Tag Archives: Akhilesh Yadav

हाथरस केसः सदन में सीएम योगी ने सपा को घेरा, कहा- हाथरस में टोपी वाला कौन था?

नई दिल्ली। हाथरस के सासनी थाना क्षेत्र के नौजरपुर गांव में एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। आरोपी का नाम गौरव शर्मा है जिसे 2018 में छेड़खानी के आरोप में जेल हुई थी और वह जमानत पर बाहर घूम रहा था। आरोपी और छेड़खानी की पीड़िता के किसान पिता के बीच सोमवार को बहस हुई जिसके बाद आरोपी ने शख्स को गोली मार दी।

अस्पताल ले जाते वक्त उनकी मौत हो गई। 16 जुलाई 2018 को आरोपी गौरव के खिलाफ घर में घुसकर छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपी 15 दिन जेल में रहा था, तब से वह रंजिश मानता चला आ रहा है। गौरव मामले में फैसला करने का दबाव बना रहा था। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

अखिलेश यादव की सभा में शामिल होने का किया था आव्हान

कहा जा रहा है कि गौरव समाजवादी पार्टी का नेता है। गौरव का फेसबुक प्रोफाइल ‘गौरव सोनगरा’ के नाम से है। पिछली 27 फरवरी को उसने अपने फेसबुक पर पेज पर लोगों से कहा है कि लोग सपा मुखिया अखिलेश यादव की तीन मार्च को अलीगढ़ के टप्पल में होने वाली किसान सभा में शामिल हों।

आईटी में इंजिनियरिंग, एक बेटी का पिता

गौरव ने एसआरएम इंस्टिट्यूट ऑफ साइंस ऐंड टेक्नॉलजी से आईटी में बीटेक किया है। उसकी शादी 2019 में शीतल नाम की युवती से हुई थी। दोनों को एक बेटी है। गौरव को लोग रुद्राक्ष पंडित के नाम से भी जानते हैं। गौरव का दावा था कि वह समाजवादी पार्टी में उत्तर प्रदेश विशेष आमंत्रित कार्यकारणी सदस्य (छात्र सभा) है।

सदन में योगी ने सपा को घेरा

सीएम योगी ने हाथरस में हुई घटना को लेकर एक बार फिर टोपी के सहारे समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बजट पर चर्चा का जवाब देते हुए हाथरस की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा ‘कल हाथरस में भी साबित हुआ है। दिनभर सोशल मीडिया पर यह चला कि टोपी वाला कौन था? हाथरस की घटना ने इस टोपी को फिर से कठघरे में खड़ा किया है।’

दलित वोटों को लुभाने की कवायद तेज! वाराणसी में संत रविदास की जंयती पर माथा टेकने जायेंगे अखिलेश और प्रियंका

नई दिल्ली। जहां एक तरफ आज वृंदावन में आस्था का स्नान है तो वहीं आज वाराणसी में सियासी घमासान भी होने वाला है। आपको बता दें की रवि दास की जयंती पर प्रियंका गांधी माथा टेकने आज वाराणसी जाएंगे इसी क्रम अखिलेश यादव भी रवि दास के दर्शन करने वाराणसी पहुंचेंगे।

यहां संत रविदास की जन्मस्थली पर आना सिर्फ श्रद्धा को दर्शाना नहीं है। इसके पीछे कहीं ना कहीं बड़ा राजनीतिक संदेश है। कहा जाता है की जिसको दलित वोटों को प्राप्त करना है वो संत की जन्मस्थली उनके दर्शन करने आते है। तो देखना ये है कि ये सियासत के दिग्गज वाराणसी पहुंचकर क्या सियासी संदेश देंगे।

अखिलेश ने योगी के टोपी वाले बयान पर किया पलटवार, बोले-बचपन में लाल मिर्च खा ली होगी

लखनऊ। यूपी की राजनीति में लाल टोपी छा रही है। अब लाल टोपी और लाल रंग पर सियासत गरमा रही है। सीएम योगी ने  विधानसभा में लाल टोपी पर तंज कसते हुए सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमला किया था।

यहां तक कि अखिलेश के विधायकों को नाटक कंपनी कहा था। योगी ने यह भी पूछ लिया था कि क्या ये लोग घर में भी टोपी पहन कर ही रहते हैं।

अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर पलटवार किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से पूछा कि आखिर उन्हें लाल टोपी से डर क्यों लगता है? तीन दिवसीय दौरे पर पूर्वांचल पहुंचे अखिलेश यादव ने कहा कि लगता है बचपन में मुख्यमंत्री ने लाल मिर्च खा ली होगी। अखिलेश ने कहा कि पता नहीं क्यों मुख्यमंत्री लाल रंग से चिढ़े हुए हैं।

अखिलेश ने कहा कि खून का रंग लाल होता है। हमारा इमोशन भी लाल रंग से जुड़ा हुआ है। जब हम खुश होते हैं तो नाक-कान लाल हो जाता है। हम गुस्से में होते हैं तब भी आंखें और चेहरा लाल हो जाता है। हो सकता है मुख्यमंत्री ने बचपन में लाल मिर्च खा ली हो।

सरकार पर फिर बरसे अखिलेश यादव,बोले-चार साल में भी अधूरा है पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे

उत्तरप्रदेश। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार में समाजवादी सरकार के समय प्रारम्भ समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे 4 साल में भी पूरा नही कर पाया है। निम्न गुणवत्ता का निर्माण कार्य, किनारे पर न मंडिया बनाई, नहीं रास्ते की सुविधाओं का ध्यान रखा। जब समाजवादी पार्टी सरकार आएगी तब समाजवादी पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का नवीनीकरण होगा। मुख्यमंत्री बस निरीक्षण ही कर रहे हैं।

अखिलेश यादव ने जारी बयान में कहा कि भाजपा ने जनहित के कामों से लगता है दुश्मनी पाल ली है। उसकी सोच शायद यह है कि जब झांसा देकर सरकार बनाई जा सकती है और चार वर्ष तक चलाई जा सकती है तो काम करने की जरूरत ही क्या है? कर्जमाफी का झूठा नाटक करने के बाद अब बहाने बनाकर किसान सम्मान निधि में दी गई धनराशि की वसूली करने में लग गई है।]

समाजवादी सरकार में झांसी मेडिकल कालेज में 500 बेड के अस्पताल के लिए बजट जारी कर दिया गया था और निर्माण कार्य भी शुरू हो गया था। इस पर एक अरब 88 करोड़ रुपये खर्च हो चुके थे लेकिन भाजपा सरकार ने काम रुकवा दिया।

समाजवादी पार्टी की सरकार के कार्यकाल में लखनऊ में गोमती नदी की सफाई और रिवरफ्रंट जैसी सौंदर्यस्थली के विकास का काम हुआ था। भाजपा सरकार के आते ही गोमती नदी की उपेक्षा शुरू हो गई, नाले गिरने और कूड़ा डम्प होने से गोमती अब महाप्रदूषित हो चुकी है। रिवरफ्रंट बर्बाद हो गया है।  गड्ढ़ा मुक्त अभियान कब चला कब बंद हो गया पता नहीं चला? भाजपा की इस धोखाधड़ी का जवाब जनता 2022 में देगी।

किसान आंदोलन से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी करवा रही है तांडव वेब सीरीज का विरोध- अखिलेश यादव

तांडव वेब सीरीज को लेकर विवाद अभी तक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मुद्दे को राजनैतिक चिंगारी ने आंच देना शुरू कर दिया है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश से हैं, जहां समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा है कि नौजवानों को रोजगार और किसानों के मुद्दे पर जवाब देने से बचने के लिए बीजेपी ने तांडव वेब सीरीज का विरोध शुरू किया है।

दरअसल, पत्रकारों से बातचीत करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि सरकार आप सभी को इन्हीं सब से उलझाकर रखना चाहती है। ताकी राम मंदिर के निर्माण में जो चंदा लिया जा रहा है उस ओर किसी का ध्यान ना जाये। किसानों के आंदोलन पर किसी का ध्यान ना जाये। बीजेपी इसीलिए हिंदू-मुस्लिम का खेल खेल रही है। अखिलेश ने कहा- यह चंदा इसलिए लिया जा रहा है ताकि आपका ध्यान किसान आंदोलन की तरफ न भटके। आपको अपनी फसल की कीमत नहीं मिली। धान नहीं मिला, MSP नहीं मिला। आपसे चंदा ले रहे हैं, कम से कम यह लोग बताएं कि कहां मिलेगा, केवल ध्यान भटकाने के लिए इन लोगों का ये पॉलिटिकल एजेंडा है।

साक्षी महाराज ने की विवादित बयानों की बौछार, कहा- ‘कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली जैसा’

उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी के सासंद साक्षी महाराज ने एक बार फिर से विवादित बयान देकर चर्चा में आ गए हैं। उन्होंने किसानों के प्रदर्शन पर अपनी बात रखते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा। साक्षी महाराज ने कहा कि ये प्रदर्शन सिर्फ दो ही जगहों पर ही क्यों किया जा रहा है? सिर्फ इसलिए क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है। निशाना कहीं है और इरादे कुछ और ही है। ये सब CAA, NRC, धारा 370 और राम मंदिर के निर्माण का दर्द है जो अब झलक रहा है।

दरअसल, अपने जन्मदिन के मौके पर साक्षी महराज ने एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि किसान इस वक्त अपने खेत में काम कर रहा है और जो प्रदर्शन कर रहे हैं, वो या तो भटके हुए किसान हैं या फिर वो कोई बहुत बड़ा व्यापारी है। उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि ये सब उन जगहों पर हो रहा है जहां कांग्रेस की सरकार है। ये सब सीएए, एनआरसी, धारा 370 और राम मंदिर के निर्माण का दर्द झलक रहा है। उन्होंने कहा कि इस समय कांग्रेस का हाल खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे वाला हाल है। किसान तो अपने खेतों में काम कर रहा है।

साक्षी महाराज ने प्रेस वार्ता के दौरान समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव को लेकर भी विवादित बयान दिया और कहा कि अखिलेश जी भी पढ़े लिखे व्यक्ति हैं, लेकिन उनकी स्थिति भी इस समय दिगभर्मित है। वह खुद तय कर लें कि उन्हें किस रास्ते पर चलना है।

https://youtu.be/A-7E4uOQVyM

संबित पात्रा का तीखा जवाब, कहा- वैक्सीन आने से कोरोना के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी भी परेशान

नई दिल्ली। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने सोमवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर हो रही राजनीति को लेकर विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की पूरी गैंग कोरोना वैक्सीन पर भ्रम फैला रही है। उन्होंने कहा कि  यूपी के दो लड़के हैं, जिन्हें एक दूसरे का साथ पंसद है। इन दोनों को भारत पर भरोसा नहीं है।

इन लोगों के  देश के वैज्ञानिकों और चिकित्सा पद्धति पर भरोसा नहीं है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और अखिलेश यादव गैर जिम्मेदाराना बयान दे रहे हैं। भारत की वैज्ञानिक तरक्की से दो प्रजाति, एक कोरोना वायरस और दूसरी कांग्रेस पार्टी बहुत परेशान नजर आ रही है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा- BJP पर भरोसा नहीं, मैं नहीं लगवाऊंगा बीजेपी की कोरोना वैक्सीन

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को कहा कि मुझे बीजेपी पर भरोसा नहीं है। इसलिए मैं बीजेपी की कोरोना वैक्सीन नहीं लगवाऊंगा। बीजेपी पर तंज कसते हुए पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि जो सरकार ताली और थाली बजवा रही थी, वो वैक्सीनेशन के लिए इतनी बड़ी चेन क्यों बनवा रही है। ताली और थाली से ही कोरोना को भगवा दें ना। उन्होंने कहा कि जब हमारी सरकार बनेगी तो सभी को मुफ्त वैक्सीन मिलेगी। हम बीजेपी की वैक्सीन नहीं लगवा सकते हैं।

बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने कोरोना वैक्सीन को लेकर बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में देशभर में 3 करोड़ लोगों को मुफ्त वैक्सीन लगाई जाएगी। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ हषर्वर्धन ने शनिवार को कहा कि पहले चरण के दौरान पूरे देश में एक करोड़ स्वास्थ्यकर्मियों और अग्रिम मोर्चे पर डटे दो करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन का वैक्सीन निशुल्क लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आगामी जुलाई तक शेष 27 करोड़ लाभार्थियों को कैसे वैक्सीन लगाई जाएगी। इसके बारे में अभी अंतिम निर्णय करना बाकी है।

बताते चलें कि कोरोना वैक्सीन के टीकाकरण अभियान से जुड़ी समस्याओं की पहचान कर उन्हें दूर करने की कोशिश के तहत आज (2 जनवरी) देश भर के 116 जिलों में 259 जगहों पर ड्राई रन शुरू हो गया। केंद्र सरकार ने देश के चार राज्यों में किए गए कोरोना वैक्सीन के ड्राई रन यानी पूर्वाभ्यास की सफलता के बाद आज देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में ड्राई रन किए जाने की घोषणा की थी।