Tag Archives: # Congress # BJP # News # National News

GST को लेकर भरी सभा में राहुल गांधी की बड़ी फ़ज़ीहत, भीड़ ने कर दिया मोये-मोये

राहुल गांधी के साथ फिर से कॉमेडी हो गई, लोकसभा चुनावों से पहले वो भारत जोड़ो न्याय यात्रा कर रहे हैं, जगह जगह जन जागरण की कोशिश कर रहे हैं, पानी पी पी कर प्रधानमंत्री मोदी और उनकी योजनाओं को कोस रहे हैं, लेकिन इस सबके बीच उस वक्त माहौल बन गया जब राहुल गांधी GST को गलत बताकर मोदी सरकार के फैसलों पर सवाल उठा रहे थे। आपको बतादे कि ये कारनामा जब सामने आया जब राहुल गांधी जनसभा कर रहे थे। जनता उनके सामने बैठी हुई थी, राहुल गांधी ने ताव देते हुए जनता से कहा GST से छोटे व्यापारियों को, मजदूरों को Small और Medium बिजनेस वालों को फायदा हुआ, इसके आगे राहुल गांधी कहते हैं कि मुझे हाथ उठाकर दिखा दो। इतना सुनते राहुल गांधी को सुन रही पब्लिक में से कुछ लोगों ने हाथ खड़ा कर दिया। फिर राहुल गांधी कहते हैं कि नहीं-नहीं हाथ नीचे करो।

दरअसल राहुल गांधी जो बात कहना चाहते थे उसे वो ठीक से डिलिवर नहीं कर पाएं। वो GST को गलत और नुकसान वाला बताना चाह रहे थे लेकिन जिस तरीके से उन्होंने इस बात को उठाया उनकी अपनी ही बात पलट गई । उन्होंने कह दिया कि फायदा हुआ तो हाथ उठाइए और पब्लिक ने हाथ उठा दिया, खैर ये कोई पहला मौका नहीं था जब भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल की फजीहत हुई हो। अभी बिहार में राहुल गांधी यात्रा निकाल रहे थे, लेकिन उनके बिहार पहुंचने से पहले नीतीश कुमार पलटी मार गए और इंडिया गठबंधन को छोड़ NDA में पहुंच गए तो राहुल गांधी ने उन पर चुटकुला बनाया और सुनाया, लेकिन जिस तरीके से राहुल गांधी नीतीश कुमार का मखौल बनाया उसे सुनकर बिहार की जनता को मजा नहीं आया और राहुल गांधी अपनी ही बात पर अकेले हँसने को मजबूर हो गए।

अब थोड़ा और पीछे जाएं तो भारत जोड़ो न्याय यात्रा जब असम के धुबरी में थी तो राहुल गांधी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल ने भाणष के बीच में कहा आप सुबह उठते हो चाय गरम करने के लिए स्टोव में कोयला डालते हो उसे जलाते हो, यहां भी राहुल गांधी की जुबान फिसल गई और उनके भाषण की इस वीडियो क्लिप को बीजेपी ने हाथों हाथ लपक लिया और सोशल मीडिया पर शेयर करना शुरु कर दिया। जिसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स के कई तरह के कमेंट भी देखने को मिले अब आप बताइए राहुल गांधी की भूल चूक माफ वाले प्रसंग पर आपकी राय क्या है।

परिवारवाद से मुक्त होगी कांग्रेस, ‘एक परिवार, एक टिकट’ की व्यवस्था लागू करेगी पार्टी…

