Tag Archives: Akhilesh Yadav

मोदी और अमित शाह भी होंगे शामिल,उत्तर प्रदेश में होली से पहले सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। भाजपा पहली पार्टी बन कर उभरी है जिसने तीन दशक बाद लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की है , कई दशक से संभव नहीं हुआ था कि कोई भी पार्टी लगातार दो बार यूपी की सत्ता में वापसी करे।  नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक या दो दिन में सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन की बैठक के बाद मंत्रियों के नाम भी तय हो जाएगा। माना जा रहा है कि 18 मार्च को होली से पहले उत्तर प्रदेश में नई सरकार कार्यभार संभाल लेगी। वैसे तो शपथ ग्रहण समारोह के लिए 15 मार्च का समय तय किया जा रहा है।त्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 37 वर्ष बाद इतिहास रच दिया। उत्तर प्रदेश में 1985 के बाद भाजपा दूसरी ऐसी पार्टी है, जो कि सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 403 में से 273 सीट जीती हैं। 2017 के मुकाबले भले ही भाजपा तथा सहयोगी दलों को 55 सीट का नुकसान हो रहा है, लेकिन पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने जा रही है। भाजपा ने 255, अपना दल ने 12 तथा निषाद पार्टी ने छह सीट जीती हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चुनाव परिणाम आने के बाद राजभवन में भी हलचल तेज हो गई है। यहां पर उत्तर प्रदेश की नई सरकार को शपथ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।उत्तर प्रदेश की नई सरकार का शपथ समारोह 15 मार्च को होने की संभावना है। 15 मार्च को ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व अनुराग ठाकुर के भी शामिल होने का कार्यक्रम बन रहा है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के कुछ अन्य सहयोगियों के साथ होली से ठीक पहले 15 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के साथ राजभवन ने भी शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा जोरों पर है। विधायक दल की शीघ्र होने वाली बैठक में उनके नाम पर मुहर लगेगी अब उत्तर प्रदेश में फैले सारे मिथक को बहुत पीछे छोड़ते हुए भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

मुलाकात के बाद भी अभी सीट पर बात फाइनल नहीं,अखिलेश और जयंत

उत्तर  प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में साथ में कई रैली कर चुके अखिलेश यादव और जयंत चौधरी की पार्टी के बीच भले ही गठबंधन की बात कही जा रही है, लेकिन सीट को लेकर अभी भी बात फाइनल नहीं हो सकी है। राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया गुरुवार को लखनऊ में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले। करीब एक घंटा 40-45 मिनट की इस भेंट के बाद भी ना तो जयंत चौधरी ने सीट को लेकर मीडिया से बात की और ना ही अखिलेश यादव कुछ बोले।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को राष्ट्रीय लोकदल के प्रमुख जयंत चौधरी से लखनऊ में समाजवादी पार्टी के ऑफिस में भेंट ना कर लोहिया ट्रस्ट के कार्यालय में मिले। अखिलेश यादव से लम्बी वार्ता करने के बाद जयंत चौधरी लोहिया ट्रस्ट से पिछले गेट से निकले और नई दिल्ली रवाना हो गए। माना जा रहा है कि सीटों पर पेंच फंसने के कारण ना तो अखिलेश यादव गठबंधन पर कुछ बोलने को तैयार है और ना ही जयंत चौधरी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में जयंत चौधरी अधिक सीट चाहते हैं जबकि उनकी इच्छा उत्तर प्रदेश में अपनी पार्टी के सिंबल पर 40 प्रत्याशी उतारने की है। जयंत चौधरी पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अमरोहा की नौगांवा सादात, मेरठ की सिवालखास, बिजनौर की चांदपुर, सहारनपुर की गंगोह, बागपत की बड़ौत, मथुरा की मांट व छाता, शामली की थानाभवन, बुलंदशहर शिकारपुर के अलावा मुजफ्फरनगर की चरथावल और मीरापुर सीट चाहते हैं। इन पर सपा और आरएलडी दोनों ही दावेदारी कर रही हैं। यह सभी वह सीट हैं, जिस पर सपा और आरएलडी अपने-अपने सिंबल पर उम्मीदवार उतारना चाहती हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जयंत चौधरी 40 से अधिक सीट चाहते हैं, लेकिन सपा इसमें तैयार नहीं है। गुरुवार को जयंत चौधरी ने फिर अखिलेश से मुलाकात की। माना जा रहा है कि दोनों पार्टियों में गठबंधन के तहत करीब 36 सीटों पर समझौता हो रहा है। इनमें से कुछ सीटों पर सपा के उम्मीदवार रालोद के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे, जबकि कुछ सीटों पर रालोद के प्रत्याशी सपा के चुनाव चिह्न पर मैदान में उतरेंगे। जयंत चौधरी जाट बाहुल्य सीट पर अपना दावा बेहद मजबूत मानने के साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में पार्टी की वापसी की उम्मीद जगाए हैं। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बागपत सदर, बुलंदशहर सदर, थानाभवन जैसी सीटों पर मुस्लिम उम्मीदवारों को उतारने पर चर्चा हुई। हालांकि, दोनों ही दलों ने गुरुवार की बैठक में तय हुई सीटों की जानकारी नहीं दी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मेरे ख्वाब में आते हैं मुसलमान जो कहते हैं अब सपा को नहीं देंगे वोट-ओवैसी

