Tag Archives: AmitShah

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद एक्टिव मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर बेहद एक्टिव मोड में आ चुकी भारतीय जनता पार्टी की चाल को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बाद पार्टी के चाणक्य माने वाले अमित शाह गति प्रदान करेंगे। नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता मंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ में दो कार्यक्रम में शामिल होंगे। उनका डिफेंस एक्सपो पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ करने के साथ ही इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शक्ति केंद्र संयोजक और प्रभारियों के सम्मेलन को संबोधित करने का कार्यक्रम है। कार्यकर्ताओं को चुनावी मंत्र देने के साथ ही वह प्रदेश प्रभारी और चुनाव प्रभारी सहित भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक कर अब तक तैयारियों की समीक्षा कर रणनीति पर चर्चा करेंगे। अमित शाह का लखनऊ में रात्रि प्रवास भी है। वह शनिवार को सुबह नई दिल्ली की वापसी करेंगे।उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की रणनीतियों और तैयारियों के मंथन के साथ ही पार्टी के कार्यकर्ता व नेताओं में जोश भरने के लिए केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह शुक्रवार को लखनऊ आ रहे हैं। अमित शाह 10:30 बजे चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अमौसी पर लैंड करने के बाद डिफेंस एक्सपो मैदान सेक्टर-17 वृन्दावन योजना पर आधा घंटा में पहुंचेंगे। वह उनका पार्टी के सदस्यता अभियान की शुरुआत करने का कार्यक्रम है। वह अवध क्षेत्र के शक्ति केन्द्र संयोजक व प्रभारियों को संबोधित भी करेंगे। इसके बाद पार्टी के एलईडी प्रचार वाहनों को हरी झंड़ी दिखाकर रवाना करेगें।भाजपा उत्तर प्रदेश में अपने सदस्यों की संख्या में रिकार्ड बढ़ोतरी करने की तैयारी में है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

संख्याबल के हिसाब से देश की सबसे बड़ी पार्टी ने शुक्रवार को राज्य में 1.5 करोड़ से अधिक नए सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है। अभी भाजपा के उत्तर प्रदेश में दो करोड़ 30 लाख कार्यकर्ता हैं। पार्टी सदस्यता अभियान के लिए हर विधानसभा में जगह-जगह विशेष शिविर लगाएगी। इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भी क्षेत्रवार बैठकों में पार्टी के सभी सांसदों, विधायकों और पार्टी के पदाधिकारियों को सदस्यता अभियान को आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। नरेन्द्र मोदी सरकार में गृह तथा सहकारिता विभाग के मंत्री अमित शाह दोपहर एक बजे से इंदिरा गांधी गांधी प्रतिष्ठान गोमतीनगर में पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करेंगे। इस बैठक में पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, लोकसभा चुनाव 2019 में लोकसभा के प्रभारी व संयोजक सम्मिलित होंगे। उन्हें विधानसभा चुनाव-2022 में जीत का मंत्र देंगे। इस कार्यक्रम में शाह ‘अंत्योदय को साकार करता उत्तर प्रदेश’ पुस्तक का भी विमोचन करेंगे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इसके बाद उनका पार्टी के राज्य मुख्यालय में प्रदेश प्रभारी-सह प्रभारी, प्रदेश चुनाव प्रभारी-सह प्रभारियों सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ भी बैठक का कार्यक्रम है। वह अब तक की चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे। इस दौरान वह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव तथा महामंत्र संगठन सुनील बंसल से विधायकों के प्रदर्शन पर भी चर्चा करेंगे। संगठन ने अपना आंतरिक सर्वे कराया है। करीब सौ सीट पर जनता विधायकों से काफी नाराज है। इसी कारण माना जा रहा है कि इस बार सौ विधायकों का टिकट कट सकता है। शाह का रात्रि प्रवास लखनऊ में ही रहेगा। अगले दिन शनिवार सुबह उनकी दिल्ली रवानगी प्रस्तावित है।विधानसभा चुनाव 2022, फतह करने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने दमखम दिखाना शुरू कर दिया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पूर्वी उत्तर प्रदेश के तीन जिलों का दौरा किया तो केन्द्रीय गृह राज्य मंत्री अमित शाह प्रदेश की जनता की चुनावी नब्ज टटोलने शुक्रवार को लखनऊ में रहेंगे। लखनऊ दौरे पर अमित शाह पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, केन्द्रीय मंत्री व विधानसभा चुनाव प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डॉ. दिनेश शर्मा, प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल सहित अन्य पदाधिकारियों के साथ भी बैठक करेंगे। विधानसभा चुनाव को देखते हुए विभिन्न संगठनात्मक के साथ चुनावी रोडमैप पर विस्तार से चर्चा करेंगे। अमित शाह के प्रभारी रहते 2014 में भाजपा को सफलता हासिल हुई थी। उनके भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के कार्यकाल में 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने जीत का परचम लहराया था।

विजय यात्रा समापन समारोह : अमित शाह ने कहा- BJP ही कर सकती है केरल का विकास

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज केरल विजय यात्रा के समापन समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान अमित शाह की मौजूदगी में केरल पीपुल्स पार्टी चीफ और अभिनेता देवन भाजपा में शामिल हुए। अमित शाह ने देवन को पार्टी की सदस्यता दिलाई। देवन अमित शाह के साथ मंच पर मौजूद रहे।

इस दौरान अपने संबोधन में अमित शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही केरल में असली विकास करेगी। अमित शाह ने कहा कि LDF और UDF के बीच एक हेल्थी कॉम्पिटिशन चल रहा है। यह कॉम्पिटिशन केरल को आगे बढ़ाने के लिए नहीं बल्कि भ्रष्टाचार करने के लिए है। जब UDF सत्ता में आता है तो सोलर घोटाला करता है और जब LDF सत्ता में आता है, तो वह डॉलर गोल्ड घोटाला करता है। इन दोनों में घोटाला करने की स्पर्धा लगी है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि केरल एक जमाने में विकास के लिए जाना जाता था। केरल निरक्षरता को सबसे पहले परास्त करने वाला राज्य था और आज ये राज्य LDF, UDF इनके बारी-बारी के सत्ता के चक्कर में राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार का अखाड़ा बन गया है।

इसके अलावा गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस प.बंगाल में कम्युनिस्ट के साथ हमारे खिलाफ लड़ रही है। केरल में कांग्रेस ने मुस्लिम लीग को अपना साथी बनाया है और प. बंगाल में फुरफुरा शरीफ को अपना साथी बनाया है। महाराष्ट्र में शिवसेना को अपना साथी बनाया हैं। आपकी दिशा क्या है?

वहीं, केरल पीपुल्स पार्टी चीफ और अभिनेता देवन ने कहा कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही है, जो केरल को बचा सकती है। लोग एलडीएफ और कांग्रेस से छुटकारा चाहते हैं।

प. बंगालः शनिवार देर रात BJP की प्रचार वैन पर हुआ हमला, TMC पर तोड़फोड़ का आरोप

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में 27 मार्च को पहले चरण का चुनाव है। राज्य में चुनावी गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी बीच शनिवार को स्वभूमि के नजदीक कडापारा में भाजपा के गोदाम में खड़ी प्रचार वैन में तोड़फोड़ की गई और ड्राइवरों-कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई।

आज इसपर कार्रवाई करते हुए कोलकाता पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पांचों के खिलाफ गैर जमानती अपराध की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

भाजपा ने तोड़फोड़ का आरोप टीएमसी के गुंडों पर लगाया था। भाजपा ने कहा था कि टीएमसी के गुंडों ने कडापारा के गोदाम में घुसकर प्रचार वैन को तोड़ा और कीमती सामान चुरा लिया।

असम दौरे पर पहुंचे अमित शाह, दो रैलियों में भरेंगे हुंकार

दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह असम के गुवाहाटी पहुंचे। असम में उनकी दो रैलियां हैं।असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल, उनके कैबिनेट सहयोगी डॉ. हिमंत बिस्वा सरमा, राज्य भाजपा अध्यक्ष रणजीत कुमार दास ने गुवाहाटी में गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल  एयरपोर्ट पर केंद्रीय गृह मंत्री का स्वागत किया।

शाह यहां असम राज्य भाजपा कोर कमेटी के सदस्यों से बातचीत करेंगे और विधानसभा चुनावों से पहले पार्टी की चुनावी तैयारियों का जायजा लेंगे।

