Tag Archives: cold

हरिद्वार : ठंड और कोहरे का कहर, जन जीवन अस्त-व्यस्त

हरिद्वार में ठंड का प्रकोप जारी है। आज सुबह से ही हरिद्वार में ठंड और कोहरे की चादर से आम जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया। घने कोहरे और ठंड के बीच लोगों को आवागमन करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहै है। हाइवे पर घने कोहरे केस कारण दृश्यता कम हो गई है, जिससे वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे के कारण हाईवे पर चल रहे कई वाहन डिवाइडर पर चढ़ गए, गनीमत रही की कोई हादसा नहीं हुआ।
वाहन चालकों ने कहा कि हरिद्वार में आज आज ठंड और कोहरा बहुत ज्यादा है, जिस कारण वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दृश्यता कम होने से लोग अपने वाहनों की हेड लाइट और इंडिगेटर जलाकर किसी तरह अपना आवागमन कर रहे हैं।

राजधानी दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ेगी ठंड, जानें- क्यों हो रहा है मौसम में बदलाव?

नई दिल्ली। उत्तर भारत के अधिकतर राज्यों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। मौसम विभाग ने भी साफ कर दिया है कि उत्तर भारत के राज्यों में अभी ठंड से राहत नहीं मिलने वाली है। वहीं दिल्ली-एनसीआर में सुबह कोहरे की धुंध देखने को मिली, तो वहीं, पंजाब-हरियाणा, राजस्थान, बिहार, ओडिशा, बंगाल, मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया हुआ है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, राजस्थान समेत भारत के कुछ राज्‍यों में अगले 2-3 दिनों में शीतलहर के कारण ठंड बढ़ने का अनुमान है। साथ ही घने कोहरे की भी संभावना है। राजधानी दिल्ली को शीतलहर से मामूली राहत मिलती जरूर दिखाई दे रही है, लेकिन सुबह के वक्त कोहरे की चादर देखने को मिल रही है। दिल्ली में आज सुबह न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। दिल्ली में कुछ जगहों पर सुबह के समय विजिबिलिटी 100 मीटर दर्ज की गई। पश्चिम व उत्तर-पश्चिम से चलने वाली हवाओं से दिल्ली में ठिठुरन बढ़ने और तापमान 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 24 से 27 जनवरी तक उत्तर भारत के कई राज्यों में शीतलहर चलने का अनुमान है। जिससे तापमान में एक बार फिर गिरावट आने के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है।

यूपी में कोहरे से निजात नहीं

यूपी में आज सुबह कई जगह मध्यम कोहरा छाया है। हालांकि बर्फीली हवा के कारण मौसम सर्द है। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक अभी तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। सुबह-शाम कोहरा पड़ेगा जबकि दोपहर में धूप खिलेगी। सोनभद्र के चुर्क स्थित मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार आने वाले दिनों में सर्द हवाओं के साथ पारा और गिर सकता है। सुबह सात बजे तक शून्य दृश्यता के साथ बहुत घना कोहरा रहा। कोहरे के कारण हाईवे पर वाहन चालकों को दिन में भी हेडलाइट जलाकर चलना पड़ा। वाहनों की रफ्तार भी कम रही। ठिठुरन के बीच दिनभर ठंडी हवाएं चल रही है। मौसम विभाग के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों में बर्फबारी की वजह से ठंडी हवाएं चल रहीं हैं। कानपुर स्थित चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर के पास पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। इससे उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों में तेज हवा संग घने कोहरे का अलर्ट जारी किया है। सुबह और शाम को कोहरा पड़ेगा, जबकि दोपहर में धूप निकलेगी। अत्याधिक और न्यूनतम तापमान में उतार चढ़ाव रहेगा।

मौसम में क्यों हो रहा बदलाव?

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा कि अगले 4 से 5 दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्‍ली, उत्‍तर प्रदेश, उत्‍तरी राजस्‍थान, असम, मेघालय, मणिपुर और त्रिपुरा में घना कोहरा छाया रहेगा। वहीं, आगामी 2-3 दिनों के दौरान बिहार, उत्‍तरी मध्‍य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और ओडिशा में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम बदल रहा है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार दिल्ली में 27 जनवरी को न्यूनतम तापमान एक बार फिर घटकर 4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की वजह से जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। वहीं, बर्फ से ढके पहाड़ों से बहने वाली सर्द, शुष्क हवाओं की वजह से सोमवार तक न्यूनतम तापमान में फिर गिरावट आएगी।

घने कोहरे और शीतलहर के साथ दिल्ली समेत उत्तर भारत में हुआ नए साल का आगाज

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली समेत उत्तर भारत में शीतलहर से कंपकंपाते हाथों और घने कोहरे के साथ नए साल की शुरुआत हुई है. पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों में गलन भरी ठंड पड़ रही है. बर्फबारी के कारण बर्फीली हवा चल रही है, इसके कारण फिजा में घुली गलन से ठिठुरन भरी सर्दी का एहसास हो रहा है।

दिल्ली में आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रहेगा।

दिल्ली- नोएडा डायरेक्ट (DND) फ्लाईवे पर आज सुबह घना कोहरा छाए रहने की वजह से विजिबिलिटी काफी कम हुई। एक व्यक्ति ने बताया, “मैं कल्याणपुरी से आ रहा हूं और मुझे कालकाजी डिपो जाना है। आज इतना कोहरा है कि कुछ दिखाई नहीं दे रहा है गाड़ी भी धीरे-धीरे चलानी पड़ रही है।”

पहाड़ो में बर्फ पडने के चलते दिल्ली में बढ़ा ठंडा का पारा, अगले तीन दिन रहेगी कड़ाके की ठंड

दिसंबर खत्म होने को है और नया साल शुरू । अक्सर इस समय पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के कारण निचले इलाकों में ठंड का स्तर बढ़ जाता है । कुछ इसी तरह का नजारा हमें इस समय देखने को मिल रहा है। एक तरफ जहाँ लोग उत्तराखंड की  वादियों में बर्फबारी का लुत्फ उठाने पहुंचे है वही दूसरी तरफ निचले इलाकों में कडाके की ठंड से ठिठुरते हुए लोग ठंड से बचने के उपाय ढूँढ रहे हैं।

बता दें मंगलवार से लेकर गुरुवार तक इस तरह दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर को ठंड का सामना करना पडेगा। मौसम विभाग ने दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उतराखंड, चंडीगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया है। आने वाले दिनों मे ठंड का तापमान और अधिक बढ़ेगा, इतना है नहीं न्यूनतम तापमान भी तीन डिग्री तक पहुंच सकता है, साथ ही घने कोहरे के चलते यातायात में भी लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पडेगा।

मौसम विभाग के मुताबिक सबसे ज्यादा ठंड 31 दिसंबर को होगी, और तीन जनवरी से थोड़ी राहत मिल सकती है मगर कुछ दिनों के बाद ठंड का पारा फिर चढ़ेगा। सोमवार को दिन भर लोगों को धूप नसीब होगी मगर साथ में ठंडी हवाए भी चलती रहेंगी, जिसके बाद सूरज के ढलते-ढलते ठंड बढ़ती जाएगी।

मौसम विभाग की माने तो 27 दिसंबर से 31 दिसंबर तक अधिकतम तापमान 20.5 व न्यूनतम तापमान 7.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है और हल्की बूंदाबांदी भी लोगो को परेशान कर सकती है।