rahul-gandhi-has-started-looking-like-saddam-hussain-assam

असम के सीएम का कटाक्ष… राहुल गांधी दिख रहे है सद्दाम हुसैन की तरह

DESK:  गुजरात विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से सरकार बनाने को लेकर भाजपा एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है। इन दिनों चुनाव प्रचार में  असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा भी जुड़े हुए है।  मंगलवार को अहमदाबाद में एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर कटाक्ष किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता का चेहरा बदल गया है और वह सद्दाम हुसैन की तरह अधिक दिखते हैं। हिमंत बिस्वा ने कहा कि  मैंने कुछ दिन पहले एक टेलीविजन पर एक इंटरव्यू में कहा था कि राहुल गांधी के नए लुक से कोई समस्या नहीं है लेकिन अगर आपको अपना लुक बदलना है तो कम से कम वल्लभभाई पटेल या जवाहरलाल नेहरू जैसा बनाइए। गांधीजी की तरह दिखें तो और भी अच्छा है, लेकिन अब आप सद्दाम हुसैन की तरह क्यों दिखते हैं?

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा कि कांग्रेस की संस्कृति भारत के करीब नहीं है। इतना ही नहीं उन्होंने आगे कहा कि 2014 से पहले लोग इसे बाबरी मस्जिद-राम जन्मभूमि या राम जन्मभूमि-बाबरी मस्जिद कहते थे, हिमंत बिस्वा ने पूछा कि अब आप सोचते हैं, राम भगवान हैं और बाबर कौन है? हिमंत ने कहा कि गुजरात के मुख्यमंत्री प्रधानमंत्री बने और बाबर का नाम मिटा दिया। हिमंत ने कहा कि राहुल गांधी आजकल जहां भी जाते हैं, तो सावरकर का अपमान करते हैं, जो 26 साल तक जेल में रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *