Tag Archives: BSP

बरसाती मेढकों से नहीं बढ़ेगा जनाधार-बसपा मुखिया मायावती का इशारों में ?

उत्तर प्रदेश में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे राजनीतिक दल एक-दूसरे पर हमला करने के साथ सलाह भी दे रहे हैं। इसी बीच में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने शनिवार को समाजवादी पार्टी में शामिल होने वाले निलंबित विधायकों को बरसाती मेढक बताया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बसपा मुखिया मायावती ने रविवार को दो ट्वीट में सलाह देने के साथ ही समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को आगाह भी किया। मायावती ने कहा कि उत्तर प्रदेश के विधानसभा आम चुनाव नजदीक आने पर अब फिर से आए दिन दलबदलू लोगों के इस पार्टी से उस पार्टी में आने-जाने का दौर शुरू हो गया है। उन्होंने कहा कि इससे किसी भी पार्टी का जनाधार बढऩे वाला नहीं है बल्कि इससे उन्हें हानि ही होगी। उन्होंने कहा कि बीएसपी के लोग ऐसे बरसाती मेंढकों को पार्टी से दूर ही रखेंगे।मायावती ने कहा कि केवल दलबदलू ही नहीं बल्कि बरसाती मेंढकों की तरह अनेकों ऐसी पार्टियों के नाम भी लोगों को सुनने को मिल रहे हैं जिनके नाम अब तक देखने-सुनने को नहीं मिले थे। उन्होंने कहा कि सत्ता लोलुपता के ऐसे खेल को जनता खूब समझती है व इससे उनपर कोई प्रभाव नहीं पडऩे वाला है। परिवर्तन अटल है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बसपा अध्यक्ष मायावती ने इशारों में पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधा है। मायावती ने कहा कि दलबदलू लोगों को शामिल कर लेने से पार्टी का जनाधार नहीं बढऩे वाला है। बसपा के लोग ऐसे बरसाती मेंढकों को पार्टी से दूर ही रखें। शनिवार को बसपा के छह विधायकों ने सपा का दामन थामा है। अखिलेश यादव ने बसपा छह विधायकों को समाजवादी पार्टी की सदस्यता दिलाई थी।

BSP मुखिया ने मायावती ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई बोलीं

बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने देश के स्वतंत्रता दिवस पर सभी को हार्दिक बधाई दी है। मायावती ने सिर्फ भारत या उत्तर प्रदेश के ही नहीं, बल्कि देश व दुनिया के सभी भारतीयों को 75वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती अब इंटरनेट मीडिया पर बेहद एक्टिव हैं। मायावती ने रविवार को स्वतंत्रता दिवस पर तीन ट्वीट किया और बधाई दी है। मायावती ने कहा कि देश की आजादी व उसके बाद मानवतावादी संविधान बनाकर जो यहां समतामूलक समाज बनाने व सभी की तरक्की आदि का अद्भुत सपना देखा गया था वह अभी भी अधूरा है जिसपर सही सोच व समर्पण की जरूरत।बसपा मुखिया ने कहा कि देश के लोगों के जीवन में सुख-शान्ति, शिक्षा-समृद्धि, रोजगार व न्याय-युक्त जीवन आदि संविधान के मूल हैं। जिसके प्रति केंद्र व राज्य सरकारों को ईमानदार होना होगा। सभी सरकार को जनता के दु:ख-दर्द को समझकर उन्हेंं दूर करने के लिए कभी भी इधर-उधर की बातें न करके, उनपर पूरी ईमानदारी व निष्ठा से काम करना जरूरी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे

मायावती ने कहा कि देश के करोड़ों गरीबों, मजलूमों व शोषितों-पीडि़तों ने अपने थोड़े अच्छे दिनों की उम्मीद में बहुत लम्बा समय प्रतीक्षा में ही व्यतीत किया है। उन्होंने कहा कि यह अति-चिन्तनीय है। इसके बाद भी अब अब समय आ गया है कि समस्त सरकारी कर्ताधर्ता देश व संविधान के प्रति सच्ची भावना से समॢपत हों व उनका उद्धार करें। आजाद देश के लोगों को यह बड़ा तोहफा होगा। 

