सिद्धार्थनगर : विश्व की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा निकाल नेताजी को किया नमन

सिद्धार्थनगर। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस की 125 जयंती के मौके पर शनिवार को तिरंगा समिति ने जिले में विश्व की सबसे लंबी तिरंगा यात्री निकाली। 15 किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा में मोहाना चौराहे से शुरू होकर जिला मुख्यालय पहुंचकर सम्पन्न हुई। यात्रा में लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
बता दें कि इससे पहले गोरखपुर में नेताजी की जयंती के मौके पर साल 2020 में 13 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाल गई थी। अब उसी तिरंगा समिति ने सिद्धार्थनगर में 15 किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकालकर नया विश्व रिकार्ड बनाया है।
तिरंगा समिति के केंद्रीय संयोजक रघुवंश हिंदू ने बताया कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में यह विश्व की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा है। इसके पहले गोरखपुर में 13 किमी लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई थी। आज जनपद सिद्धार्थनगर में जिलाध्यक्ष रमेश वर्मा के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा निकाली गई है। इस मौके पर कार्यक्रम संयोजक रमेश वर्मा उमेश यादव, सत्यनारायण कसौधन, विजय प्रजापति, सत्यम उपाध्याय समेत सभी स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *