Tag Archives: AkhileshYadav

अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार पर कसा तंज कहा- नहीं चला सकते लोकतंत्र!

AARYAA NEWS : पूरा देश में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की जयंती मना यहा है. इस मौके पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गांधी जयंती पर गाँधी जी को श्रद्धांजलि देते कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने जिस भारत का सपना देखा था उसमें ग्राम स्वराज की कल्पना थी, अंत्योदय पर बल था, सामाजिक सद्भाव था और श्रमशक्ति का सम्मान था। उनके रास्ते पर चलकर ही देश प्रगति कर सकता है। गांधी जी का मानना था कि सिर्फ केन्द्र में बैठकर दस-बीस लोग लोकतंत्र को नहीं चला सकते हैं जब तक लोकतंत्र की प्रक्रिया में पूरा देश शामिल न हो।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तो वही अखिलेश यादव ने केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की कहा कि गांधी जी ने मानव कल्याण के लिए सत्य-अहिंसा का संदेश दिया था। उन्होंने सत्याग्रह का अनूठा अमोघ अस्त्र दिया जिसने देश को अंग्रेजी साम्राज्य से मुक्ति दिलाई। उनका जीवन हमारे लिए प्रेरणादायक है।

अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में किया मतदान, करहल से प्रत्याशी हैं

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण का मतदान रविवार को सात बजे से प्रारंभ हो गया है। माक पोलिंग से केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को परखा इसके बाद सभी जगह पर मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। मतदान में पहले घंटे में कई जगह पर ईवीएम में हल्की खराबी के बीच में लोगों ने गुलाबी ढंग का मजा लेते हुए मतदान किया

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में मतदान किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ जसवंत नगर विधानसभा के सैफई मतदान केंद्र वोट डाला उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व तेज प्रताप सिंह यादव भी मौजूद थे। जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव प्रत्याशी हैं।  मतदान के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। इनको तो उत्तर प्रदेश के किसान माफ नहीं करेंगे। हमने पहले दो चरण के मतदान में शतक लगाया है। इस चरण में भी सपा और गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी हैं। उनके खिलाफ केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भाजपा के प्रत्याशी हैं। इटावा के सैफई में इससे पहले मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बन रही है। शिवपाल यादव और अखिलेश दोनों एक लाख वोट से ज्यादा से जीत जाएंगे।

Uttar Pradesh Elections : जौनपुर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग-समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव UP Assembly Elections के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) लगातार चुनाव आयोग (Election Commission) को पत्र लिख रहा है. पिछले दिनों ही एसपी ने राज्य मतदान की गड़बड़ियों को लेकर आयोग को पत्र लिखा था. वहीं अब पार्टी ने जौनपुर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग की है. हालांकि इससे पहले भी एसपी राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को हटाने की मांग कर चुकी है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्य में दो चरण के मतदान हो चुके हैं और इन दोनों चरणों में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से कई तरह की शिकायतें की है. पार्टी ने आयोग से फर्जी मतदान को लेकर शिकायत की और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह मतदान में गड़बड़ी कर रही है. वहीं पार्टी ने चुनाव में तैनात अफसर और कर्मचारियों पर राज्य की सत्ताधारी बीजेपी के पक्ष में मतदान का आरोप लगाया था. वहीं अब पार्टी ने जौनपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर पत्र लिखा है. पार्टी का कहना है कि जिले में निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान कराने कराने के लिए वहां पर अतिरिक्त फोर्स की जरूरत है. ताकि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो. पार्टी ने इसके लिए चुनाव आयोग से अतिरिक्त फोर्स लगाने की मांग की है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हालांकि राज्य में समाजवादी पार्टी लगातार चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दबाव बना रही है और पिछले दिनों ही पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश को हटाने की मांग की थी. पार्टी ने लिखे पत्र में कहा था कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं. इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि राज्य में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है और राज्य में गुजरात सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में बाहरी लोग यूपी आए हैं. ये लोग लोग अलग-अलग जिलों की विधानसभा में चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं और इन लोगों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए

आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने प्रदेश में किसी भी सीट से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने का मना बनाया !

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा चुनाव 2022 में किसी भी सीट से लड़ने की घोषणा के बाद अखिलेश यादव भी मैदान में उतरने की तैयारी में हैं। आजमगढ़ से समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने प्रदेश में किसी भी सीट से विधानसभा चुनाव के मैदान में उतरने का मना बनाया है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विधानसभा चुनाव 2022 में लड़ने का संकेत देने के बाद समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने भी अपना मन बदल लिया है। अखिलेश यादव ने कहा है कि यदि पार्टी चाहेगी तो वह चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। माना जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ के चुनावी मैदान मे उतरने के ऐलान की वजह से अखिलेश यादव भी लड़ेंगे। आजमगढ़ से सांसद अखिलेश यादव ने पिछले दिनों चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था। अखिलेश यादव से एक टीवी इंटरव्यू में पूछा गया कि योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि वह चुनाव लड़ेंगे तो क्या आप भी 2022 के विधानसभा चुनाव में खुद लड़ेंगे। जवाब में अखिलेश ने कहा कि मैं कितने चुनाव लड़ चुका हूं। बड़े-बड़े चुनाव लड़े हैं। समाजवादी पार्टी तय करेगी और हमारे लोग तय करेंगे तो चुनाव लड़ेंगे। प्रदेश में किस सीट से चुनाव लड़ने की योजना पर अखिलेश यादव ने कहा कि जो भी क्षेत्र समाजवादी पार्टी तय कर देगी, जिस क्षेत्र के लोग बुलाएंगे, वहीं से लड़ जाऊंगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इससे पहले पिछले बीते वर्ष सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने साफ कहा था कि वह खुद विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेंगे। अखिलेश ने कहा था, मैं उत्तर प्रदेश का आगामी विधानसभा चुनाव खुद नहीं लड़ूंगा। उत्तर प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव कहा कि उनकी पार्टी यूपी विधानसभा चुनाव में जहां से कहेगी, वहां से चुनाव लड़ लेंगे। अखिलेश ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण मेरे भी सपने में आते हैं और कल भी आए थे रोज आते हैं और कहते हैं कि समाजवादी सरकार बनने जा रही है। हमारी पार्टी जहां से कहेगी वहां से हम चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश यादव ने इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि अगर बेटा परीक्षा में पास ना हो रहा है तो कई बार मां, बाप, चाचा भी जाते हैं नकल कराकर पास कराने, ऐसे भी बाबा मुख्यमंत्री फेल हो गए हैं। जब बाबा मुख्यमंत्री चुनाव लड़ने जाएंगे, तब उस क्षेत्र के लोग पूछेंगे कि रोजगार क्यों नहीं मिला। किसान की आय दोगुनी कब होगी और व्यापारी भी यही सवाल पूछेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ विधान परिषद के सदस्य हैं, लेकिन इस बार वह विधानसभा चुनाव लड़ने जा रहे हैं। योगी आदित्यनाथ ने पत्रकारों से औपचारिक बातचीत में कहा कि मेरे चुनाव लड़ने पर कोई संशय नहीं हैं। लेकिन मैं चुनाव कहां से लडूंगा इस बात का फैसला पार्टी नेतृत्व करेगा। पार्टी जहां से कहेगी, मैं वहां से चुनाव लडूंगा।

पूर्व विधायक कांग्रेस के नेता दिग्गज हरेन्द्र मलिक समाजवादी पार्टी में शामिल

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कुनबा बढ़ाओ अभियान में लगी समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है। लखनऊ में समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव की मौजूदगी में कांग्रेस के नेताओं के साथ अन्य पार्टी के नेता भी समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेन्द्र मलिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बड़े नेता है। वह आज पुत्र शामली से पूर्व विधायक पंकज मलिक के साथ अखिलेश यादव के समक्ष समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। इनके साथ ही श्रावस्ती से बहुजन समाज पार्टी से विधायक रहे रामसागर अकेला को भी अखिलेश यादव ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने इन सभी को पार्टी दफ्तर पर सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि सपा में शामिल सभी लोगों का स्वागत है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

किसान उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार से परेशान है। किसान अपनी मेहनत की फसल जलाने को मजबूर है मुजफ्फरनगर के काजीखेड़ा के रहने वाले पूर्व राज्यसभा सदस्य हरेन्द्र मलिक ने 1976-77 में डीएवी कॉलेज से छात्र राजनीति शुरू की। इसके बाद 1978 में संजय गांधी और इंदिरा गांधी के साथ आंदोलन में शामिल होकर जेल गए। वह 1982 में बीडीसी बने और 1985 में खतौली विधानसभा सीट से चुनाव जीते। इसके बाद तीन बार तक बघरा विधानसभा सीट से विधायक रहे । वह 1996 में विधानसभा और 2002 में समाजवादी पार्टी से लोकसभा का चुनाव हारे। 2002 में हरेन्द्र मलिक इनेलो में शामिल होकर उसके कोटे से राज्यसभा पहुंच गए। 2004 में कांग्रेस में शामिल होकर बेटे पंकज मलिक को बघरा से उप चुनाव लड़वाया। 2012 के विधानसभा चुनाव में पंकज मलिक शामली विधानसभा सीट से कांग्रेस से विधायक रहे। 

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंचे-पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के पूर्व सीएम कल्याण सिंह के निधन के बाद सूबे की राजनीति गरमा गई है। उनके अंतिम दर्शन के लिए लखनऊ, अलीगढ़ और फिर बुलंदशहर में जन सैलाब उमड़ा, बसपा की अध्यक्ष मायावती भी पहुंचीं, लेकिन समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंचे। इसे लेकर भारतीय जनता पार्टी अब समाजवादी पार्टी पर हमलावर हो गई है। इसको लेकर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने अखिलेश यादव को निशाने पर लिया है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को सवाल उठाते हुए ट्वीट किया कि ‘अखिलेश यादव जी अपने आवास से मात्र एक किलोमीटर दूर माल एवेन्यू में स्व कल्याण सिंह जी ‘बाबूजी’ को श्रद्धांजलि देने नहीं आ सके। कहीं मुस्लिम वोट बैंक के मोह ने उन्हें पिछड़ों के सबसे बड़े नेता को श्रद्धांजलि देने से तो नहीं रोक लिया?

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव नहीं पहुंचे-पूर्व सीएम कल्याण सिंह को श्रद्धांजलि

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा कि ‘अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय कल्याण सिंह को अंतिम विदा देने के लिए नहीं आकर पिछड़े वर्ग की बात करने का नैतिक अधिकार आपने खो दिया। आपकी ओर से पिछड़े वर्ग की बात करना केवल ढोंग है।’भाजपा सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि ‘बाबूजी के निधन के बाद तीन दिन तक उनके अंतिम दर्शन चले, लेकिन अखिलेश यादव कहीं दिखाई नहीं दिए। वह पिछड़ों की राजनीति करते हैं और पिछड़ों का सबसे बड़ा नेता चला गया। इनके बाप की कई बार उन्होंने लाज बचाई। सपा का कई बार सहयोग भी किया। सरकार में भी सहभागिता रखी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पिछड़ों के सबसे बड़े नेता ‘बाबूजी’ की अंतिम यात्रा में न जाकर, पिछड़ों की राजनीति करने वाले अखिलेश यादव व मुलायम सिंह यादव ने तुष्टीकरण के आधार पर नैतिकता को इस तरह तार-तार किया जो बहुत निंदनीय और चिंता का विषय है।’सपा ने दी यह सफाई-समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चौधरी ने कहा कि भाजपा कल्याण सिंह की मृत्यु पर भी राजनीति कर रही है। मृत्यु पर राजनीति नहीं होनी चाहिए, राजनीति के लिए बहुत सारे मुद्दे होते हैं। जहां तक अखिलेश यादव के न पहुंचने का प्रश्न है तो वह उस दिन लखनऊ से बाहर थे। विधान भवन में जब कल्याण सिंह का पार्थिव शरीर आया था तब पार्टी की ओर से नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने श्रद्धांजलि अर्पित की थी। साथ ही कल्याण सिंह के निधन पर तत्काल अखिलेश जी ने भी शोक संदेश जारी किया था।

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा- अखिलेश यादव को वैक्सीन पर भरोसा नहीं और लोगों को उन पर भरोसा नहीं

नई दिल्ली। सपा मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कोरोना वैक्‍सीन पर दिए बयान पर भाजपा ने तंज कसा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ट्वीट कर कहा कि अखिलेश जी तो कोरोना वैक्सीन गुप्त रूप से लगवा लेंगे, लेकिन अपने प्रशंसकों को गुमराह कर उनके जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। खुद की राजनीति चमकाने के लिए ये लाखों समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की जान लेंगे।

इतना ही नहीं बीजेपी के के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी अखिलेश यादव के इस बयान पर जमकर निशाना साधा। संबित पात्रा ने ट्वीट कर कहा कि “हे प्रभु! इनका क्या हाल हो गया है, अब इनको वैक्सीन भी भाजपा की दिख रही है।