Tag Archives: Bhojpuri

भोजपुरी फिल्म में भी अपने डांस का तड़का लगाएंगी हरियाणवी डांसर सपना चौधरी

हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी अब भोजपुरी इंडस्ट्री में अपने हुनर का जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं।

जानकारी के मुताबिक अपने डांस और म्यूजिक वीडियो से सबको दीवाना बनाने वाली सपना चौधरी अब पर्दे पर भोजपुरी फिल्मों के स्टार निरहुआ के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। आपकों यह सुपरहिट जोड़ी भोजपुरी फिल्म ‘मजनूं’ में एक साथ देखने को मिलेगी। बताया जा रहा है कि यह फिल्म बड़े बजट की होगी और इस फिल्म को सुशील वर्मा बना रहे हैं।

फिल्म हत्यारा के हुंकार ने भोजपुरी इंडस्ट्री को अपनी ओर किया आकर्षित, जानिए फिल्म की खास बातें

पटना। इंदु चंद्रा फिल्म प्रोडक्शन के बैनर तले निर्मित बहुचर्चित भोजपुरी फिल्म हत्यारा के हुंकार ने भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान अपनी ओर आकर्षित कर लिया है। दरअसल, फिल्म की लगभग शूटिंग हाल ही में पूरी की गई हैं। जानकारी के अनुसार कुछ दिनों की शूटिंग ही सिर्फ शेष है, जो होली के पहले पूरी कर ली जाएगी।

भोजपुरी इंडस्ट्री में यह फिल्म आकर्षण का केंद्र इसलिए बनी है क्योंकि फ़िल्म की शूटिंग को लेकर काफी समय से इंतजार लगा रहा। जिस वजह से कइयों को यह लग रहीं थी कि यह फ़िल्म नहीं बन पायेगी। परंतु, फ़िल्म के लेखक व निर्देशक ब्रजेश पाठक ने इस जिम्मेदारी को बखूबी निभाया और अपने विरोधियों को करारा जवाब देते हुए शूटिंग पूरी कर ली। यह एक पारिवारिक व पूर्ण मनोरंजक भोजपुरी फ़िल्म हैं। जिसमें कई दिग्गज व अनुभवी अभिनेता, अभिनेत्री नजर आयेंगे। अर्धांगिनी फेम दी राइजिंग एक्शन हीरो सूरज सम्राट मुख्य नायक की भूमिका में हैं।

जबकि, अन्य प्रमुख कलाकारों में गोपाल राय, अशोक कालरा, उदय सिंघानिया, राजकपूर शाही,  उदय श्रीवास्तव, मनोज द्विवेदी, संजय वर्मा, राहुल श्रीवास्तव, मुन्ना मोबाइल, ओमकार कुमार, बबली नायक, तृषा खान, सीमा गुप्ता, प्रियंका, धर्मेंद्र धरम,  लालबहादुर व अन्य लोग शामिल हैं। जबकि, इस फ़िल्म के लिए मोहम्मद खुर्शीद अकबर का विशेष आभार हैं।

लेखक व निर्देशक ब्रजेश पाठक का कहना हैं कि इस फ़िल्म से जुड़े सभी कलाकारों ने उन्हें काफी प्रभावित किया हैं।सभी का अभिनय उम्दा,बेहतरीन व सराहनीय योग्य हैं।खास कर सूरज सम्राट का अभिनय देख ब्रजेश पाठक काफी प्रभावित हैं।उन्होंने कहा कि इस फ़िल्म में दर्शकों को जबरदस्त अभिनय देखने को मिलेगा।जिसमें एक्शन,कॉमेडी,रोमांस भरपूर हैं।जबकि, इमोशन भी जबरदस्त देखने को मिलेगा।

इस फ़िल्म के गीतकार शैलेश संगम व हरिश्चन्द्र,संगीतकार सूर्यकांत सिंह व चंदन,फाइट मास्टर प्रदीप खड़का, डीओपी नागेंद्र राव, डांस मास्टर आर्यन देव व पीआरओ कुमार युडी हैं।

 

दुल्हन के गेटअप में मोनालिसा ने मचाया धमाल, आग लगा रहे बंधे बालों में गुलाब

भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की हैं जो खूब वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को खूब पसंद कर रहे हैं।

इन तस्वीरों में मोनालिसा लाल जोड़े में बिलकुल दुल्हन की तरह दिखाई दे रही है जिसमें उनकी कातिलाना अदाएं फैन्स को दीवाना बना रही हैं। दुल्हन के जोड़े में मोनालिसा हुस्न की परी लग रही हैं। ब्राइडल लुक में वो बला की खूबसूरत लग रही हैं।

तस्वीर में उनकी अदाएं देखने लायक है। मांग में टीका, गले में हार और हाथों में कंगन पहने मोनालिसा का ये अंदाज़ हर किसी को पसंद आ रहा है। बंधे बालों में गुलाब में मोनालिसा गजब ढा रही हैं।

Akshara Singh की महिला प्रधान फिल्म Doli का फर्स्‍ट लुक जारी, जानिए फिल्म की खास बातें  

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्री अक्षरा सिंह नई फिल्म ‘डोली’ को लेकर खबरों में हैं। अक्षरा सिंह की भोजपुरी फिल्म ‘डोली’ का फर्स्ट लुक शनिवार को रिलीज हो गया। फिल्म में अक्षरा सिंह के अलावा रितेश पांडेय, विपिन सिंह, नीलिमा सिंह मेन लीड में हैं। फिल्म को केशव सिंह ने प्रोड्यूस और डायरेक्शन का जिम्मा मंजुल ठाकुर का है।

अक्षरा सिंह ने ‘डोली’ फिल्म के फर्स्ट लुक जारी होने पर बेहद खुशी जताई है। इस फिल्म को ड्रीम प्रोजेक्ट बताते हुए अक्षरा सिंह ने फेसबुक पर खास पोस्ट भी लिखी है। अक्षरा सिंह ने लिखा- ‘डोली’ मेरे सपनों की डोली। कब भोजपुरी इंडस्ट्री में मैंने पहला कदम रखा? कब लोगों के दिलों में अपनी थोड़ी सी जगह बनाई? कब लोगों का अथाह प्यार मुझे मिलने लगा? कब मैं फिल्म की प्रोड्यूसर बन गई? यह पता ही नहीं चला। उन्होंने पोस्ट में भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जर्नी का जिक्र किया है। इंडस्ट्री में अपनी जर्नी, करियर, फिल्म के अलावा भी बहुत कुछ लिखा है।

मोनालिसा की हॉट तस्वीरों ने मचाया धमाल, देखिए भोजपुरी एक्ट्रेस के दिलकश अंदाज

अपनी कातिलाना अदाओं से आए दिन फैंस के बीच आग लगाने वाली भोजपुरी एक्ट्रेस मोनालिसा सोशल मीडिया पर अपने हॉट लुक को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उन्होंने अपनी एक बोल्ड फोटो शेयर की है जो जमकर वायरल हो रही है।

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

“>

बता दें कि मोनालिसा अपनी कातिल अदाओं से फैंस का दिल चुराना अच्छी तरह जानती हैं। सोशल मीडिया पर अपनी अदाएं दिखाकर मोनालिसा नए-नए कारनामें करती रहती हैं।

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

“>

कभी अपनी हॉट तस्वीरों से तो कभी वीडियो से मोनालिसा फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं। ऐसे में मोनालिसा ने एक बार फिर बेहद ही ग्लैमरस फोटोज शेयर की हैं। जिसमें वो अपने कातिल अंदाज को फैंस के सामने पेश कर रही हैं।

साड़ी में कहर ढा रहीं मोनालिसा, देखें भोजपुरी एक्ट्रेस के दिलकश अंदाज

भोजपुरी स्टार मोनालिसा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर साड़ी पहने हुए अपनी कुछ हॉट तस्वीरें शेयर की हैं। उनके फैन्स इन तस्वीरों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। साड़ी में उनकी हॉट तस्वीरों पर यूजर्स ने ढेर सारे कमेंट्स किए।

 

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

“>

इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पर मोनालिसा ने फोटो शेयर करके खूबसूरत कैप्शन भी लिखा- ‘आप फोटोग्राफ लेते नहीं हैं, आप उसे बनाते हैं’  उनकी फोटोज और कैप्शन पर बावले फैन्स ने एक से बढ़कर एक कमेंट्स किए। हर कोई एक्ट्रेस मोनालिसा की कातिलाना अदाओं की तारीफ करने में जुटा रहा।

‘जलेबी बेबी’ सॉन्ग पर मोनालिसा के डांस ने मचाया तहलका, ठुमको की बौछार से फैंस हुए मदहोश   

भोजपुरी फिल्म एक्ट्रेस मोनालिसा इन दिनों टीवी सीरियल ‘नमक इस्क का’  में अपनी अदाओं से तहलका मचा रखा है। मोनालिसा अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर भी अपने डांस वीडियो से फैन्स का दिल जीत रही हैं।

A post shared by MONALISA (@aslimonalisa)

“>मोनालिसा ने इंस्टाग्राम रील्स पर नया वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह ‘जलेबी बेबी’ सॉन्ग पर झूमकर डांस कर रही हैं। भोजपुरी एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 50 हजार से अधिक बार लाइक किया जा चुका है।

भोजपुरी इंडस्ट्री में तहलका मचा रहा है अक्षरा सिंह का ‘जिसका चाटता है, उसी को काटता है’ गाना

भोजपुरी की मशहूर गायिका और नायिका अक्षरा सिंह का ‘जिसका चाटता है उसी को काटता है’  गाना रिलीज हो गया है। रिलीज होने के बाद से अक्षरा सिंह का यह गाना भोजपुरी इंडस्ट्री में गदर मचा रहा है। माना जा रहा है अक्षरा सिंह अपने इस गाने के माध्यम से अपने विरोधियों पर निशाना साध रही हैं। अपने इस गाने के द्वारा अक्षरा सिंह ने अपने विरोधियों पर अपनी भड़ास निकाल रही हैं।

आर्या न्यूज से बातचीत के दौरान अक्षरा सिंह के पिता विपिन सिंह ने बताया कि आज रिलीज हुए अक्षरा के इस गाने को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। रिलीज होने के 24 घंटे बाद ही इस गाने को 2.79 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। गाने में आवाज अक्षरा की है और लिरिक्स मनोज मतलबी का।