6 फरवरी को रोड ब्लॉक करने का किसानों ने किया ऐलान, कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन जारी

नई दिल्ली:  26 जनवरी की घटना के बाद देश में सनसनी फैली हुई है, जिसके चलते दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर है। दिल्ली की सीमाओं पर भारी सुरक्षा बल तैनात है, किसी भी तरह की अनहोनी से बचने की पूरी तैयारियां की जा रही है।

बता दें, लगभग 70 दिनों से दिल्ली की सीमाओं पर किसानों का विरोध प्रदर्शन चल रहा है। एक बार फिर किसानों ने ऐलान किया है की यदि सरकार इन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेती है, तो 6 फरवरी को रोड़ ब्लोक कर भारत बंद किया जाएगा।

बताया जा रहा है की सोमवार को किसानों के संयुक्त मोर्चे की बैठक में सहमति बनने के बाद भारतीय किसान यूनियन के नेता बलबीर सिंह राजेवाल  ने 6 फरवरी को भारत बंद का ऐलान किया है।

बता दें, रविवार को किसान नेता सतनाम सिंह पन्नू ने भारत बंद करने के संकेत दिए थे। पन्नू ने कहा था कि सोमवार को मीटिंग में सहमति बनने के बाद तारीख का ऐलान कर दिया। 6 फरवरी को 12 बजे से लेकर शाम 3 बजे तक किसान रोड़ ब्लोक कर प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *