Tag Archives: Chief Minister Arvind Kejriwal

कांग्रेस की मांग… इस्तीफा दें केजरीवाल य…. विरोध प्रदर्शन

 दिल्ली: कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने बुधवार को शहर में आम आदमी पार्टी के कार्यालय के बाहर धरना दिया और सीबीआई द्वारा उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे की मांग की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अनिल चौधरी के नेतृत्व में पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) मार्ग पर ‘आप’ के कार्यालय के पास एकत्र हुए और केजरीवाल व सिसोदिया के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी ने कहा कि जब तक अरविंद केजरीवाल सत्ता में रहेंगे तब तक निष्पक्ष जांच संभव नहीं होगी। चौधरी ने कहा कि पूरी दिल्ली सरकार भ्रष्टाचार में डूबी हुई है। जब तक केजरीवाल सत्ता में रहेंगे, आबकारी घोटाले की स्वतंत्र जांच नहीं होगी, इसलिए उन्हें भी इस्तीफा दे देना चाहिए।

दिल्ली के मंत्रियों सिसोदिया और सत्येंद्र जैन ने भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच मंगलवार को मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया। सूत्रों के मुताबिक, ‘आप’ के विधायकों सौरभ भारद्वाज और आतिशी को जल्द ही मंत्री बनाया जाएगा। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 2021-22 की शराब नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के आरोप में रविवार को उपमुख्यमंत्री सिसोदिया को गिरफ्तार कर लिया था। जैन फिलहाल धनशोधन मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं।

MCD सदन की बैठक से पहले AAP को लगा बड़ा झटका… जानिए

 DESK: आम आदमी पार्टी को आज एक बड़ा झटका लगा। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की शुक्रवार को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक से पहले आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद पवन सहरावत भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए और उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व वाली पार्टी में ‘‘भ्रष्टाचार” के कारण उन्हें ‘‘घुटन” महसूस हो रही थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सहरावत ने यह भी आरोप लगाया कि वह आप पार्षदों को एमसीडी सदन की बैठक में ‘‘हंगामा करने का निर्देश” दिए जाने से व्यथित थे। बवाना से ‘आप’ पार्षद का भाजपा की दिल्ली इकाई के कार्यालय में पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा और महासचिव हर्ष मल्होत्रा ने स्वागत किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-http://www.aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de... लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस मौके पर भाजपा की दिल्ली इकाई के कई अन्य नेता भी मौजूद थे। मल्होत्रा ने कहा कि आप के पार्षदों के बीच ‘‘असंतोष” है और यही कारण है कि ‘क्रॉस वोटिंग’ को रोकने के मकसद से स्थायी समिति के सदस्यों के लिए मतदान करते समय उन्हें मोबाइल फोन ले जाने का निर्देश दिया गया था। दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की बुधवार और बृहस्पतिवार को 15 बार स्थगित हुई बैठक स्थायी समिति के छह सदस्यों के चुनाव के लिए शुक्रवार को फिर से शुरू होगी।