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे

अब ‘राम-परशुराम’, ब्राह्मणों को रिझाने के लिए अपनाया भगवा-BSP

उत्तर प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव में इस बार दलित-मुस्लिम गठजोड़ के सहारे अपनी राजनीति को बचाने की जुगत में लगी रही बहुजन समाज पार्टी ने अब राजनीति का नया रंग दिखाया है। कभी ब्राह्मणों के लिए जहर उगलने के बाद सफल यू-टर्न तो पार्टी 2007 के विधानसभा चुनाव में ही ले चुकी, लेकिन इस प्रबुद्ध वर्ग को रिझाने के लिए राम और परशुराम की चरणवंदना भी की जा रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राजनीति की माया यह भी है कि नीले खेमे ने अयोध्या से ब्राह्मणों को जोडऩे का अभियान शुरू किया तो अपने पोस्टर को भी भगवा रंग में रंग डाला। राम मंदिर आंदोलन के वक्त बसपा के राजनीति पूर्वजों के बोल कतई कसैले थे, जबकि 2007 में ब्राह्मणों के साथ सत्ता का स्वाद चख चुकीं बसपा प्रमुख मायावती मंदिर निर्माण शुरू होने के पहले तक इस मुद्दे पर कुछ कहने से बचते हुए सेक्युलर छवि बचाए रखने की चिंता में डूबी रहीं। इसके पीछे उनकी रणनीति दलित के साथ मुस्लिम को जोड़े रखने की थी। मगर, इधर स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि सूबे की राजनीति में अहम भूमिका निभा चुका राम मंदिर अब बन रहा है तो इसका श्रेय भाजपा और उसके विचार परिवार के खाते में ही जाएगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

आस्था की यह डोर निस्संदेह हिंदुओं को काफी हद तक एक पाले में बांधने का प्रयास कर सकती है। अब ऐसे में संभवत: बसपा के रणनीतिकारों ने महसूस किया है कि ब्राह्मणों को अपने पाले में खींचना है तो राम व परशुराम की ‘अग्रपूजा’ जरूरी है। यह प्रयास बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा के शुक्रवार को अयोध्या में प्रबुद्ध वर्ग गोष्ठी से पहले अधिकारिक ट्विटर हैंडल से पोस्ट कार्यक्रम के पोस्टर में नजर भी आया। पोस्टर में राम मंदिर का माडल, बैकग्राउंड में रामलला के साथ भगवान परशुराम का चित्र है। बसपा मुखिया मायावती का भी फोटो है।खास बात है कि यहां नीले रंग का इस्तेमाल जरूरत भर का है। बाकी पूरे पोस्टर पर भगवा रंग की अधिकता में नजर आ रहा है। इस कदम के लिए बसपा क्यों मजबूर हुई, इसका जवाब भी सतीशचंद मिश्रा के ट्वीट की यह लाइन देती है- ‘सत्ता की चाबी ब्राह्मण 13 फीसद व दलित 23 फीसद के हाथ में है।’ गौरतलब है कि राम की धरा से मुस्लिम मतों की भागीदारी का जिक्र करने से भी परहेज किया गया। अब राजनीति का यह दांव अंतत: क्या रंग दिखाता है, यह 2022 में होने जा रहे विधानसभा चुनाव के परिणाम ही बताएंगे। 

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव–पंचायत चुनाव में सीमा लांघने वाले अफसरों की सूची तैयार, सरकार बनते ही कार्रवाई

उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के शानदार प्रदर्शन के बाद समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। रविवार को समाजवादी पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पत्रकारों से बातचीत अखिलेश यादव ने कहा कि पंचायत चुनाव में जनता ने समाजवादी पार्टी को समर्थन दिया, लेकिन भाजपा सरकार ने पुलिस और गुंडों के बल पर जनादेश का अपमान किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:

https://aaryaadigital.com/

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा से अधिक गुंडागर्दी करने वाली पार्टी आज तक नहीं देखी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर में गुंडागर्दी का एक्सपेरिमेंट कर उसे पूरे प्रदेश में लागू करते हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर कोरोना से हुई मौतों का आडिट कराएंगे। इसके साथ ही पंचायत चुनाव में सीमा लांघने वाले अधिकारियों की सूची तैयार है, उन पर भी कार्रवाई की जाएगी।

सपा मुखिया ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भाजपा के सदस्य नहीं हैं। भाजपा के संकल्प पत्र पर उनका फोटो नहीं है, इसलिए उसे कूड़ेदान में डाल दिया है। उन्होंने सरकार से सवाल पूछा कि 2022 तक किसानों की आय दोगुनी करने का वादा था। आज किसानों की आय कितनी है।अखिलेश ने कहा कि यहां भाजपा सरकार ने पंचायत चुनाव में गुंडागर्दी का नंगनाच किया, उसके बाद खुशी मनाई जा रही है। मिठाई खाई जा रही है। सिर्फ ब्लाक प्रमुख चुनाव जीतने के लिए बहनों के कपड़े तक छीन लिए। जो जनता के दुख पर खुशी मनाए, वह योगी नहीं हो सकता। मुख्यमंत्री योगी नहीं हैं। उन्हेंं तो सिर्फ जेसीबी और ठोको ही पता है।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने आगरा के एत्मादपुर से पूर्व बसपा विधायक डा. धर्मपाल सिंह और बसपा से आगरा के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कुंवरचन्द वकील को पार्टी की सदस्यता दिलाई। कहा कि इनके आने से सपा आगरा और आसपास के जिलों में मजबूत होगी। वहीं एक सवाल के जवाब में बोले कि अभी हमने भाजपा के नेताओं के लिए अपने दरवाजे नहीं खोले हैं। भाजपा में सूची बन चुकी है। टिकट कटने पर वह लोग इधर-उधर भागेंगे।

BJP नेता शाजिया इल्मी ने BSP के पूर्व सांसद अकबर पर लगाया बदसलूकी का आरोप, FIR दर्ज

नई दिल्ली।  दिल्ली भारतीय जनता पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने बहुजन समाज पार्टी के पूर्व सांसद अकबर अहमद ‘डम्पी’ के खिलाफ 5 फरवरी को डिनर पार्टी के दौरान कथित रूप से भद्दी टिप्पणी करने के आरोप में शिकायत दर्ज कराई है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के वसंत कुंज पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी), 509 (शब्द, इशारा या किसी महिला की विनम्रता का अपमान करने का इरादा) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली पुलिस के अनुसार मामला दर्ज किया है और कानून के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। अपनी शिकायत में इल्मी ने कहा कि उन्हें 5 फरवरी को वसंत कुंज में एक डिनर पार्टी में आमंत्रित किया गया था, जहां अहमद ने उनके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद उन्होंने उसके खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की।

ये है पूरा मामला

शाजिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि वो वसंत कुंज में चेतन सेठ नाम के शख्स की डिनर पार्टी में गयीं थीं। वहां कई देशों के एम्बेसडर भी थे। आरोप है कि वहां शाजिया की पूर्व सांसद डम्पी से किसी बात पर बहस हो गई। डम्पी ने शाजिया पर बहस के दौरान भद्दे और अश्लील कमेंट करने शुरू कर दिए। मना करने के बाद भी डम्पी नहीं माने और शोर मचाते हुए शाजिया को धमकी देने लगे।

बता दें कि शाजिया इल्मी पत्रकार रह चुकी हैं। उन्होंने अपना सियासी सफर आम आदमी पार्टी के साथ शुरू किया था। बाद में उन्होंने आप को छोड़कर बीजेपी का दामन थाम लिया है।

 

‘ताड़ी पीने से नहीं होगा कोरोना’, BSP प्रदेशाध्यक्ष भीम राजभर ने दी सलाह

लखनऊ। कोरोना से बचाव के उपाय तो आपने बहुत सुने होंगे और शायद अजमाएं भी होंगे। कुछ उपाय वैज्ञानिक आधार पर धरातल पर खरे उतरे होंगे तो कुछ अनुभव के आधार पर। लेकिन कुछ उपाय ऐसे भी लोगों ने सुझाएं है जिनका न तो कोई सर है और न पैर। ऐसे ही एक बायन बलिया में बहुजन समाज पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष भीम राजभर की ओर से सामने आया है, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उनके बयान पर लोग तंज कस रहे हैं।

दरअसल, भीम राजभर ने जनता के सामने कोरोना महामारी से बचने का उपाय बताते हुए कहा कि ताड़ी पीने से कोरोना नहीं होगा। आपकों बता दें कि ताड़ी को मादक पदार्थ की श्रेणी में आता है। बसपा नेता यही पर नहीं रुके, उन्होंने ताड़ी की तुलना गंगाजल से भी कर दी, उन्होंने कहा कि लोग अपने बच्चों को यही पिला कर पालते हैं।

गौरतलब है कि बसपा प्रदेशाध्यक्ष भीम राजभर पद संभालने के बाद पहली बार बलिया पहुंचे थे, ऐसे में रसड़ा से बसपा विधायक उमाशंकर सिंह ने उनके स्वागत में एक समारोह का आयोजन किया। मंच से जनता को संबोधित करते हुए राजभर ने खुलेआम कहा-

“नदी के पानी से ज्यादा ताकत ताड़ी में है। पहले लोग जिंदगी और मौत से लड़ते हुए ताड़ी निकालने और अपने बच्चों को पिलाने का काम करते थे। कोविड-19 में लोग कहते हैं कि वह कैसे बचें? मैं कहता हूँ कि ताड़ी कोरोना को भी मात देने वाला है। ताड़ी पीकर राजभर समाज विपरीत हालात में भी जिंदा रहता है।”

कार्यक्रम के दौरान भीम राजभर ने बीआर आंबेडकर को गरीबों का मसीहा बताया और साथ ही कहा कि 2022 में मायावती को फिर से सीएम बनने की अपील की। कहा, “बहन मायावती ने हमारे समाज को सबसे ज्यादा सम्मान दिया है।” इसके अलावा उन्होंने मंच से सुहैल देव समाज पार्टी के मुखिया ओम प्रकाश राजभर पर जम कर निशाना साधा। बसपा नेता ने कहा कि कुछ लोग समाज को बरगला कर अपना हित साध रहे हैं।

बता दें कि भीम राजभर के इस बेतुके बयान के बाद सोशल मीडिया पर इसे लेकर प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। कई लोग इस बयान पर चुटकी ले रहे हैं। आप भी इन यूजर्स की प्रतिक्रिया पढ़िएः