सम्भल एआइएमआइएम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के भगवान कृष्ण के सपने में आने के बयान पर तंज कसा। सम्भल जनपद के असमोली में आयोजित जनसभा में ओवैसी ने कहा कि भाजपा राम को देखती है और अखिलेश कृष्ण को देखते हैं। अखिलेश यादव के सपने में आकर जब भगवान श्रीकृष्ण ने कह दिया कि तुम मुख्यमंत्री बन रहे हो तो फिर चुनाव की जरूरत क्या है। ऐसे ही कह दीजिए कि भगवान से मैंने कहा है कि अब मुझे मुख्यमंत्री बना दीजिए। लेकिन मेरे ख्वाब में भी मुजफ्फरनगर के मुसलमान आ रहे हैं और कह रहे हैं कि अब सपा को वोट नहीं देंगे। वह मुझसे कह रहे हैं कि कोई तो हमारे हक की आवाज बुलंद करे। अब मजलिस के विधायक जीतकर विधानसभा में जाएंगे और विधानसभा की दीवारों पर नाराज तकदीर और आंबेडकर जिंदाबाद के नारों को बुलंद करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

असमोली क्षेत्र के गांव शहबाजपुर कला में एआइएमआइ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदउद्दीन ओवैसी ने कहा कि मैं आपके इंसाफ की लडाई लड़़ रहा हूं। मैं आपके मान सम्मान की लड़ाई लड़ रहा हूं तो मुझे कहा जाता है कि ये वोट काटने को आया हैं। मैं वोट काटने नहींं आया हूं। 2019 के लोकसभा चुनाव में सपा और बसपा मिलकर लडे़ फिर भी 15 सांसद बने। डा. शफीकुरर्हमान बर्क जीते तो वह अपनी ताकत की वजह से जीते। समाजवादी पार्टी की वजह से नही जीते। अगर तुम्हारे वोट एक साथ पड़़ जाते तो सपा और बसपा वाले 15 ही सीट क्यों जीतते।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस बार विधानसभा में मजलिस के विधायक जीतकर जाएंगे। विधानसभा की दीवारों पर नाराए तकदीर और आंबेडकर जिन्दाबाद के नारों को बुलन्द करेंगे। संविधान की इज्जत और अजमत को बचाना है तो आपको सोच समझकर फैसला लेना होगा। असमोली विधानसभा क्षेत्र का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि जो 50 हजार हैं वह एक लाख 37 हजार पर हुकुमत करेंगे और विधायक बनाएंगे। क्या तुमने पहले बसपा के नेता रहे अकीलुरर्हमान को वोट नहींं दिया। क्यों दिया क्योंकि कल तक कोई विकल्प नहींं था। आज आपके पास एक विकल्प है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनके सपने में भगवान श्रीकृष्ण जी आते हैं और वे कहते हैं कि तुम्हारी सरकार बनने वाली है।

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले नेताओं के बीच जुबानी तकरार तेज हो गई है। चुनावी की सरगर्मी के बीच भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने कहा कि मेरे सपने में भगवान श्रीकृष्ण आए थे, उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ से कहो कि वो मेरी जन्मभूमि से चुनाव लड़ें। इस बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि उनके सपने में भी भगवान श्रीकृष्ण जी आते हैं और वे कहते हैं कि तुम्हारी सरकार बनने वाली है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दरअसल, भाजपा के राज्यसभा सदस्य हरनाथ सिंह यादव ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा को पत्र लिखकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग कर दी। उन्होंने इस पत्र में मांग की है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा से विधानसभा चुनाव लड़ाया जाए। वैसे तो प्रदेश की हर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता चाहते हैं कि योगीजी उनके यहां से चुनाव लड़ें, परंतु ब्रजक्षेत्र की जनता की विशेष इच्छा है कि योगीजी भगवान श्रीकृष्ण की नगरी मथुरा से चुनाव लड़ें। राज्यसभा सदस्य ने लिखा है कि वह भगवान श्रीकृष्ण की प्रेरणा से ही यह पत्र भेज रहे हैं। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मेरे स्वप्न में दो बार आए। श्रीकृष्ण ने कहा कि सो क्यों रहे हो, जाग जाओ। मुख्यमंत्री से कहो कि वह मेरी जन्मभूमि से चुनाव लडें।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के राज्य सभा सदस्य हरनाथ सिंह द्वारा सीएम योगी आदित्यनाथ को मथुरा से चुनाव लड़ाने की मांग को लेकर जेपी नड्डा को लिखे पत्र में भगवान श्रीकृष्ण के सपने में आकर प्रेरणा देने की बात पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण तो मेरे भी सपने में आते हैं, और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है। उन्होंने भाजपा की जन विश्वास यात्रा पर तंज कसते हुए कहा कि कई जगह की मैंने तस्वीर देखी है, चाऊमीन के ठेलों पर भी भाजपा की जन विश्वास यात्रा से ज्यादा भीड़ होती है।

योगी सरकार चाहिये या फिर योग्य सरकार-अखिलेश यादव समाजवादी पार्टी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बुंदेलखंड में विजयरथ यात्रा के दौरान बांदा में जनता से सवाल किया है कि योगी सरकार चाहिये या योग्य सरकार। उन्होंने कहा कि जो लैपटॉप चला नहीं सकते वो दे भी नहीं सकते हैं। प्रदेश की सरकार ने नफरत फैलाई और बर्बादी की है और लूट की है। झूठे सपने दिखाने वालों को जनता बाहर का रास्ता दिखाए, इनका विकास तो सिर्फ नाम बदलने में हुआ है। बुंदेलखंड के तीन दिवसीय दौरे पर वह बांदा में विजयरथ यात्रा शुरू करने से पहले जनसभा को संबोधित कर रहे थे।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के पहुंचते ही पुलिस लाइन से विजय रथ जीआइसी मैदान पहुंच गया। यहां पर जनसभा में पहले से मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटे समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का तीन दिवसीय बुंदेलखंड दौरा एक दिसंबर बुधवार से है। पहले दिन अखिलेश बांदा से महोबा तक समाजवादी विजय रथ यात्रा निकालेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा के बाद अब सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बुधवार को बुंदेलखंड में वीरभूमि महोबा और बांदा से बुंदेलों को साधने आ हैं। बांदा से विजय रथयात्रा लेकर वह महोबा पुलिस लाइन के पास मैदान में पहुंचेंगे, जहां जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद वह जिले में रात्रि विश्राम भी करेंगे।महोबा में जिस मैदान पर अखिलेश जनसभा करने जा रहे हैं, उसी मैदान पर 19 नवंबर को प्रधानमंत्री ने जनसभा को संबोधित किया था। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार सुबह बांदा पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर उतरे। इसके बाद विजय रथ लेकर जीआइसी मैदान पहुंचे। यहां पर जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद जनसंपर्क करते हुए महोबा के लिए निकलेंगे। अपराह्न दो बजे महोबा पहुंचकर जनसभा करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

जिलाध्यक्ष प्रान सिंह यादव ने बताया कि पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को आयोजन को लेकर जिम्मेदारी सौंपी गई है। आसपास जिलों से भी हजारों की संख्या में लोग आएंगे। मंगलवार को जनसभा स्थल पर मंच को अंतिम रूप दिया गया। वाहनों की पार्किंग के लिए स्थल से दूर हाईवे किनारे इंतजाम किए गए हैं। जनसभा में हमीरपुर, झांसी, फतेहपुर, कानपुर देहात, नगर व उन्नाव आदि जिलों से भी समर्थकों-कार्यकर्ताओं को लाने के लिए वाहनों का इंतजाम किया गया है। जिले में विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन व विधान परिषद सदस्य आनंद भदौरिया, कोआपरेटिव बैंक अध्यक्ष के पूर्व अध्यक्ष पुष्पेंद्र यादव, वरिष्ठ नेता मनोज तिवारी तैयारियों को लेकर जुटे रहे। जिलाध्यक्ष ने बताया कि अखिलेश महोबा में ही रात्रि विश्राम करेंगे। दूसरे दिन दो दिसंबर को सुबह करीब 11 बजे हेलीकाप्टर से ललितपुर जाएंगे

आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर अखिलेश यादव , बोले-UP पुलिस व BJP पर भरोसा नहीं

उत्तर प्रदेश में एटीएस की ताबड़तोड़ कार्रवाई में चार आतंकियों के पकड़े जाने पर समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को भरोसा नहीं है। अखिलेश यादव ने आतंक के खिलाफ इस बड़ी कार्रवाई पर सवाल खड़ा कर दिया। लखनऊ में रविवार को समाजवादी पार्टी के कार्यालय में उन्होंने आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर मीडिया के सवाल पर उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ ही भाजपा पर सवालिया निशान लगाया।

लखनऊ में रविवार को उत्तर प्रदेश की एटीएस ने काकोरी के दुब्बगा से दो आतंकियों को पकड़ा। इसके बाद में रात में कानपुर से इनके दो साथियों को उठाया है। इस बाबत जब मीडिया ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई पर सवाल दागा तो उन्होंने साफ कहा कि उत्तर प्रदेश की पुलिस और भाजपा पर उनको जरा भी भरोसा नहीं है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश पुलिस के साथ योगी आदित्यनाथ सरकार को कठघरे में खड़ा कर दिया है। अखिलेश यादव ने कहा कि आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई के मामले में मुझे मुझे यूपी पुलिस और भाजपा पर जरा सा भी भरोसा नहीं है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/

 

अखिलेश यादव का यह बयान यूपी पुलिस और आतंकवाद निरोधी दस्ते के रविवार को लखनऊ में अलकायदा से जुड़े दो आतंकियों को गिरफ्तार करने के बाद आया है। इन दोनों ने एटीएस से पूछताछ में बताया कि यह लोग लखनऊ के साथ उत्तर प्रदेश में आठ शहरों में स्वतंत्रता दिवस से पहले सिलसिलेवार विस्फोट की योजना बना रहे थे। इनके पास से दो प्रेशर कुकर बम, एक अर्धनिर्मित टाइम बम तथा बड़ी मात्रा में विस्फोटक तथा असलहे मिले हैं। इससे पहले भी अखिलेश यादव ने कोरोना वैकसीन को भाजपा की वैकसीन बताया था और सर्जिकल स्ट्राइक पर भी सवाल उठाया था।

अखिलेश यादव के इस बयान की काफी किरकिरी हो रही है। पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री की यह टिप्पणी ठीक नहीं है। पूर्व पुलिसकर्मी होने के नाते में कहना चाहता हूं कि उनका बयान सही नहीं है। राजनेताओं को पुलिस के बारे में ऐसी टिप्पणी नहीं करनी चाहिए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव–पंचायत चुनाव में सीमा लांघने वाले अफसरों की सूची तैयार, सरकार बनते ही कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया, लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस और गुंडों के बल पर जनादेश का अपमान किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:

https://aaryaadigital.com/

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से अधिक गुंडागर्दी करने वाली पार्टी आज तक नहीं देखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गुंडागर्दी का एक्सपेरिमेंट कर उसे पूरे प्रदेश में लागू करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कोरोना से हुई मौतों का आडिट कराएंगे। इसके साथ ही पंचायत चुनाव में सीमा लांघने वाले अधिकारियों की सूची तैयार है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के सदस्य नहीं हैं। भाजपा के संकल्प पत्र पर उनका फोटो नहीं है, इसलिए उसे कूड़ेदान में डाल दिया है। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था। आज किसानों की आय कितनी है।अखिलेश ने कहा कि यहां भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव में गुंडागर्दी का नंगनाच किया, उसके बाद खुशी मनाई जा रही है। मिठाई खाई जा रही है। सिर्फ ब्लाक प्रमुख चुनाव जीतने के लिए बहनों के कपड़े तक छीन लिए। जो जनता के दुख पर खुशी मनाए, वह योगी नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री योगी नहीं हैं। उन्हेंं तो सिर्फ जेसीबी और ठोको ही पता है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगरा के एत्मादपुर से पूर्व बसपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह और बसपा से आगरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुंवरचन्द वकील को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कहा कि इनके आने से सपा आगरा और आसपास के जिलों में मजबूत होगी। वहीं एक सवाल के जवाब में बोले कि अभी हमने भाजपा के नेताओं के लिए अपने दरवाजे नहीं खोले हैं। भाजपा में सूची बन चुकी है। टिकट कटने पर वह लोग इधर-उधर भागेंगे।

अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बोला हमला, कहा- ऐसी असंवेदनशील सरकार प्रदेश में कभी नहीं आई

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को प्रदेश की बीजेपी सरकार जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार को सत्ता का दम्भ छोड़कर एक परिवार वाले की तरह सोचना चाहिए और उसे तत्काल कोरोना पीड़ितों के घरों पर भी आक्सीजन का इंतजाम करना चाहिए। अखिलेश यादव ने कहा कि योगी सरकार मृतकों की संख्या कम दिखाने के लिए फर्जी आंकडे़ दे रही है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन टीके के दामों में एक रूपता हो और देशभर में त्वरित व मुफ्त टीकाकरण की व्यवस्था हो।

अखिलेश यादव ने कहा कि दूरदर्शिता की कमी और कुप्रबंधन से भाजपा ने प्रदेश को कोराना प्रदेश बना दिया है। एक ओर सरकार मृतकों की संख्या कम दिखाने के लिए फर्जी आंकडे़ दे रही है तो दूसरी और श्मसान में चिताएं बुझने का नाम नहीं ले रही हैं। आक्सीजन, बेड, दवा न मिलने से सांसो का आपातकाल है।

उन्होंने कहा कि कालाबाजारी पर लगाम लगाने में सरकार की विफलता उजागर है। संक्रमितों के इलाज के लिए जिन अस्पतालों और डाक्टरों के नाम और टेलीफोन नंबर भाजपा सरकार प्रचारित कर रही है वे अधिकांश फर्जी निकल रहे हैं। इसी झूठ के सहारे मुख्यमंत्री जी अपनी कमियां छुपा रहे हैं जबकि जमीनी हालात बद से बदतर होते जा रहे हैं। प्रदेश के इतिहास में ऐसी असंवेदनशील सरकार कभी नहीं आई।

पत्रकारों की पिटाई का मामला : अखिलेश यादव समेत 21 सपा कार्यकर्ताओं पर FIR

लखनऊ। मुरादाबाद के पाकबाड़ा थाने में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव समेत 21 सपाइयों के खिलाफ बंधक बनाकर मारपीट करने का केस दर्ज कराया गया है। आरोप है कि गुरुवार को हुई प्रेसवार्ता में उनके उकसाने पर ही सुरक्षाकर्मियों और सपा कार्यकर्ताओं ने पत्रकारों के साथ मारपीट की।

वहीं, मामले में अखिलेश यादव ने इसे भाजपा की हताशा बताते हुए अपने आधाकारिक ट्वीटर हैंडल पर लिखा- ” उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार ने मेरे खिलाफ जो FIR  दर्ज कराई है। जनहित में उसकी प्रति प्रदेश के हर नागरिक के सूचनार्थ यहां प्रकाशित कर रहे हैं। अगर आवश्यकता पड़ी तो राजधानी लखनऊ में होर्डिंग भी लगवा देंगे। ये एफआइआर हारती हुई भाजपा की हताशा का प्रतीक है।”

अखिलेश यादव का बड़ा बयान, कहा- सत्ता में आते ही अभियान चलाकर खत्म करेंगे EVM व्यवस्था   

समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि EVM पर किसी को भरोसा नहीं है। समाजवादी पार्टी की सराकर जब सत्ता में आएगी तो सबसे पहले EVM को हटाएगी।

अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आने पर उनकी पार्टी इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (EVM) की व्यवस्था को खत्म करने के लिए अभियान चलाएगी। उन्होंने कहा, अगर हम यहां भी बैलेट पेपर से वोटिंग कराते हैं तो लोगों का भरोसा वापस जीत सकेंगे।

अमेरिका में हुए चुनाव का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि वहां बैलेट पेपर चुनाव से हुआ था, जिसकी मतगणना कई दिनों तक चली थी। इसके लिए हम ट्रेनिंग कैंप चला रहे हैं। उन्होंने कहा, एसपी से जुड़े सारे लोग अपना वोट डाल देंगे तो BJP अपने आप हार जाएगी।