Tag Archives: Bird flu

कोरोना के खतरे से निकलते ही देश पर छाया नया खतरा, इंसानों तक पहुंचा बर्ड फ्लू

कोरोना संक्रमण से लड़ रही दुनिया की चिंता बढ़ सकती है। रूस ने शनिवार को कहा है कि उसके वैज्ञानिकों ने बर्ड फ्लू H5N8 स्ट्रेन का मानव तक में हुए ट्रांसमिशन का पता लगाया है। यह पहली बार है जब बर्ड फ्लू का यह स्ट्रेन इंसानों में पाया गया है। इसके बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन को अलर्ट कर दिया गया है। रूसी स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा, ”बर्ड फ्लू (H5N8) का संक्रमण मानव तक पहुंचने की सूचना विश्व स्वास्थ्य संगठन को दे दी गई है।”

बर्ड फ्लू का यह स्ट्रेन बेहद संक्रामक है और पक्षियों के लिए जानलेवा होता है, लेकिन यह पहले कभी इंसानों में नहीं फैला था। रूस के स्वास्थ्य निगरानी विभाग के प्रमुख अन्ना पोपोवा ने कहा कि इसके वैज्ञानिकों ने वेक्टर लैब में एक पोल्ट्री फार्म के सात कर्मचारियों से स्ट्रेन का जेनेटिक मैटिरियल आइसोलेट किया है। यहां दिसंबर में बर्ड फ्लू फैला था। 

उन्होंने यह भी कहा कि इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य पर कोई गंभीर प्रभाव नहीं दिखा है, उनमें हल्के लक्षण पाए गए थे और रिकवर कर चुके हैं। पोपोवा ने इस खोज को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि यह समय बताएगा कि क्या वायरस म्यूटेट कर सकता है। पोपोवा ने कहा, ”ऐसे समय में इस म्यूटेशन की खोज अहम है जब वायरस में अभी मानव से मानव संक्रमण की क्षमता नहीं आई है, इससे हमें और पूरी दुनिया को संभावित म्यूटेशन के खिलाफ तैयारी का समय मिल गया है।”

WHO की वेबसाइट के मुताबिक, A (H5) वायरस से मानव संक्रमण दुर्लभ होते हैं और अक्सर उन लोगों में यह पाया जाता है जो बीमार या मरे हुए संक्रमित पक्षियों के संपर्क में रहते हैं। इससे इंसानों में भी गंभीर बीमारी या मौत हो सकती है। 2014 से नवंबर 2016 के बीच एवियन फ्लू H5N6 के 16 केस सामने आए हैं, जिनमें से 6 की मौत हो गई।

 

उत्तराखंड में बर्ड फ्लू का प्रकोप जारी,नौ कौओं और दो उल्लुओं की मौत

उत्तराखंड। पिथौरागढ़ के बंगापानी क्षेत्र में 11 पक्षियों के मृत अवस्था में मिलने से खलबली मच गई है।कई मुर्गियों के मरने की भी खबर है। हालांकि पशुपालन विभाग ने मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू होने से इनकार किया है। बर्ड फ्लू की आशंका से खौफजदा व्यापार संघ ने चिकन व्यापारियों से दुकानें बंद रखने की अपील की है।

मदकोट क्षेत्र में बीते रोज नौ कौओं और दो उल्लू मरे मिले। एकाएक पक्षियों के मरे मिलने से लोगों को बर्ड फ्लू का खौफ सता रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक बीते कुछ दिनों से मुर्गियों के मरने की घटनाएं सामने आई हैं। इधर, सूचना पाकर पशुपालन विभाग मौके पर पहुंचा। चिकित्सकों का कहना है कि मृत पक्षियों में बर्ड फ्लू जैसे कोई लक्षण नहीं मिले हैं।

वहीं लोगों की सुरक्षा को देखते हुए व्यापार संघ ने आगामी छह दिनों के लिए मुनस्यारी के चिकन व्यापारियों से अपनी दुकानें बंद रखने को कहा है। व्यापार संघ अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह सोरागी, गंगा सिंह धामी, गोविंद सिंह कुमय्या, हरेन्द्र सिंह पवार व मनोहर सिंह ने कहा कि एहतियातन आगामी तीन फरवरी तक चिकन की दुकानें बंद रखी जाएगी।

 

बर्ड फ्लूः 19 जनवरी से 26 जनवरी तक लालकिला में पर्यटकों के आने पर पाबंदी

नई दिल्ली। बर्ड फ्लू का कहर पूरे देश में तेजी से फैल रहा है। ताजा मामला दिल्ली के लाल किले से सामने आया है। जहां मृत पाए गए 15 कौओ के सैंपल में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। जानकारी के मुताबिक कौओं की मौत के बाद सैंपल जलधंर और भोपाल भेजे गए थे, जिसकी रिपोर्ट सामने आ चुकी है। रिपोर्ट में 25 कौओं में बर्ड फ्लू की पुष्टि होने के बाद स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है।

गौरतलब है कि एनिमल हसबैंडरी विभाग ने लाल किले को आम जनता की आवाजाही के लिए बंद करने के निर्देश दिया है। लालकिला घूमने आए पर्यटकों को संक्रमण से बचाने, और बर्ड फ्लू के खतरे के मद्देनजर, लाल किले में आम लोगों की एंट्री पर 19 जनवरी से 26 जनवरी तक प्रतिबंध रहेगा। बता दें कि 22 जनवरी से 26 जनवरी तक लालकिला को हर साल बंद किया जाता है, लेकिन बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद इसे पहले ही बंद कर दिया गया है।

देश के 9 राज्यों में फैला बर्ड फ्लू, दिल्ली और महाराष्ट्र में भी सामने आए मामले

नई दिल्ली। देश में बर्ड फ्लू के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। दिल्ली और महाराष्ट्र में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के बाद देश के नौ राज्यों में अब तक बर्ड फ्लू के मामले सामने आए हैं।

इससे पहले देश में केरल, राजस्थान, मध्य प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, गुजरात और उत्तर प्रदेश में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि हो चुकी है। दिल्ली के पशुपालन विभाग के अनुसार दिल्ली में बर्ड फ्लू से हुई पक्षियों की मौत में अभी तक आए 8 सैंपल पॉजिटिव मिले हैं। दिल्ली में तीन जगहों- मयूर विहार, द्वारका और संजय झील से मृत पाए गए पक्षियों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इन तीनों जगह के नमूने भोपाल भेजे गए थे। जालंधर भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट अभी नहीं आयी है। संजय झील को अलर्ट जोन घोषित किया जा चुका है। वहां अब तक 27 बतखों की मौत हो चुकी है। तीनों डीडीए के पार्क हैं और उन्हें सील कर दिया गया है।

वहीं, महाराष्ट्र में भी बर्ड फ्लू की पुष्टि हो गई है। महाराष्ट्र के परभणी जिले के मुरुंबा गांव स्थित पॉल्ट्री फार्म में करीब 800 मुर्गियों की मौत हो गई, जिसके बाद इनके नमूने जांच के लिए भेजे गए। इसमें सामने आया कि मुर्गियों की मौत बर्ड फ्लू के कारण हुई है। रिपोर्ट सामने आते ही राज्य के मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल की बैठक बुलाई है और साथ ही राज्य सरकार ने सभी जिलों को बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट कर दिया है और अधिकारियों को स्थिति  की निगरानी करने के आदेश दिए हैं।

बर्ड फ्लूः यूपी सहित ये राज्य अलर्ट, कानपुर का चिड़ियाघर भी हुआ सील

नई दिल्ली। कोरोना के कहर से देश पहले ही जूझ रहा था, इस बीच बर्ड फ्लू जैसी एक और मुसीबत ने देश के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। मध्यप्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी बर्ड फ्लू के लक्षण सामने आने लगे। हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, केरल और उत्तर प्रदेश ये वो सात राज्य हैं, जहां बर्ड फ्लू की पुष्टि हो चुकी है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र समेत कई अन्य राज्यों में पक्षियों के सैंपल जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं।

कानपुर चिड़ियाघर सील

बर्ड फ्लू के लक्षण मिलने के बाद कानपुर चिड़ियाघर को सील कर दिया गया है। दरअसल 4 पक्षियों की मौत के बाद रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई है। कानपुर कमिश्नर राजशेखर के आदेश पर चिड़ियाघर के आस-पास के इलाके को रेड जोन घोषित किया गया है। प्रशासन के साथ इलाके के निवासी भी अलर्ट हो गए हैं।

इसके अलावा जिस बाड़े के पक्षियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई उसके अन्य पक्षियों को भी चिड़ियाघर प्रशासन ने मारने का आदेश दिया है। बता दें कि कानपुर चिड़ियाघर में दो दिनों में दस पक्षियों की मौत हुई थी। जिनमें चार की जांच के सैंपल भोला लेबोरेटरी भेजे गए थे। जहां से रिपोर्ट में चारों में बर्ड फ्लू (Bird Flu) के लक्षण पाए गए हैं।

दिल्ली में भी बर्ड फ्लू का खतरा

दिल्ली अभी कोरोना की मार से संभली भी नहीं थी कि बर्ड फ्लू की दहशत फैल गई है। हालांकि, दिल्ली में बर्ड फ्लू की पुष्टि तो नहीं हुई लेकिन राजधानी के अलग-अलग इलाकों में लगातार मरते हुए पक्षी चिंता बढ़ा रहे हैं। दिल्ली के एक पार्क में 17 कौवों की मौत हो गई है जबकि द्वारका में डीडीए पार्क में 2 कौओं की मौत हुई। वहीं, दिल्ली के संजय झील में 10 बतखों की मौत तथा मयूर विहार फेज-3 के एक पार्क में तीन-चार दिनों से रोज मरे हुए कौए मिल रहे हैं।

गाजीपुर पॉल्ट्री फॉर्म बंद

दिल्ली सरकार ने बर्ड फ्लू के खतरे को देखते हुए तैयारियां भी तेज कर दी हैं। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने बताया कि गाजीपुर पॉल्ट्री फॉर्म 10 दिन के लिए बंद कर दिया गया है। जबकि जिंदा पक्षियों के आयात पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। दिल्ली के हर जिले में निगरानी के लिए सर्विलांस टीम बना दी गई है। पशुओं के डॉक्टर लगातार सर्वे कर रहे हैं। संजय झील, भलस्वा झील और पॉल्ट्री मार्केट की निगरानी हो रही है। बता दें कि मरे हुए पक्षियों की जानकारी देने के लिए हेल्पलाइन नंबर 23890318 भी जारी कर दिया गया है।

हिमाचल प्रदेश में मारे गए 3500 पक्षी

हिमाचल प्रदेश के पोंग इलाके में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद हड़कंप है। यहां हर साल प्रवासी पक्षी आते हैं। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद यहां 3500 प्रवासी पक्षियों को मार दिया गया है। सरकार चौकन्नी है और राज्य में अलर्ट जारी है। इसके अलावा कांगड़ा में भी बर्ड फ्लू का खतरा लगातार बढ़ रहा है। कौओं की मौत के बाद 5 सैंपल जालंधर भेजे गए थे, जिसमें से 3 पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके बाद 8 किलोमीटर इलाके को सील कर दिया गया। साथ ही चिकन और अंडा बेचने पर रोक लगा दी गई है।

देश में बढ़ा बर्ड फ्लू का खतरा, लगभग 200 कौवों की हुई मौत

देश में कोरोना वायरस के साथ बर्ड फ्लू का खतरा भी अपनी चरम सीमा पर है। दिल्ली के साथ अन्य राज्यों में हालात बेहद खराब हो गए है। अभी लोग कोरोना वायरस महामारी से उभरे नहीं थे की एक और नई बिमारी ने देश को अपने कब्जे में कर लिया। पिछले कुछ दिनों से बर्ड फ्लू के कई सारे मामले सामने आए है।

आज सुबह दिल्ली के मयूर विहार पार्क में लगभग 200 की संख्या में कौवों की जान चली गई। इस मामले को लेकर दिल्ली सरकार ने पहले ही स्वास्थ्य एजेंसियों को अलर्ट कर दिया था। मृतक कौवों के सैंपल को इकट्ठा कर निरीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

 

दिल्ली के उप-मुख्यमंत्री ऑफिस से जानकारी मिली थी कि  पश्चिम जिले के हातसाल गांव के एक पार्क में 16 मृत कौवे पाए गए हैं। इकट्ठा किए गए सैंपलों को पालम में एक प्रयोगशाला में 9 जनवरी को राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशु रोग संस्थान, आईसीएआर, भोपाल और जालंधर की एक प्रयोगशाला में  निरीक्षण के लिए भेजा गया है।

 

देश में बर्ड फ्लू का बढ़ा खतरा, हाई अलर्ट पर दिल्ली

देश के अलग-अलग राज्यों में बर्ड फ्लू के दर्जनों केस सामने आ रहे है। हालांकि दिल्ली में अभी तक ऐसा कोई केस नहीं आया है। मगर, देश में चल रहे हालातों को देखते हुए दिल्ली सरकार पहले से ही पूरी सावधानियों की व्यवस्था कर रही है, ताकि दिल्ली में हालात संभाले जा सके। बर्ड फ्लू को देखते हुए दिल्ली की सभी स्वास्थ्य एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रख दिया गया है।

बीमारी पर नजर रखने के लिए स्पेशल रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई गई है। सैंपल का निरीक्षण किया जा रहा है। सरकार इस बार काफी गंभीरता से काम कर रही है, अभी तक 100 से ज्यादा की संख्या में सैंपल को पंजाब के जालंधर की लैब में जांच के लिए भेजा गया है। सोमवार तक इन 100 सैंपल के नतीजे आ सकते है। इसके बाद सरकार नतीजों के मुताबिक सभी जरूरी कदम उठाने की तैयारी में होगी। कोरोना महामारी के बाद सरकार किसी भी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहती है। जितनी जल्दी हो सके सारी तैयारियां पूरी कर ली जाएंगी।

दिल्ली के 48 वेटनरी अस्पताल के डॉक्टरों की टीम लगातार राज्य के पक्षियों के व्यवहार में आने वाले बदलाव को देख रही है। राज्य के सभी जलाशयों व पक्षी विहारों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बता दें, हाल ही में उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने उच्च स्तरीय बैठक की थी, जिसमें संबंधित अधिकारियों को सघन निगरानी के आदेश दिए गए है। बर्ड फ्लू के मद्देनजर पूरी 11 रैपिड रिस्पांस टीमें बनाई गई है, जो लगातार सैंपल का निरीक्षण कर रही है।

बर्ड फ्लूः राजस्थान, एमपी के बाद दिल्ली में भी अलर्ट जारी, इन 11 जिलों में बनाई गई रैपिड रिस्पॉन्स टीम

देश अभी तक कोरोना वायरस जैसी महामारी से ऊभर कर निकल भी नहीं पाया है कि एक और बीमारी ने अपना बसेरा बनाना शुरू कर दिया है। मध्यप्रदेश और हरियाणा के बाद अब दिल्ली सरकार भी अलर्ट हो गई है। दरअसल, ये बीमारी बर्ड फ्लू है, जिसके लक्षण पड़ोसी राज्यों में सामने आने के बाद दिल्ली में एनिमल हसबेंडरी विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। विभाग के मुताबिक, भारत सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस फॉलो करने के अलावा डॉक्टर्स की टीम रेगुलर सर्विलांस कर रही है।

पूरा मामला जानने के लिए नीचे विडियों लिंक पर क्लिक करेंः 

https://youtu.be/hiol7vbluNg