Tag Archives: Assam Assembly Election 2021

असम विधानसभा चुनाव : रुझानों में BJP आगे, कांग्रेस का सूपड़ा दिख रहा साफ

नई दिल्ली। असम में 126 विधानभा सीटों के लिए हुए चुनाव की मतगणना रविवार को आठ बजे से जारी है। यहां मतगणना 34 जिलों में कड़े सुरक्षा उपायों और सभी कोविड -19 मानक संचालन प्रक्रियाओं (एसओपी) के बीच हो रही हैं। वहीं शुरुआती रुझानों में असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) एक बार फिर सत्ता में वापसी करते दिख रही है। जबकि कांग्रेस पिछड़ती दिख रही है। 115 सीटों के रुझान में एनडीए को 76 और कांग्रेस गंठबंधन को 36 व अन्य के खाते में 3 सीट पर बढ़त दिख रही है। बता दें कि असम में तीन चरणों में चुनाव कराए गए थे। वहीं चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य में तीन चरणों में हुए चुनावों में कुल 82.04 फीसदी मतदान दर्ज किया गया था।

बता दें कि असम में बीजेपी ने क्षेत्रीय असम गण परिषद और यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी लिबरल के साथ ‘मित्रजोत’ गठबंधन किया है। वहीं, कांग्रेस ने ऑल इंडिया डेमोक्रेटिक फ्रंट, बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट, वाम दलों, आंचलिक गण मोर्चा और राष्ट्रीय जनता दल के साथ मिलकर ‘महाजोत’ गठबंधन तैयार किया है। इस बार चार राज्य- असम, केरल, पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु और एक केंद्र शासित प्रदेश- पुडुचेरी के चुनाव नतीजों पर सबकी नजर टिकी हुई है।

उधर, असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि हम सरकार बनाएंगे यह स्पष्ट है। जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। अभी आखिरी गिनती तक इंतजार करना पड़ेगा। अभी ट्रेंड हमारे पक्ष में है।

असम और पश्चिम बंगाल में पहले चरण के लिए चुनाव प्रचार खत्म, अब शनिवार को डाले जाएंगे वोट

नई दिल्ली।  पश्चिम बंगाल और असम में आज पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार थम गया। अब शनिवार को पश्चिम बंगाल की 30 और असम की 47 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने ट्वीटर हैंडल से दो वीडियो शेयर कर असम और पश्चिम बंगाल की जनता से भाजपा के पक्ष में प्रचार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि लोग BJP को चाहते हैं और TMC  के अपराधिकरण की राजनीति काफी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में नियमों से चलने वाली और लोगों को केंद्रित सरकार देने का आश्वासन देती है। वहीं, दूसरे वीडियो में पीएम ने कहा कि पूरे असम में कांग्रेस के शासनकाल में लोगों को भ्रष्टाचार और हिंसा की भयावह यादें हैं।

वहीं, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार किया। उन्होंने पूर्वी मेदिनीपुर के तामलुक, गोपीबल्लवपुर औप पुरुलिया में भाजपा के पक्ष में लोगों से मतदान करने की अपील की। इसके अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी चुनावी जनसभाओं को संबोधित किया।

 

असम विधानसभा चुनाव : Congress पर जमकर बरसे PMMODI, कहा- कांग्रेस का मतलब है, विनाश की गारंटी

नई दिल्ली। असम के सिपाझार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज असम राइफल्स का 186वां स्थापना दिवस है।  असम राइफल्स का देश की रक्षा में गौरवमयी इतिहास रहा है। मैं असम की धरती से असम की शौर्य परंपरा का अभिनंदन करता हूं।

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज असम के हर हिस्से में एकसमान विकास हो रहा है, जबकि हर बात में भेदभाव करना उनकी (कांग्रेस) की आदत और संस्कार है। हमने शांति के पुल बांधे हैं। 5 साल में हिंसा पर लगाम लगी है, जबकि कांग्रेस के शासन में​ हिंसा आम बात थी।

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के दशकों साल के शासन के बाद भी असम में सिर्फ 3 बड़े पुल बन पाए थे। लेकिन एनडीए सरकार के 6 सालों के भीतर ही असम में ढोला सदिया, बोगीबील, सरायघाट समेत कई पुल आज काम करना शुरू कर चुके हैं। इनके अलावा यहां अनेक पुलों पर तेजी से काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का मतलब है, विनाश की गारंटी। कांग्रेस का ट्रैक रिकॉर्ड है- अस्थिरता, गरीबों से विश्वासघात, चाय बागान में काम करने वाले श्रमिकों को धोखा देना, हिंसा और अलगाववाद, घुसपैठियों को बढ़ावा देना। कांग्रेस के लिए घुसपैठिए ही सब कुछ हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के पास आज ना नेता है, ना ही सही नीयत है। कांग्रेस अब एक ही नीति पर चल रही है- झूठ बोलो, भ्रम फैलाओ और किसी भी कीमत पर सत्ता हासिल करो। इसलिए आपको कांग्रेस से सावधान रहना है।

असम में गृह मंत्री अमित शाह ने भरी हुंकार, कहा- राहुल गांधी का असम दौरा पिकनिक से ज्यादा कुछ नहीं है

नई दिल्ली।  केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम के उदलगुड़ी में एक चुनावी जनसबा को संबोधित किया। गृह मंत्री अमित शाह ने इस दौरान कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

उन्होंने कहा कि अ​भी राहुल बाबा असम के दौरे पर आए हैं, उनके लिए असम का दौरा पिकनिक से ज़्यादा कुछ नहीं है। वो जब श्रमिकों की बात करते हैं तो मुझे बहुत हंसी आती है। 4-4 पीढ़ी तक जिन्होंने शासन किया हो, लेकिन चाय बगान के श्रमिकों के लिए कुछ न किया हो, वो भला कैसे कुछ कर सकते हैं।

गृह मंत्री ने कहा कि असम अब विकास के रास्ते पर चल पड़ा है। मगर बदरुद्दीन जैसे लोग जो शांति नहीं चाहते हैं, घुसपैठ कराना चाहते हैं, अतिक्रमण करना चाहते हैं, उन्हें रोकने का काम कांग्रेस पार्टी नहीं कर सकती। अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस सबको झगड़ाकर अपनी राजनीति करती है। ये बदरुद्दीन अजमल के साथ मिलकर सरकार बनाएंगे तो हम घुसपैठ नहीं रोक पाएंगे। घुसपैठ रोकने का काम मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा ही कर सकती है। असम को आतंकवाद से मुक्त रखने का काम मोदी जी ही कर सकते हैं।

गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यहां 15 साल तक यहां कांग्रेस की सरकार रही, अलग-अलग प्रकार के आतंकवादी संगठन गोलियां चलाते थे, लोगों को और हमारे सुरक्षा बलों को मार देते थे, लेकिन इन 5 वर्षों में 2,000 आतंकवादियों ने हथियार डालकर मुख्यधारा में प्रवेश किया है और असम आतंकवाद मुक्त हो गया है।

असम के बोकाखाट में PMMODI ने Congress को सुनाई खरी-खरी, कहा- कांग्रेस मतलब कंफ्यूजन की गारंटी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को असम के बोकाखाट में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि 50 साल से ज्यादा असम पर राज करने वाले लोग आजकल असम को पांच गारंटी दे रहे हैं। असम के लोग इनकी रग-रग से वाकिफ हैं। इन लोगों को झूठे वायदे करने की, झूठे घोषणापत्र बनाने की आदत पड़ गई है।

पीएम मोदी ने कहा कि ये अब तय हो गया है कि असम में दूसरी बार भाजपा की सरकार बनेगी। असम में दूसरी बार डबल इंजन की सरकार बनेगी।  उन्होंने कहा कि आज मैं यहां बैठी हमारी सभी माताओं, बहनों, बेटियों को आदरपूर्वक कह सकता हूं कि आपने जिस जिम्मेदारी और जिन उम्मीदों के साथ भाजपा की सरकार चुनी थी, उसे पूरा करने के लिए हमने जी-जान से मेहनत की है।

पीएम मोदी ने कहा कि  कांग्रेस राज में सवाल था कि ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों के बीच आपस में कनेक्टेविटी कैसे बढ़े? NDA के सेवाकाल में ब्रह्मपुत्र पर आधुनिक पुल बन रहे हैं, पुराने अधूरे पुलों को पूरा किया जा रहा है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस के राज में असम के सामने सवाल था कि असम को लूटने से कैसे बचाएं? NDA के सेवाकाल में आज असम पूरे सामर्थ्य के साथ नई बुलंदियों को छूने के लिए आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस राज में सवाल था कि ब्रह्मपुत्र के दोनों किनारों के बीच आपस में कनेक्टेविटी कैसे बढ़ें।

पीएम मोदी ने कहा कि आपको याद रखना है कि कांग्रेस मतलब झूठे घोषणापत्र की गारंटी। कांग्रेस मतलब कंफ्यूजन की गारंटी। कांग्रेस मतलब अस्थिरता की गारंटी। कांग्रेस मतलब, बम, बंदूक और ब्लॉकेड की गारंटी। कांग्रेस मतलब हिंसा और अलगाववाद की गारंटी। कांग्रेस मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी, घोटालों की गारंटी। उन्होंने कहा कि BJP के नेतृत्व में NDA सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ आगे बढ़ रही है। लेकिन आज के कांग्रेस नेताओं को तो सिर्फ सत्ता से मतलब है वो चाहे कैसे भी मिले। असल में कांग्रेस का खज़ाना अब खाली हो गया है उसे भरने के लिए इन्हें किसी भी कीमत पर सत्ता चाहिए।

असम : करीमगंज में कांग्रेस पर जमकर बरसे PMMODI, कहा- Congress के पास न तो नेता है, न ही नीति है  

नई दिल्ली।  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी बृहस्पतिवार को असम के करीमगंज में चुनावी रैली को संबोधित किया। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि ये सुखद संयोग ही है कि आज असम में अपनी चुनावी सभाओं का आरंभ मै बराक वैली से कर रहा हूं। तीन दशक पहले जब देश में भाजपा का उतना विस्तार नहीं हुआ था, तब भी बराक वैली ने 15 में से 9 सीटें भाजपा को दी थीं।

पीएम मोदी ने कहा कि आज असम में विकास और विश्वास की लहर है।  असम में शांति और समृद्धि का विश्वास है। आज असम में एक ही मुद्दा है विकास, तेज विकास, निरंतर विकास, सबका विकास।

उन्होंने कहा कि दशकों पहले ये पूरा क्षेत्र बेहतर कनेक्टिविटी वाले हिस्सों में से एक था। लेकिन बरसों तक चले कांग्रेस के भ्रष्टाचार और वोट बैंक की राजनीति ने असम को सबसे अधिक डिस्कनेक्टिड राज्यों में शामिल कर दिया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि असम के पुराने गौरव को लौटाने के लिए पारंपरिक ट्रेड रूट को फिर से मजबूत करने का प्रयास हो रहा है। जलमार्गों को बड़े कॉर्गो परिवहन के लिए भी तैयार किया जा रहा है। सिलचर में मल्टी मॉडल लॉजिस्टिक पार्क विकसित करने के प्रयास किए जा रहे हैं ताकि ये क्षेत्र आयात-निर्यात का हब बन सके।

पीएम मोदी ने कहा कि आज एक तरफ जहां भाजपा की नीति है, भाजपा का नेतृत्व है और भाजपा की नेक नीयत है। वहीं, दूसरी तरफ कांग्रेस है- जिसके पास ना तो नेता है, ना ही नीति है और ना ही विचारधारा है। आज कांग्रेस इतनी कमजोर हो गई है कि किसी भी हद तक जा सकती है, किसी के साथ भी हाथ मिला सकती है। ये विचित्र स्थिति आज पूरा देश देख रहा है। पश्चिम बंगाल में जिन वामपंथियों के साथ वो लाल-सलाम कर रहे हैं, उन्हीं के साथ केरल में नूरा-कुश्ती चल रही है।

असम के होजाई पहुंचे सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस ने असम में घुसपैठ कराई

गुवाहाटी। असम के विधानसभा चुनाव में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रचार के लिए होजाई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार ने तुष्टिकरण की राजनीति की। कश्मीर को आंतकवाद के हवाले किया तो असम में घुसपैठ करवाई।

सीएम योगी ने कहा कि असम की धरती शंकरदेव के कारण बच पाई थी। कांग्रेस की कूटनीति चलती और उनका षड्यंत्र सफल होता तो असम की धरती भारत के लिए उसी तरह खतरा पैदा करती, जिस तरह घुसपैठियों ने बहुत सारे राज्यों में किया। घुसपैठ कांग्रेस के तुष्टिकरण के कारण हुई।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रवाद की अलख जगाकर शंकरदेव ने देश को बचाने में अपना योगदान दिया। घुसपैठ की समस्या के प्रति सचेत किया था। कांग्रेस की नीति तुष्टिकरण और सत्ता प्राप्त करने की थी न कि असम वालों के लिए कुछ करने की।
मुखयमंत्री योगी ने कहा कि असम की धरती पूज्यनीय है। इस धरती ने कई साहित्यकार दिए हैं। खेल रत्न दिए हैं। विभूतियों पर गर्व होना चाहिए। छह सालों में बीजेपी की सरकार ने विकास की योजनाओं को हर एक नागरिक तक पहुंचाया है। किसी भी जाति, क्षेत्र, मजहब, भाषा या धर्म नहीं देखा। हर किसी को योजनाओं का लाभ दिया।

कांग्रेस पर जमकर बरसे गृह मंत्री शाह, घुसपैठ के लिए ठहराया जिम्मेदार

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को असम के गुवाहटी में चुनावी जनसभा को संबोधित किया।

इस दौरान अपने संबोधन में केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि 20-25 सालों से हम मानते ही नहीं थे कि आंदोलन, हिंसा, घुसपैठ और आतंकवाद के बगैर असम हो सकता है। असम के अस्मिता की बात करने वाले घुसपैठ तक नहीं रोक पाए।  असम की अस्मिता को क्या खाक बचाएंगे। आपकी गोदी में अजमल बैठा है और असम के अस्मिता की बात करते शर्म नहीं आती।

गृह मंत्री शाह ने कहा कि कांग्रेस एक तरफ धर्मनिरपेक्षता की बात करती है और दूसरी तरफ यहां बदरुद्दीन अजमल के साथ है। केरल में मुस्लिम लीग के साथ बैठी है। मेरी तो समझ में नहीं आता कि ये कैसी धर्मनिरपेक्ष पार्टी है। इनके धर्मनिरपेक्षता की परिभाषा अनोखी है।

अमित शाह ने कहा कि आंदोलन मुक्त असम भी हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण मुद्दा है। असम के युवाओं पर गोली चलाने वाली कांग्रेस आज असम के अस्मिता की बात करती है। कांग्रेस ने 70 साल में ब्रह्मपुत्र पर एक पुल बनाया। वे नहीं चाहते थे कि असम एक हो। मोदी जी ने 6 साल में 6 पुल बनाए हैं।

Assam Assembly Election 2021 : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा- राज्य में तलता रहेगा विकास का पहिया

नई दिल्ली। वरिष्‍ठ भाजपा नेता और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज असम के बिस्‍वनाथ जिले में चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बीजेपी के नेृतत्‍व में राज्‍य में विकास का पहिया चलता रहेगा। रक्षा मंत्री ने कहा कि सर्बानंद सोनोवाल सरकार ने विकास की दिशा में सफलता हासिल की है, जो कांग्रेस सरकार 15 वर्षों के दौरान नहीं कर पाई थी। उन्‍होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने राज्‍य में विकास के अनेक कार्य किए हैं।

राजनाथ सिंह ने लछित बोरफुकन सहित असम के महान बेटों को भी याद किया। उन्‍होंने कहा कि सोनोवाल सरकार के किसी भी मंत्री पर कोई आरोप नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के किसानों के हित में अनेक फैसले लिए हैं।

रक्षा मंत्री ने कहा कि असम में 2016 के पहले 15 वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही। कांग्रेस के लोग फिर आपसे वोट मांग रहे हैं, उनसे पूछा जाना चाहिए कि 15 वर्षों तक हमने असम में आपको सरकार चलाने के लिए पूरा समर्थन दिया लेकिन उसके बावजूद आपने असम का विकास क्यों नहीं किया।

उन्होंने कहा कि असम और पूरे नॉर्थ-ईस्ट के मान-सम्मान के लिए हम पूरी तरह से प्रतिबद्ध हैं। संगीत क्षेत्र के जाने-माने सम्राट भूपेन हज़ारिका जी को किसी ने सम्मानित नहीं किया, उन्हें भारत रत्न के साथ सम्मानित करने का काम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने किया है।