandhi:  ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की शोकसभा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *