Tag Archives: cm yogi

एयरपोर्ट से सीधा संजय गांधी पीजीआइ गए और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की प्रगति पूछी-सीएम योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भारतीय जनता पार्टी के कोर ग्रुप के साथ नई दिल्ली में गुरुवार रात की बैठक के बाद अब उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल के विस्तार के साथ ही मनोनीत विधान परिषद सदस्यों के नाम भी फाइनल हो गए हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को वापस लखनऊ लौटे हैं। वह एयरपोर्ट से सीधा संजय गांधी पीजीआइ गए और पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ्य की प्रगति पूछी। अब वह अगले हफ्ते होने वाले अपने मंत्रिमंडल के विस्तार की तैयारी में लगेंगे। माना जा रहा है कि भाजपा के साथ ही साथ सहयोगी दल के विधायकों को भी मंत्रिमंडल में जगह मिलेगी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ गुरुवार को टोक्टो ओलिंपिंक के पदक विजेता के साथ ही भाग लेने वाले खिलाडिय़ों को भव्य समारोह में सम्मानित करने के बाद नई दिल्ली निकल गए। वहां पर रात को उन्होंने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल के साथ लम्बी बैठक की। इस बैठक में चार मनोनीत विधान परिषद सदस्यों के नामों पर भी सहमति बनी और साथ ही उत्तर प्रदेश में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल पर भी मुहर लगी। प्रदेश के मंत्रिपरिषद में फेरबदल तथा विस्तार अभी तक चार मनोनीत एमएलसी के नाम पर सहमति को लेकर रुका था। कल इनका नाम फाइनल होने के बाद विस्तार अगले हफ्ते है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

सीएम योगी आदित्यनाथ तथा स्वतंत्रदेव सिंह शुक्रवार को करीब दस बजे लखनऊ लौटे हैं। शाम तक सुनील बंसल की भी वापसी है। माना जा रहा है कि अगले हफ्ते किसी भी दिन मंत्रिमंडल का विस्तार हो जाएगा। प्रदेश सरकार में अभी मुख्यमंत्री योगी सहित कुल 53 मंत्री हैं। इनमें 23 कैबिनेट, नौ राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) और 21 राज्यमंत्री हैं। अभी भी मानक के अनुसार साठ मंत्री बनाए जा सकते हैं, इसलिए सात और मंत्री बनाए जाने की गुंजाइश है।

Primary स्कूल एक से खोलने की तैयारी,उत्तर प्रदेश में Basic स्कूल 23 से-योगी आदित्यनाथ सरकार

उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण पर व्यापक नियंत्रण के बाद अब योगी आदित्यनाथ सरकार जीवन शैली को सामान्य बनाने के अभियान में लगी है। प्रदेश में लॉकडाउन समाप्त करने के बाद बाजारों को खोला गया। सूबे में सोमवार से माध्यमिक स्कूलों में कोविड प्रोटोकाल के साथ कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है। अब बेसिक तथा प्राइमरी स्कूल खोलने की भी तैयारी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

प्रदेश कोरोना वायरस संक्रमण का असर मंद होता देख अब बेसिक (कक्षा छह से आठ) तथा प्राइमरी स्कूल (एक-से पांच) को भी शीघ्र ही खोला जाएगा। बेसिक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को रक्षाबंधन के बाद अगले दिन यानी 23 अगस्त से स्कूल भेजने की तैयारी है। इसके बाद एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चे भी स्कूल जाकर पढ़ाई कर सकेंगे।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को लोकभवन में कोविड प्रबंधन के लिए गठित टीम-09 तथा राज्य स्तरीय स्वास्थ्य विशेषज्ञ सलाहकार समिति के साथ समीक्षा की। इसी समिति की अनुशंसाओं के अनुरूप रक्षाबंधन के बाद 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तथा एक सितंबर से कक्षा एक से पांच तक के विद्यालयों में पठन-पाठन प्रारंभ करने पर विचार किया गया

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

प्रदेश में सोमवार से कक्षा नौ से 12 तक के बच्चों को स्कूल में बुलाकर पठन-पाठन का सिलसिला शुरू किया गया है। आज से माध्यमिक, उच्च, प्राविधिक व व्यावसायिक शिक्षण संस्थानों में 50 फीसदी बच्चों की क्षमता के साथ पठन-पाठन प्रारंभ हो गया है। सभी जगह कक्षाएं दो पाली में चलाने की प्रक्रिया की गई है। इस दौरान कोविड प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा जा रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से Aaryaa News – ख़बर पक्की – सही और सटीक खबरों के लिए जरुर SUBSCRIBE करे https://bit.ly/3aF3qDL

समाजवादी पार्टी अब तो ‘वोट भी बढ़ाएंगे-बूथ भी जिताएंगे’ मंत्र के साथ अब आगे बढ़ रही-समाजवादी पार्टी मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी

उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी के प्रयास में लगी समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2022 में नए मंत्र के साथ आगे बढ़ेगी। पार्टी ने पिछड़ों पर फोकस बढ़ाने के साथ चुनाव प्रबंधन के लिए नई रणनीति बना ली है।समाजवादी पार्टी अब तो ‘वोट भी बढ़ाएंगे-बूथ भी जिताएंगे’ मंत्र के साथ अब आगे बढ़ रही है। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जिस तरह पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों में सेंधमारी की और गैर जाटव दलित वोटों को अपने साथ किया, उसी सफल फार्मूले को अब समाजवादी पार्टी भी अपनाने जा रही है। पिछड़ी व अति पिछड़ी जातियों को अपने साथ लाने की कोशिश में सपा जुट गई है। बूथ प्रबंधन के लिए भी सपा ‘हर बूथ पर यूथ’ अभियान चला रही है। इसके तहत प्रत्येक बूथ पर 20 यूथ तैनात हो रहे हैंसमाजवादी पार्टी की वर्ष 2012 के चुनाव में पूर्ण बहुमत की सरकार बनी थी। उस समय पार्टी ने 401 सीटों पर चुनाव लड़कर 29.13 फीसद मतों के साथ 224 सीटें जीती थीं। 2017 का विधानसभा चुनाव अखिलेश ने कांग्रेस के साथ गठबंधन कर लड़ा था। समाजवादी पार्टी ने उस समय 311 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे और उसे 28.32 फीसद मत मिले थे। यदि सीटों की बात की जाए तो समाजवादी पार्टी केवल 47 सीटें ही जीत पाई थी। यानी समाजवादी पार्टी के वोट तो 1.19 फीसद घटे, जबकि उसकी सीटें 177 कम हो गईं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वर्ष 2014 के लोकसभा व 2017 के विधानसभा चुनाव में जो पिछड़ी जातियां भाजपा के साथ चली गई थीं, समाजवादी पार्टी अब उनमें सेंधमारी की कोशिश में जुट गई है। समाजवादी पार्टी ने उन जातियों पर फोकस बढ़ा दिया है, जो भाजपा से नाराज चल रही हैं। इनमें ब्राह्मण समाज भी शामिल है। पिछड़ी जातियों को जोडऩे के लिए समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ अलग-अलग जिलों में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन व चौपाल कर रहा है।समाजवादी पार्टी प्रत्येक बूथ पर नए मतदाता बनाने का अभियान भी चला रही है। पार्टी के रणनीतिकारों का मानना है कि जितने नए मतदाता जोड़े जाएंगे, उसमें से ज्यादातर पार्टी को ही वोट देंगे। चुनाव में विपक्षी दल कोई गड़बड़ न कर सकें, इसके लिए प्रत्येक बूथ पर 20 युवाओं की मजबूत टीम भी बनाई जा रही है। पहले 11 सदस्यों की ही बूथ कमेटी होती थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाजवादी पार्टी के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने कहा कि पार्टी प्रत्येक बूथ पर नए मतदाताओं को जोडऩे का काम कर रही है। पंचायत चुनाव में भाजपा ने किस तरह लोकतंत्र का मजाक उड़ाया, उसे सभी ने देखा है। इससे सतर्क होकर सपा प्रत्येक बूथ पर नौजवानों की मजबूत टीम बना रही है। ऐसा इसलिए किया जा रहा है, ताकि विधानसभा चुनाव में भाजपा लोकतंत्र के साथ धोखा न कर सके। समाजवादी पार्टी पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों सहित समाज के सभी वर्गों को लेकर चलती है।

स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा तथा फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान बजरंग पुनिया को हार्दिक बधाई-CM योगी आदित्यनाथ

जापान के टोक्यो में भारत को पहला स्वर्ण दिलाने वाले एथलीट नीरज चोपड़ा के साथ ही कुश्ती में कांस्य पदक जीतने वाले बजरंग पुनिया को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। नीरज चोपड़ा ओलंपिक खेलों में व्यक्गित स्वर्ण पदक जीतने वाले भात के दूसरे खिलाड़ी हैं। इनसे पहले निशानेबाज अभिनव बिंद्रा बीजिंग ओलंपिक खेलों में 2008 में स्वर्ण पदक जीता था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टोक्यो ओलंपिक खेल में शनिवार को जैवलिन थ्रो में शानदार प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक जीतने वाले नीरज चोपड़ा तथा फ्री स्टाइल कुश्ती में कांस्य पदक जीतने पर पहलवान बजरंग पुनिया को हार्दिक बधाई दी है। अपने बधाई संदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीरज चोपड़ा एवं बजरंग पुनिया ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से उत्कृष्ट प्रदर्शन करके भारत का मान बढ़ाया है। पूरा देश उनकी इन उपलब्धियों से गौरवांवित है। देश के खिलाड़ियोंकी यह उपलब्धि युवाओं को प्रेरणा प्रदान करेगी। भारत ने ओलंपिक में पहली बार एथलेटिक्स में स्वर्ण पदक जीता है। इसके साथ ही टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत ने नया इतिहास बनाते हुए सर्वाधिक पदक भी जीते हैं। टोक्यो ओलंपिक खेलों में भारत ने एक स्वर्ण, दो रजत तथा चार कांस्य सहित सात पदक जीते हैं। इससे पहले भारत को 2012 के लंदन ओलंपिक में दो रजत व चार कांस्य सहित छह तथा 2008 के बीजिंग ओलंपिक में एक स्वर्ण सहित तीन पदक मिले थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘खेलो इंडिया’ की नीति के तहत देश में खेलों का बड़ा प्रोत्साहन प्रारम्भ हुआ। इसके सार्थक परिणाम ओलंपिक, एशियाई तथा कॉमनवेल्थ गेम्स सहित अन्य बड़ी अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतिस्पर्धाओं में देखने को मिल रहे हैं। इस बार उत्तर प्रदेश के भी दस खिलाड़ी टोक्यो गए हैं। इनमें ललित उपाध्याय 41 वर्ष बाद ओलंपिक में पदक जीतने वाली भारत की हॉकी टीम के सदस्य हैं।मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश के दस खिलाड़ियोंने टोक्यो ओलंपिक खेल में प्रतिभाग किया है। उत्तर प्रदेश सरकार ओलंपिक में प्रतिभाग करने वाले सभी खिलाड़ियोंतथा देश के लिए पदक प्राप्त करने वाली सभी प्रतिभाओं का हृदय से अभिनंदन करते हुए बधाई देती है। उत्तर प्रदेश सरकार देश को गौरवांवित करने वाले सात खिलाड़ियोंके लिए शीघ्र ही सम्मान समारोह आयोजित करेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत के लिए खेलने वाले सभी खिलाड़ियोंविशेष रूप से पुरुष व महिला हॉकी की पूरी टीम को राज्य सरकार आमंत्रित करेगी। यहां पर उनका अभिनंदन करते हुए उन्हेंं सम्मानित करेगी।  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश तथा उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद किया।

प्रधानमंत्री श तनरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देथा उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को देश तथा उत्तर प्रदेश के प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के लाभार्थियों से संवाद किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बदामी देवी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद किया। पीएम मोदी ने सबसे पहले अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी की बदामी देवी से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संवाद किया।प्रधानमंत्री ने सबसे पहले बदामी देवी का हालचाल लिया और फिर उनके परिवार के बारे में जाना। बदामी देवी ने कहा कि उनको सरकार की हर योजना का लाभ मिल रहा है। हर महीने 35 किलो राशन भी मिलता है, जिससे कि घर के सभी सदस्य आसानी से पेट भर लेते हैं। मनरेगा में उनके पति को काम मिला है, जबकि घर में बिजली का कनेकशन है और उज्जवला योजना से गैस सिलेंडर मिलने से खाना बनाने में भी काफी आसानी हो गई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बदामी देवी ने कहा कि परिवार में दो परानी हई। हमके सब सुविधा मिलत हव। आप के कृपा से मड़ई से पक्का घर हो गइल। हर महीने राशन मिलत हव। शौचालय, बिजली, गैस सब मिलल बा। गैस पर दाल, रोटी, बुझिया सब बनाई ला। प्रधानमंत्री ने जब पूछा कि आने पर खाना खिलाओगी तो बोली कि हम सब वोट देके जियावत रहब। प्रधानमंत्री ने कहा कि बच्चो को जरूर पढ़ाएं। प्रणाम कर बात समाप्त हुई।नीति आयोग की ओर से देश के पहले प्रस्तावित माडल ब्लाक सेवापुरी के भीषमपुर गांव में प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत निःशुल्क राशन वितरण कार्यक्रम के दौरान गुरुवार को वर्चुअल संवाद के दौरान बदामी देवी हाथ मे माइक लेकर एलइडी स्क्रीन पर प्रधानमंत्री से बात कर रही थी।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संवाद के दौरान बदामी देवी के परिवार में भी काफी उत्साह का माहौल था और गांव में भी रौनक थी। बदामी देवी और उनके पति खुलचन मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में चार लड़की व तीन लड़के हैं। लड़कियों की शादी हो चुकी है। इनके परिवार में आमदनी का जरिया मजदूरी ही है। सरकारी सुविधा के तहत सीएम आवास के तहत आवास बना हुआ है। घर में शौचालय है। प्रधानमंत्री ने कुशीनगर की अमलावती देवी, झांसी के पंकज सहगल, सुल्तानपुर की बबीता यादव व सहारनपुर की कमलेश से भी संवाद किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सहारनपुर के गांव पहासू की रहने वाली कमलेश से बात की। उन्होंने कमलेश से सबसे पहले पूछा कि राशन समय पर मिल रहा है या नहीं। कमलेश ने जवाब दिया कि राशन समय पर मिल रहा है। पीएम ने पूछा कि क्या आप को सरकार की तरफ से मकान भी बनवाया गया है या नहीं। कमलेश ने कहा कि मकान बन गया है।पीएम ने पूछा आपका मकान आपकी मर्जी के अनुसार बनाया गया है या किसी सरकारी अफसर ने जबरदस्ती अपने तरीके से बना दिया है। कमलेश ने कहा की उसी की मर्जी से मकान बना है। प्रधानमंत्री की तरफ से चलाई जा रही योजनाओं का लाभ मिल रहा है या नही। कमलेश ने कहा हां मिल रहा है। कमलेश से करीब दो मिनट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बात की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम से सीएम योगी आदित्यनाथ भी अयोध्या में जुड़े । अयोध्या में उनके मुख्यमंत्री के साथ में जनप्रतिनिधि तथा प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के कई लाभार्थी भी है। प्रधानमंत्री ने पांच जिलों के लाभार्थियों से वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से संवाद भी किया। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत आज प्रदेश में अन्न महोत्सव मनाया जा रहा है। इस मौके पर प्रदेश की 79612 राशन दुकानों में से प्रत्येक में कम से कम 100 लोगों को मुफ्त में अनाज वितरित किया जा रहा है। इस योजना के तहत प्रदेश में कुल 80 लाख लोगों को मुफ्त खाद्यान्न दिया जा रहा है।  

प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने भी योगी की जमकर तारीफ की।

भाजपा की चुनावी रणनीति यही है कि सरकार और जनता के बीच संगठन सेतु बनकर काम करेगा। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना, स्वामित्व योजना, आयुष्मान भारत योजना, स्ट्रीट वेंडरों के लिए आर्थिक मदद की योजना की उपलब्धियों को तथ्यों से सहित बताकर कार्यकर्ताओं का आव्हान किया कि इन योजनाओं के लाभ जनता को बताएं और आखिरी व्यक्ति तक को दिलाएं। हर व्यक्ति का टीकाकरण कराने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को दी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री मोदी की तरह ही पार्टी अध्यक्ष नड्डा ने भी योगी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि उत्त्तर प्रदेश को बीमारू राज्य कहा जाता था। मध्यप्रदेश, बिहार, राजस्थान भी इसमें शामिल थे। बीमारू के ‘यू’ का मतलब उत्तर प्रदेश ही था। मगर, बीते चार वर्ष में योगी के नेतृत्व में यूपी ईज आफ डूइंग बिजनेस में दूसरे स्थान पर आ गया। वहीं, यूपी में बच्चा पैदा होता था तो एक ही शब्द जानता था कफ्यूज। मुजफ्फरनगर सहित कई दंगे जनता को याद हाेंगे, लेकिन चार वर्ष में यहां कोई दंगा नहीं हुआ। एक्सप्रेस और यूपी का कोई मेल नहीं था, लेकिन आज एक्सप्रेसवे वे बन रहे हैं, एयर कनेक्टिविटी मजबूत हो रही है। यूपी इनवेस्टमेंट डेस्टिनेशन बन रहा है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

दिल्ली के मंच पर केंद्रीय मंत्री डा. महेंद्र नाथ पांडेय, स्मृति ईरानी और राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह थे। वहीं, प्रदेश मुख्यालय से अतिथियों का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने किया। मंच पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, डा. दिनेश शर्मा, प्रदेश प्रभारी राधा मोहन सिंह, प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल भी थे। संचालन प्रदेश महामंत्री जेपीएस राठौर ने किया।

बिना किसी का नाम लिए भाजपा की वैक्सीन वाले बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा-राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा

भाजपा के सत्ता में आने से क्या सकारात्मक फर्क पड़ा?’ इसे तथ्यात्मक रूप से कार्यकर्ताओं को समझाते हुए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनता को भी यह अहसास दिलाने का मूलमंत्र दिया है। पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक का दिल्ली से ही वर्चुअल उद्घाटन करते हुए उन्होंने मिशन-2022 के लिए पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों का तरकश तथ्यों से सजाया। कोरोना से जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की उपलब्धियां गिनाते हुए कांग्रेस शासनकाल की खामियां भी गिनाईं। वहीं, बिना किसी का नाम लिए भाजपा की वैक्सीन वाले बयान पर सपा मुखिया अखिलेश यादव पर तंज कसा कि इतने छोटे दिल वाले इतना बड़ा उत्तर प्रदेश कैसे संभाल सकते हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा प्रदेश मुख्यालय में शुक्रवार को आयोजित प्रदेश कार्यसमिति का वर्चुअल उद्घाटन करते हुए जेपी नड्डा ने उत्तर प्रदेश के सांस्कृतिक-राजनीतिक महत्व का उल्लेख करते हुए कि यह प्रदेश आज विकास के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि नुकसान का न पता हो तो फायदे का अहसास भी नहीं होता। कार्यकर्ताओं को यह समझना और जनता को समझाना होगा कि कैसे यूपी तुष्टिकरण की राजनीति के जाल में फंसा था। जाति-धर्म के आधार पर सत्ता का दुरुपयोग किसी एक समाज को फायदा पहुंचाया जाता था। प्रदेश भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद और अनाचार का अड्डा बन गया था। वहीं प्रदेश बीते चार वर्ष में अग्रणी राज्यों में से एक हो गया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जिला पंचायत और ब्लाक प्रमुख चुनाव में बंपर जीत के लिए कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि सपा-बसपा को सिरे से नकारकर जनता ने हमें काम करने का संदेश दिया है। हमें जिम्मेदारी समझते हुए पूरी ताकत से जुटना होगा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कोरोना की पहली और दूसरी लहर में दुनिया के समृद्ध और विकसित देशों की तुलना भारत से करते हुए कार्यकर्ताओं को समझाया कि कैसे सबसे अधिक 130 करोड़ आबादी होने के बावजूद मोदी सरकार ने कैसे कोविड प्रबंधन किया। संसाधनों को सीमित समय में कई गुना बढ़ाकर कोरोना को काबू किया। आक्सीजन की जरूरत से ज्यादा मांग और ओछी राजनीति का जिक्र कर बिना नाम लिए आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लिया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने याद दिलाया कि कैसे प्रधानमंत्री ने गत दिवस काशी में यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के काम की तारीफ की। यहां लगे रहे आक्सीजन प्लांट का जिक करते हुए जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं से अपेक्षा जताई कि अस्पतालों में जाएं, प्लांट लगवाने की प्रक्रिया से जुड़ें। फिर मोदी सरकार के काेविड प्रबंधन पर सवाल उठाने वाली कांग्रेस को निशाने पर लेते हुए बोले कि टीबी की दवा जब दुनिया में पहुंच गई, उसके बाद भारत में आई। चिकनपाक्स, स्मालपाक्स यहां सबसे बाद में खत्म हो गया। इसी तरह दुनिया से जब पोलियो खत्म हो गया, तब हमारे देश में अभियान शुरू हुआ। यह है कांग्रेस के शासनकाल की सच्चाई, जबकि मोदी ने मात्र नौ माह में दो-दो वैक्सीन देश को दे दीं। फिर बिना समाजवादी पार्टी या अखिलेश यादव का नाम लिए इशारों में बोले कि उत्तर के नेता ने तो वैक्सीन भाजपा की बता दी थी। बाद में उनके पिताजी ने वैक्सीन लगवाई तो कुछ बदले। इस तरह के बयानों से उन्होंने अपना स्तर बता दिया। जिसकी सोच और दिल इतना छोटा हो, वह इतना बड़ा उत्तर प्रदेश कैसे संभाल सकता है।

यूपी में माफ‍िया और आतंकवाद पर अब कानून का शिकंजा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को रुद्राक्ष कन्वेंंशन सेंटर समेत 1475 करोड़ की सौगात देने सुबह पहुंच गए। सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वायुसेना का विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उनका स्‍वागत करने के लिए शासन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। पीएम को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान एप्रन पर पहुंचा तो विमान से उतरने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनकी अगवानी की। आगवानी के बाद सभी से मुलाकात करने के बाद पीएम चॉपर हेलीकॉप्टर से बीएचयू की ओर सुबह 10.50 बजे रवाना हो गए और उनका हेलिकाप्‍टर बीएचयू के आइआइटी टेक्‍नो ग्राउंड पर सुबह 11.02 बजे पहुंच गया। इसके बाद सीएम का संबोधन हुआ और पीएम ने सुबह 11. 27 बजे सभी योजनाओं को जनता को समर्पित किया। संबोधन के बाद पीएम बीएचयू के एमसीएच का निरीक्षण करने पहुंचे और कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद साथ 18 कोरोना वारियर्स से बात की। इसके बाद पीएम ने दोपहर दो बजे जापान के सहयोग से बने रुद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर बाद 3:45 बजे नई दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

काशी के प्रबुद्ध जनों को पीएम ने संबोधित किया। बताया कि लंबे समय बाद आपके बीच आने का मौका मिला है। बनारस का मिजाज ऐसा है कि अरसा भले लंबा हो जाए लेकिन शहर मौका मिलने पर एक साथ रस भरकर दे देता है। काशी ने बुलाया तो एक साथ विकास कार्यों की झड़ी लगा दी। महादेव के आशीर्वाद से काशीवासियों ने विकास की गंगा बहा दी है। सैकड़ों करोड़ की योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्‍यास हुआ है। काशी का वैभव आधुनिक स्‍वरुप के अस्‍तित्‍व में आ रहा है। बाबा की नगरी थमती और रुकती नही है। स्‍वभाव को सिद्ध किया है। कोरोना में दुनिया ठहर गई तो काशी संयमित हुई अनुशासित हुई लेकिन स्रजन और विकास की धारा बहती रही। काशी के विकास के आयाम इंटरनेशनल सेंटर रुद्राक्ष आज इसी रचनात्‍मकता और गतिशीलता का परिणाम है। काशी के हर जन को बधाई देता हूं। भारत के परम मित्र जापान और पीएम के साथ जापान के राजदूत को भी धन्‍यवाद देता हूं। जापान के पीएम का संदेश देखा। उनकी वजह से यह उपहार मिला है। जापानी पीएम उस समय चीफ सेक्रेटरी थे और तबसे इसमें व्‍यक्तिगत तौर पर शामिल रहे। इस आयोजन में एक और व्‍यक्ति जिनको भूल नहीं सकता।

शिंजो आबे जी, मुझे याद है जब वह पीएम के तौर पर काशी आए थे तो रुद्राक्ष के आइडिया पर लंबी चर्चा की। उन्‍होंने तुरंत अधिकारियों को निर्देश दिया और जापान के कल्‍चर पर परफेक्‍शन और प्‍लानिंग के साथ काम किया और आज भव्‍य इमारत काशी की शोभा बढ़ा रही है। भविष्‍य की संभावनाओं का स्रोत है। अपने पन पर जापान से ऐसे ही सांस्‍कृतिक संबंध की रूपरेखा खींची थी। विकास के साथ दोनों देशों के रिश्‍तों में मिठास का अध्‍याय लिखा जा रहा है। रुद्राक्ष के साथ ही गुजरात में भी जापान में जापानी गार्डन और एकाडमी का लोकार्पण हुआ था। वैसे ही जैन गार्डन भी दोनों देशों के बीच सुगंध फैला रहा है। जापान भारत के सबसे विश्‍वसनीय दोस्‍तों में एक है। पूरे क्षेत्र में नैचुरल पार्टनर में एक हैं। विकास और इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर में जापान हमारा साझेदार है। हाईस्‍पीड रेल, कारीडोर जापान के सहयोग से न्‍यू इंडिया की ताकत बन रहे हैं। हमारा विकास हमारे उल्‍लास के साथ जुड़ा होना चाहिए। विकास सर्वमुखी सबके लिए और सबको जोड़ने वाला होना चाहिए। पुराणों में कहा गया है कि सबके हित के लिए सबके कल्‍याण के लिए आंसुओं से गिरा रुद्राक्ष है, उनकी अंश्रुबूंंद मानव प्रेम का प्रतीक है। रुद्राक्ष भी दुनिया को आपसी प्रेम कला संंस्‍कृति से जोड़ने का काम करेगा। काशी सबसे पुराना शहर है। सीर से सारनाथ ने सबकुछ संजोकर रखा है। ठुमरी दादरा ख्‍याल कजरी चैती जैसी बनारस की चर्चित विख्‍यात गायन शैलियां सारंगी पखावज शहनाई हो बनारस के रोम रोम से गीत संगीत कला झरती है। घाटों पर कलाएं विकसित हुईं।

बनारस गीत संगीत और धर्म आध्‍यात्म विज्ञान का केंद्र है। कल्‍चरल इवेंट के लिए बनारस आइडियल लोकेशन है। लोग देश विदेश से आना चाहते हैं। सुविधा मिले तो कला जगत के लोग बनारस को प्राथमिकता देंगे। रुद्राक्ष इन्‍हीें को साकार करेगा और केंद्र बनेगा। बनारस में कवि सम्‍मेलन के फैन दुनिया में हैं। इस सेंटर में 1200 लोगों के बैठने की सुविधा है, पार्किंग और दिव्‍यांगों के लिए सुविधा है। हैंडीक्राफ्ट और शिल्‍प को पहचान मिल रही है। कारोबारी गतिविधि भी बढ़ रही है। इसका उपयोग बिजनेस में किया जा सकता है। काशी का पूरा क्षेत्र साक्षात शिव हैं। सारी विकास परियोजनाओं से काशी का श्रंगार हो रहा है तो बिना रुद्राक्ष के कैसे पूरा हो सकता था। अब रुद्राक्ष काशी ने धारण कर लिया है तो शोभा बढ़ेगी। इसका पूरा उपयोग करना है। सांस्‍कृतिक सौंदर्य प्रतिभा को इससे जोड़ना है। भारत जापान को भी इससे मजबूती मिलेगी। महादेव के आशीर्वाद से काशी की पहचान बनेगा यह केंद्र। जापान सरकार, प्रधानमंत्री का आभार व्‍यक्‍त करता हूं और बाबा आप सभी को खुश स्‍वस्‍थ और सजग रखें। कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। हर हर महादेव। धन्‍यवाद।

दोपहर 1.50 बजे रुद्राक्ष इंटरनेशनल कन्‍वेंशन सेंटर पहुंचकर पीएम नरेंद्र मोदी ने परिसर में रुद्राक्ष का एक पौधा रोपकर इस भवन का औपचारिक रूप से उद्घाटन किया। इस दौरान जापान सरकार की ओर से प्रतिनिध के रूप में भारत में जापान के राजदूत सातोशी सुजुकी भी मौजूद रहे। भवन का लोकार्पण करने के बाद पूरे परिसर का पीएम ने निरीक्षण करने के बाद प्रबुद्ध जनों को संबाेधित भी किया। इस दौरान जापानी निर्माण प्रतिनिधि मंडल भी मौजूद रहा। आयोजन के दौरान प्रधानमंत्री को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने रुद्राक्ष पर आधारित मॉडल भेंट करने के साथ रुद्राक्ष पर ही बने अंगवस्‍त्र को भेंट किया। वहीं रुद्राक्ष पर बने एक वृत्‍तचित्र को भी सीएम के संबोधन के बाद दिखाया गया। वहीं जापान के प्रधानमंत्री योशिहुदे सुगा का रिकार्डेड वीडियो संबोधन भी इस दौरान सुनाया गया। जिसमें जापान के पीएम ने भारत जापान के संबंधों पर अपने विचार रखते हुए इसे आगे भी जारी रखने के प्रति अपनी वचनबद्धता दोहराई।

लोगों को संबोधित करने के बाद पीएम बीएचयू एमसीएच विंग गए और 18 कोरोना योद्धाओं से मुलाकात की। इस दौरान उन्‍होंने कोरोना की तीसरी लहर से बचाव के लिए चल रही तैयारियों को लेकर विशेषज्ञों से बात कर तैयरियों का निरीक्षण किया। कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए चिकित्‍सा और स्‍वास्‍थ्‍य की तैयारियों को लेकर आधुनिक मशीनों, लैब, आक्‍सीजन, बेड की उपलब्‍धता और कोरोना की दवाओं पर शोध को लेकर विशेषज्ञों से उनके अनुभवों पर बात कर तैयारियों की सराहना की। कोरोना की तीसरी लहर में बच्‍चों के लिए चल रही विशेष तैयारियों से भी पीएम इस दौरान अवगत हुए। वहीं मातृ शिशु स्‍वास्‍थ्‍य को समर्पित एमसीएच विंग की आधुनिक सुविधाओं का भी उन्‍होंने निरीक्षण किया। यहां पर सौ बेड का विशेष विंग महिला और शिशु स्‍वास्‍थ्‍य पर आधारित निर्मित किया गया है। इसी प्रकार का जिला अस्‍पताल में भी 50 बेड का वार्ड तैयार किया गया है। इस प्रकार जिले में कुल 150 नए महिला-शिशु स्‍वास्‍थ्‍य पर आधारित बेड आधुनिक सुविधाओं के साथ सेवा देने के लिए तैयार हैं।

पीएम ने सुबह 11.35 बजे मंच से जनता को संबोधित किया और लंबे समय बाद लोगों से सीधा संवाद करने की वजहों को कोरोना काल बताते हुए जनता का अभिवादन करते हुए भोजपुरी में संवाद किया। कहा क‍ि बीमारियों से जूझने के दौरान सौ साल में पूरी दुनिया में आई सबसे बड़ी आफत है। इसलिए कोरोना से निपटने में यूपी के प्रयास उल्‍लेखनीय है। काशी के साथियों और शासन प्रशासन संग कोरोना योद्धाओं की टीम का आभारी हूं। कभी आधी रात को फोन किया तो लोग मोर्चे पर तैनात मिले। आपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसी का नतीजा है कि यूपी में हालत संंभलने लगा है। यूपी में सबसे अधिक टेस्टिंग हो रही है। यूपी पूरे देश में सबसे अधिक वैक्‍सीनेशन का राज्‍य है। सबको मुफ्त वैक्‍सीन मिल रही है। गरीब किसान नौजवान को फ्री वैक्‍सीन लगाई जा रही है। मेडकिल कालेज चार गुना हो चुका है। संंसाधनों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बनारस में ही चौदह आक्‍सीजन प्‍लांट का लोकार्पण हुआ है। बच्‍चों के लिए विशेष आक्‍सीजन और आइसीयू विकसित करने का बीड़ा यूपी सरकार ने उठाया है। कोरोना की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का विशेष पैकेज घोषित किया है। पूर्वांचल मेडिकल का हब बन रहा है। महिलाओं और बच्‍चों की चिकित्‍सा से जुड़े अस्‍पताल बनारस को मिले हैं। सौ बेड बीएचयू और 50 बेड जिला अस्‍पताल में जुड़ रहे हैं। नेत्र संस्‍थान में आंखों से जुड़ी बीमारियों का लाभ भी मिल पाएगा। काशी मौलिक पहचान के साथ ही विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। आठ हजार की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह काशी को और जीवंत कर रहे हैं

मां गंगा की स्‍वच्‍छता के लिए भी प्रयास हो रहा है। पंचक्रोशी मार्ग सुधार से गांवों की स्थिति और पूर्वांचल में भी सुधार आएगा। गोदौलिया में मल्‍टीलेवर पार्किंग से किचकिच कम होगी। लहरतारा से चौकाघाट तक राहत मिलेगी। जन सुविधाओं का काम पूरा हो जाएगा। यूपी के किसी भी परिवार को परेशान नहीं होना पड़े इसलिए हर घर जल अभियान पर काम हो रहा है। सीसीटीवी सर्विलांस, स्‍क्रीन और इसपर प्रसारण पूरे शहर में संभव हो पाएगा। रो रो सेवा और क्रूज बोट का संचालन होने से पर्यटन में इजाफा होगा और नाविक साथियों को लाभ मिलेगा। डीजल से नावें सीएनसी में हो रही हैं। पर्यावरण और पर्यटन में लाभ होगा खर्च भी कम होगा। रुद्राक्ष को भी काशीवासियों काे सौंपने जा रहा हूं। विश्‍व स्‍तरीय साहित्‍याकार, संगीतकारों ने विश्‍व स्‍तर पर धूप मचाई है। उनकी कलाओं के प्रदर्शन के लिए कोई सुविधा नहीं दी है। अब सभी को अपनी कला दिखाने के लिए एक आधुनिक मंच मिल रहा है। पुरातन वैभव की समृद्धि ज्ञान की गंगा से जुड़ी है। काशी के ज्ञान विज्ञान में विकास निरंतर जरूरी है। आधुनिक शिक्षा केंद्र युवाओं के लिए काशी की भूमिका को और मजबूत करेंगे। सीपैट सेंटर के लिए बधाई देता हूं। दुनिया के बड़े निवेशक आत्‍मनिर्भर भारत के महायज्ञ से जुड़ रहे हैं। यूपी इसमें अग्रणी होकर उभर रहा है। पहले यूपी में कारोबार मुश्किल था, आज मेक इन इंडिया में यूपी की भूमिका बढ़ी है। सड़क, रेल और हाइवे संपर्क में सुधार से जीवन आसान हो रहा है। कारोबार में भी इससे सहूलियत मिली है।

यूपी को चौड़ी और आधुनिक सड़कों का काम तेजी से चल रहा है। डिफेंस कारीडोर, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, लिंक या गंगा एक्‍सप्रेस हो इससे यूपी के विकास को बुलंदी मिलेगी। इन पर गाड़‍ियां ही नहीं इनके इर्द गिर्द आत्‍मनिर्भर भारत के लिए औद्योगिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर भी बढ़ेंगे। कृषि आधारित उद्याेगोंं की भूमिका भी बढ़ेगी। मंडियों को समृद्ध और विकल्‍प देना सरकार की प्राथमिकता है। कृषि से जुड़े कारोबार को लेकर काम लगातार चल रहा है। वाराणसी पूर्वांचल पेरिशेबल कार्गो सेंटर, राइस सेंटर, पैकेजिंग सब किसानों को लाभ मिल रहा है। बनारसी लंगड़ा यूरोप से खाड़ी तक मिठास फैला रहा है। क्षेत्र को एग्रो हब बनने में मदद मिलेगी। काशी में फल सब्‍जी निर्यात से सभी को लाभ मिलेगा। विकास कार्यों की लिस्‍ट लंबी है जल्‍दी खत्‍म नहीं होगा। समय का अभाव होता है तो सोचना पड़ता है कि किसकी चर्चा करुं और किसे छोड़ दूं। यह सब यूपी सरकार की निष्‍ठा का प्रमाण है। ऐसा नहीं है कि 2017 से पहले यूपी के लिए योजनाएं नहीं थीं। 2014 में सेवा करने का मौका मिला तक भी दिल्‍ली से इतने ही प्रयास होते थे। तब लखनऊ में उनमें रोड़ा लग जाता था। आज योगी जी खूब मेहनत कर रहे हैं। काशी के लोग देखते हैं कि योगी जी खूब ऊर्जा लगाकर कामों को गति देते हैं। हर जिले में सीएम जाते हैं। यही वजह है कि यूपी में बदलाव के यह प्रयास आज आधुनिक यूपी बनाने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। यूपी में माफ‍िया और आतंकवाद पर अब कानून का शिकंजा है। बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर मां बाप चिंता में थे वह हालात बदल गया है। बहन बेटियों पर आंख उठाने वाले कानून से बच नहीं पा रहे हैं। यूपी में सरकार आज भ्रष्‍टाचार और भाई भतीजावाद से नहीं विकास वाद से चल रहा है। आज यूपी में जनता की योजना का लाभ जनता से मिल रहा है। आज यूपी में नए उद्याेगों का निवेश हो रहा है। विकास प्रगति की यात्रा में यूपी का जन जन की भागीदारी शामिल है। सबको फ्री टीका लग रहा है, सभी को कोरोना का टीका जरूर लगाएं और कोरोना से सबको बचाएं। सभी पर मां गंगा और बाबा विश्‍वनाथ का आशीर्वाद बना रहे।

काशी का श्रृंगार ‘रुद्राक्ष’ के बिना अधूरा-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी को रुद्राक्ष कन्वेंंशन सेंटर समेत 1475 करोड़ की सौगात देने सुबह पहुंच गए। सुबह 10:30 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर वायुसेना का विमान बाबतपुर एयरपोर्ट पर पहुंचा तो उनका स्‍वागत करने के लिए शासन प्रशासन के शीर्ष अधिकारी मौजूद रहे। पीएम को लेकर भारतीय वायुसेना का विमान एप्रन पर पहुंचा तो विमान से उतरने के बाद राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने उनकी अगवानी की। आगवानी के बाद सभी से मुलाकात करने के बाद पीएम चॉपर हेलीकॉप्टर से बीएचयू की ओर सुबह 10.50 बजे रवाना हो गए और उनका हेलिकाप्‍टर बीएचयू के आइआइटी टेक्‍नो ग्राउंड पर सुबह 11.02 बजे पहुंच गया। इसके बाद सीएम का संबोधन हुआ और पीएम ने सुबह 11. 27 बजे सभी योजनाओं को जनता को समर्पित किया। संबोधन के बाद पीएम बीएचयू के एमसीएच का निरीक्षण करने पहुंचे और कोरोना की तीसरी लहर से बचाव की तैयारियों का जायजा लेने के बाद साथ 18 कोरोना वारियर्स से बात की। इसके बाद पीएम ने दोपहर दो बजे जापान के सहयोग से बने रुद्राक्ष कन्‍वेंशन सेंटर का लोकार्पण किया। इसके बाद प्रधानमंत्री दोपहर बाद 3:45 बजे नई दिल्‍ली के लिए रवाना हो गए।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम नें हर हर महादवे के साथ संबोधन का समापन किया तो शुरुआत में काशिका और भोजपुरी में लोगों संग संवाद कर अपने काशी संग सात साल के संबंधों को ताजा किया। पीएम ने बीमारियों से जूझने के दौरान सौ साल में पूरी दुनिया में आई सबसे बड़ी आफत है। इसलिए कोरोना से निपटने में यूपी के प्रयास उल्‍लेखनीय है। काशी के साथियों और शासन प्रशासन संग कोरोना योद्धाओं की टीम का आभारी हूं। कभी आधी रात को फोन किया तो लोग मोर्चे पर तैनात मिले। आपने प्रयासों में कोई कमी नहीं छोड़ी। इसी का नतीजा है कि यूपी में हालत संंभलने लगा है। यूपी में सबसे अधिक टेस्टिंग हो रही है। यूपी पूरे देश में सबसे अधिक वैक्‍सीनेशन का राज्‍य है। सबको मुफ्त वैक्‍सीन मिल रही है। गरीब किसान नौजवान को फ्री वैक्‍सीन लगाई जा रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इंसेफ्लाइटिस सहित कई बीमारियों की चर्चा की। बताया कि आज प्रदेश में मेडिकल कालेज चार गुना हो चुका है। संंसाधनों में तेजी से इजाफा हो रहा है। बनारस में ही चौदह आक्‍सीजन प्‍लांट का लोकार्पण हुआ है। बच्‍चों के लिए विशेष आक्‍सीजन और आइसीयू विकसित करने का बीड़ा यूपी सरकार ने उठाया है। कोरोना की स्‍वास्‍थ्‍य सेवाओं का विशेष पैकेज घोषित किया है। पूर्वांचल मेडिकल का हब बन रहा है। महिलाओं और बच्‍चों की चिकित्‍सा से जुड़े अस्‍पताल बनारस को मिले हैं। सौ बेड बीएचयू और 50 बेड जिला अस्‍पताल में जुड़ रहे हैं। नेत्र संस्‍थान में आंखों से जुड़ी बीमारियों का लाभ भी मिल पाएगा।काशी रुकती नहीं है थकती नहीं है’ कहतर काशी की महिमा का बखान किया। कहा कि काशी मौलिक पहचान के साथ ही विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर है। आठ हजार की परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह काशी को और जीवंत कर रहे हैं। मां गंगा की स्‍वच्‍छता के लिए भी प्रयास हो रहा है।

पंचक्रोशी मार्ग सुधार से गांवों की स्थिति और पूर्वांचल में भी सुधार आएगा। गोदौलिया में मल्‍टीलेवर पार्किंग से किचकिच कम होगी। लहरतारा से चौकाघाट तक राहत मिलेगी। जन सुविधाओं का काम पूरा हो जाएगा। यूपी के किसी भी परिवार को परेशान नहीं होना पड़े इसलिए हर घर जल अभियान पर काम हो रहा है। सीसीटीवी सर्विलांस, स्‍क्रीन और इसपर प्रसारण पूरे शहर में संभव हो पाएगा। रो रो सेवा और क्रूज बोट का संचालन होने से पर्यटन में इजाफा होगा और नाविक साथियों को लाभ मिलेगा। डीजल से नावें सीएनसी में हो रही हैं। पर्यावरण और पर्यटन में लाभ होगा खर्च भी कम होगा।रुद्राक्ष को भी काशीवासियों काे सौंपने जा रहा हूं। विश्‍व स्‍तरीय साहित्‍याकार, संगीतकारों ने विश्‍व स्‍तर पर धूप मचाई है। उनकी कलाओं के प्रदर्शन के लिए कोई सुविधा नहीं दी है। अब सभी को अपनी कला दिखाने के लिए एक आधुनिक मंच मिल रहा है। पुरातन वैभव की समृद्धि ज्ञान की गंगा से जुड़ी है। काशी के ज्ञान विज्ञान में विकास निरंतर जरूरी है। आधुनिक शिक्षा केंद्र युवाओं के लिए काशी की भूमिका को और मजबूत करेंगे। सीपैट सेंटर के लिए बधाई देता हूं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

यूपी के विकास का खाका खींचते हुए योजनाओं के पूरा होने की जानकारी दी। बताया कि दुनिया के बड़े निवेशक आत्‍मनिर्भर भारत के महायज्ञ से जुड़ रहे हैं। यूपी इसमें अग्रणी होकर उभर रहा है। पहले यूपी में कारोबार मुश्किल था, आज मेक इन इंडिया में यूपी की भूमिका बढ़ी है। सड़क, रेल और हाइवे संपर्क में सुधार से जीवन आसान हो रहा है। कारोबार में भी इससे सहूलियत मिली है। यूपी को चौड़ी और आधुनिक सड़कों का काम तेजी से चल रहा है। इससे युवाओं को भी रोजगार मिल सकेगा और पलायन रुकेगा। डिफेंस कारीडोर, पूर्वांचल, बुंदेलखंड, लिंक या गंगा एक्‍सप्रेस हो इससे यूपी के विकास को बुलंदी मिलेगी। इन पर गाड़‍ियां ही नहीं इनके इर्द गिर्द आत्‍मनिर्भर भारत के लिए औद्योगिक इंफ्रास्‍ट्रक्‍चर भी बढ़ेंगे। कृषि आधारित उद्याेगोंं की भूमिका भी बढ़ेगी। मंडियों को समृद्ध और विकल्‍प देना सरकार की प्राथमिकता है। कृषि से जुड़े कारोबार को लेकर काम लगातार चल रहा है। वाराणसी पूर्वांचल पेरिशेबल कार्गो सेंटर, राइस सेंटर, पैकेजिंग सब किसानों को लाभ मिल रहा है। बनारसी लंगड़ा यूरोप से खाड़ी तक मिठास फैला रहा है। क्षेत्र को एग्रो हब बनने में मदद मिलेगी। काशी में फल सब्‍जी निर्यात से सभी को लाभ मिलेगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पीएम ने कहा कि यूपी सरकार की निष्‍ठा का प्रमाण है। ऐसा नहीं है कि 2017 से पहले यूपी के लिए योजनाएं नहीं थीं। 2014 में सेवा करने का मौका मिला तक भी दिल्‍ली से इतने ही प्रयास होते थे। तब लखनऊ में उनमें रोड़ा लग जाता था। आज योगी जी खूब मेहनत कर रहे हैं। काशी के लोग देखते हैं कि योगी जी खूब ऊर्जा लगाकर कामों को गति देते हैं। हर जिले में सीएम जाते हैं। यही वजह है कि यूपी में बदलाव के यह प्रयास आज आधुनिक यूपी बनाने में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।यूपी में माफ‍िया और आतंकवाद पर अब कानून का शिकंजा है। बहन बेटियों की सुरक्षा को लेकर मां बाप चिंता में थे वह हालात बदल गया है। बहन बेटियों पर आंख उठाने वाले कानून से बच नहीं पा रहे हैं। यूपी में सरकार आज भ्रष्‍टाचार और भाई भतीजावाद से नहीं विकास वाद से चल रहा है। आज यूपी में जनता की योजना का लाभ जनता से मिल रहा है। कानून में सुधार से आज यूपी में नए उद्याेगों का निवेश हो रहा है। विकास प्रगति की यात्रा में यूपी का जन जन की भागीदारी शामिल है।

काशी के सांसद व देश के पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन की पूर्व संध्या पर वाराणसी को रेलवे से भी बड़ी सौगात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र स्थित मंडुआडील रेलवे स्टेशन को अब बनारस रेलवे स्टेशन के नाम से जाना जाएगा। काशी के सांसद व देश के पीएम नरेंद्र मोदी के आगमन की पूर्व संध्या पर वाराणसी को रेलवे से भी बड़ी सौगात मिली है। रेलवे स्टेशन के प्‍लेटफार्म से लेकर मुख्य भवन पर बनारस के नाम का बोर्ड भी लग गया। नए बोर्ड पर हिंदी, संस्‍कृत, अंग्रेजी और उर्दू में बनारस लिख दिया गया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/

वाराणसी के साथ ही काशी और बनारस भी क्षेत्रीय लोकाचार की भाषा में प्रसिद्ध है। यहां पहले से वाराणसी, काशी और वाराणसी सिटी के नाम से तीन स्टेशन हैं। बनारस के नाम से कोई स्टेशन नहीं था। पिछले कुछ साल से शहर के बीच में स्थित मंडुवाडीह स्टेशन को नई साज सज्जा मिली तो इसका नाम बनारस करने की मांग उठने लगी। यह रेलवे स्टेशन एयरपोर्ट जैसा अहसास देता है।बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल के अंतर्गत वाराणसी-प्रयागराज रेल खंड पर स्थित मंडुआडीह रेलवे स्टेशन का नाम बनारस करने की स्वीकृति रेलवे बोर्ड से मिल गई है। स्टेशन पर बोर्ड बदल दिया गया है, जिस पर हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी व उर्दू में बनारस लिखा है। स्टेशन का कोड बीएसबीएस होगा। काशी के विद्वतजन की मांग पर स्टेशन की नाम पट्टिका पर संस्कृत में भी इसका नाम (बनारस) अंकित किया जा रहा है। रात 12 बजे (15 जुलाई, 2021) से इस स्टेशन से जारी होने वाले टिकटों पर स्टेशन का नाम बनारस व स्टेशन कोड बीएसबीएस अंकित होकर जारी होगा।

पौराणिक मान्यताओं के अनुसार बनारस शिव की नगरी रूप में ख्यात है। शिव की नगरी के पर्यायवाची शब्दों में बनारस क्षेत्रीय लोकाचार की भाषा में प्रसिद्ध है। विकास की परिकल्पनाओं को साकार करते हुए मंडुआडीह रेलवे स्टेशन को नया स्वरूप प्रदान किया गया है। यह रेलवे स्टेशन हवाई अड्डे सरीखा दिखता है। विशाल प्रतिक्षालय क्षेत्र, विभिन्न श्रेणियों के प्रतीक्षालय, उच्च श्रेणी का यात्री विश्रामालय, एस्केलेटर (सीढ़ियां), लिफ्ट, फूड प्लाजा, कैफेटेरिया, वीआइपी लाउंज, पार्किंग, सेल्फी प्वाइंट, राष्ट्रीय ध्वज, धरोहर के रूप में छोटी लाइन का इंजन, विस्तृत ग्रीन और स्वच्छ सर्कुलेटिंग एरिया, आधुनिक बुकिंग व आरक्षण कार्यालय, फूड कोर्ट, सभी सुविधाओं से परिपूर्ण वेटिंग रूम के साथ परिसर में फव्वारे और बैठने की जगह इसे विश्वस्तरीय बनाते हैैं।

डीआरएम विजय पंजियार ने कहा कि रेलवे बोर्ड की स्वीकृति के बाद नाम परिवर्तित करने का कार्य प्रारंभ हो गया है। प्लेटफार्म से लेकर मुख्य गेट तक नाम बदल दिए गए हैं। यहां से संचालित ट्रेनों की बोगियों पर भी नाम बदले गए हैं। बनारस के नजदीक स्थित मंडुआडीह रेलवे स्टेशन आपको एयरपोर्ट जैसा अहसास देता है। रेलवे देश में कई स्टेशनों को विश्वस्तरीय बनाना चाहता है। मंडुआडीह स्टेशन इसका एक नमूना है। यह न केवल बेहद खूबसूरत है बल्कि यहां उपलब्ध यात्री सुविधाएं भी बेमिसाल हैं।गौरतलब है कि बीते दिनों केंद्रीय गृह मंत्रालय और रेल मंत्रालय ने वाराणसी के मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदले का फैसला किया था। इस संबंध में सरकार के कई स्तरों पर जरूरी कार्रवाई पूरी की जा रही थी। मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर वाराणसी किए जाने की मांग लंबे समय से लंबित थी, जिस पर विचार करने के बाद केंद्र सरकार ने नाम परिवर्तन को स्वीकृति दी थी।

मंडुवाडीह रेलवे स्टेशन का नाम बदलने की मांग समय-समय पर उठाई जाती रही, लेकिन इसे मूर्तरूप देने का काम पूर्व केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने वर्ष 2014-15 में रोहनिया स्थित एढे गांव में आयोजित एक जनसभा में मंडुआडीह स्टेशन का नाम बदलने का वादा किया था। मनोज सिन्हा ने इस दिशा में मंत्रालय की स्वीकृति प्रदान करने के पश्चात राज्य और केंद्र को फाइल बढ़ा दिया था। कैस बनारसी फाउंडेशन और जनजागृति समिति ने भी नाम बदलने की वकालत की थी।