अमित शाह यहां असम के नागांव जिले के पूरानीगुडम में महा मृत्युंजय मंदिर जाएंगे। इसके बाद बाताद्रव मठ का दौरा करेंगे। फिर समाज सुधारक और नव वैष्णव महापुरुष श्रीमंत शंकरदत्त के जन्मस्थान बाताद्रव थान के विकास और सौंदर्यीकरण परियोजना का उद्घाटन करेंगे।

188 करोड़ रुपए की लागत वाली यह परियोजना, कला, संस्कृति और अध्यात्म के केंद्र के रूप में बटाड्रा थान को आकर्षक बनाने के लिए है।

बता दें इससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने 25 जनवरी को असम का दौरा किया था और नलबाड़ी जिले में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित किया था। भाजपा ने असम में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए मिशन 100 प्लस लेकर चल रही है।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, केवल भाजपा ही कर सकती है असम की सबसे बड़ी समस्या का समाधान

असम। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ऐतिहासिक बोडोलैंड टेरीटोरियल रीजन समझौते की पहली वर्षगांठ के मौके पर कोकराझार पहुंचकर आयोजित कार्यक्रम को संबोधित किया।

इस मौके पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में बीटीआर क्षेत्र के समझौते को आज एक साल पूरा हुआ है और शांति के एक नए युग की शुरूआत हुई है। बोडो शांति समझौते के साथ प्रधानमंत्री जी ने संदेश दिया कि उत्तर पूर्व में जहां-जहां अशांति है, वहां बातचीत कीजिए और शांति का मार्ग प्रशस्त कीजिए।

गृह मंत्री ने कहा कि बोडो भाषा को सम्मान देने का हमने वादा किया था। असम सरकार ने राज्य की सह-राजभाषा का दर्जा बोडो भाषा को देकर वर्षों पुरानी मांग पूरी कर दी है। बोडो माध्यम के स्कूल खोलने के लिए अलग निदेशालय स्थापित कर दिया गया है। बोडो जनजाति के हर अधिकार को, संस्कृति को, बोडो भाषा को हम सुरक्षित भी रखेंगे, इसका संवर्धन भी करेंगे और इसे आगे भी बढ़ाएंगे।

भ्रष्टाचार मुक्त, घुसपैठिये मुक्त, आतंकवाद से मुक्त और प्रदूषण से मुक्त असम अगर बनाना है तो मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही बना सकती है। आने वाले चुनाव में पूर्ण बहुमत के साथ असम में एनडीए की सरकार बनाइए और बोडो लैंड के विकास को सुनिश्चित करिए। असम की सबसे बड़ी समस्या बाढ़ का समाधान केवल भाजपा कर सकती है। हमने असम को गोलियों और विरोध से मुक्त कराया है। भाजपा को पांच साल और दीजिए हम असम को बाढ़ मुक्त भी बना देंगे।

कांग्रेस पार्टी वर्षों तक असम को रक्त रंजित करती रही। अलग-अलग आंदोलन कराती रही। पिछले 5 साल में असम में जो विकास हुआ है, वो पिछले 70 साल में नहीं हुआ।

 

 

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा-  कश्मीर से धारा 370  हटाकर मोदी सरकार ने किया साहसिक कार्य  

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कर्नाटक के बागलकोट जिले में कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। अपने दो दिन के कर्नाटक के दौरे में केंद्रीय गृह मंत्री ने आज शुगर मिल का एक्स्पेंशन, आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज का शिलान्यास, विजया बैंक की 75वीं ब्रांच का उदघाटन किया और कई किसान मैत्री प्रोजेक्ट्स की आधारशिला रखी।

इस मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि  2014  और  2019  में कर्नाटक की जनता ने प्रधानमंत्री मोदी की झोली वोटों से भर दी थी। उन्होंने कहा कि मोदी जी जब से देश के प्रधानमंत्री बने हैं देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने यह भी कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में सरकार ने कश्मीर से धारा 370  हटाकर साहसिक कार्य किया और लंबे समय से चली आ रही समस्या का निराकरण किया।

कार्यक्रम में केंद्रीय कोयला और खान एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रहलाद जोशी, कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदयुरप्पा, उप मुख्यमंत्री गोविंद करजोल, कर्नाटक के  गृह मंत्री बसवराज बोम्मई समेत राज्य सरकार के अन्य मंत्री और नेता मौजूद रहे।