desk : कांग्रेस का कायाकल्प करने के मकसद से शुक्रवार से उदयपुर में तीन दिवसीय चिंतन शिविर आरंभ हुआ. वहीं, ‘परिवारवाद’ के आरोपों का सामना करने वाली कांग्रेस अब ‘एक परिवार, एक टिकट’ व्यवस्था बनाने पर विचार कर रही है। हालांकि इस प्रस्ताव को सहमति मिलने की स्थिति में इसके साथ यह प्रावधान भी होगा कि एक परिवार के किसी दूसरे सदस्य को टिकट तभी मिलेगा जब वह पार्टी के लिए कम से कम 5 साल तक काम करे। पार्टी महासचिव अजय माकन के अनुसार, चिंतन शिविर में चर्चा के लिए ‘एक परिवार, एक टिकट’ का प्रस्ताव आया है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने ‘नवसंकल्प चिंतन शिविर’ के आरंभ होने से पहले कहा कि कांग्रेस ‘बड़े बदलाव’ की ओर देख रही है और इसके तहत संगठन की विभिन्न समितियों में युवाओं के लिए 50 प्रतिशत जगह आरक्षित करने, स्थानीय स्तर पर मंडल समितियां बनाने, पदाधिकारियों के कामकाज की समीक्षा के लिए एक आकलन इकाई बनाने और एक पद पर किसी व्यक्ति के लगातार पांच साल से ज्यादा नहीं रहने की व्यवस्था तय करने के प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘इस चिंतन शिविर के बाद संगठन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। हमारा मानना है कि बदलते समय के साथ संगठन का ढांचा नहीं बदला है। अभी भी काम का ढांचा पुराना है और इसमें आमूलचूल बदलाव नहीं हुआ है।’ चिंतन शिविर के लिए बनी संगठन संबंधी समन्वय समिति के सदस्य माकन के अनुसार, ‘‘ब्लॉक और पोलिंग बूथ के बीच मंडल समितियां बनाने का प्रस्ताव आया है। यह सुझाव आया है कि हर ब्लॉक समिति के तहत तीन से पांच मंडल समितियां बननी चाहिए। हर मंडल समिति के तहत 15 से 20 बूथ आएंगे। इस विषय पर शिविर में चर्चा होगी।” उन्होंने बताया, ‘‘एक परिवार, एक टिकट पर चर्चा हुई है। इस पर सहमति बन रही है। इसमें यह प्रावधान भी होगा कि परिवार के दूसरे व्यक्ति को टिकट पाने के लिए कम से कम पांच साल तक पार्टी के लिए काम करना होगा। ऐसा नहीं होना चाहिए कि किसी पुराने नेता का बेटा एकाएक चुनाव लड़ ले। अगर किसी को चुनाव लड़ना है तो उसे संगठन के लिए अपने पांच साल देने होंगे।” कांग्रेस के ‘एक परिवार, एक टिकट’ के प्रस्ताव को स्वीकृति मिलने की स्थिति में गांधी-नेहरू परिवार से राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी के अगला लोकसभा चुनाव लड़ने का रास्ता साफ रहेगा क्योंकि प्रियंका 2019 के शुरु में सक्रिय राजनीति में उतरी थीं। इसके साथ ही, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उनके पुत्र वैभव गहलोत के एक साथ चुनाव लड़ने में दिक्कत नहीं होगी क्योंकि वैभव पिछले कई वर्षों से पार्टी संगठन से जुड़े हुए हैं।

यूपी सरकार का शपथ समारोह 25 को-Yogi Adityanath Government 2.0

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए सात चरणों में सम्पन्न बड़े मुकाबले में प्रचंड जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी मलगातार दूसरी बार सरकार बनाने की तैयारी में है। राजनीति के इस महामुकाबले में बड़ी जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी की सरकार का शपथ ग्रहण समारोह भी विशाल स्वरूप वाला होगा। एक लाख दर्शक की क्षमता वाले भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को दोपहर दो बजे से 90 हजार से अधिक लोग योगी आदित्यनाथ सरकार के शपथ ग्रहण के साक्षी बनेंगे। पीएम नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी वाले इस समारोह को बेहद भव्य बनाने के लिए स्टेडियम प्रशासन के साथ शासन तथा जिला प्रशासन के अधिकारी दिन-रात एक कर रहे हैं

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में विपक्षी दलों के एक होने के बाद भी प्रचंड जीत दर्ज करने वाली भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 37 वर्ष बाद किसी भी पार्टी के लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी का गौरव प्राप्त किया है। उत्तर प्रदेश की जनता ने योगी आदित्यनाथ के सुशासन पर भरोसा जताया और भाजपा को जीत मिली है। प्रदेश में प्रचंड जीत दर्ज करने के बाद अब योगी आदित्यनाथ दूसरी बार प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने जा रहे हैं। इस बार का शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम भव्य होगा और कई मायनों में अलग होगा। नेताओं के साथ नामी उद्योपतियों और धर्माचार्यों को भी न्योता दिया गया है। लखनऊ के इकाना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 25 मार्च को दोपहर दो बजे के बाद से होने वाले शपथ ग्रहण समारोह को बेहद भव्य स्वरूप प्रदान करने की जोरदार तैयारी चल रही है। सूचना विभाग के अपर मुख्य सचिव नवनीत सहगल ने बताया कि इकाना स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह होगा। शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से https://aaryaadigital.com/

उत्तर प्रदेश सरकार के इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मौजूद रहेंगे। इनके साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री तथा राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। भाजपा के सहयोगी दलों के पदाधिकारियों के साथ ही साथ अयोध्या, काशी और मथुरा के संत भी शपथ ग्रहण समारोह में रहेंगे। उत्तर प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में बसपा सुप्रीमो मायावती, सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया जयंत चौधरी सहित विपक्षी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया जा रहा है। पहली बार किसी मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह में केन्द्र व प्रदेश सरकार की कई योजनाओं के लाभार्थियों को भी आमंत्रित किया गया है। केन्द्र तथा प्रदेश सरकार की योजनाओं के वो सभी लाभार्थी भी शपथ ग्रहण समारोह का हिस्सा बनेंगे, जिसके जीवनस्तर में पिछली सरकार ने आमूलचूल बदलाव कर दिया था। लखनऊ सहित आसपास के जिलों के लाभार्थियों को शपथ ग्रहण समारोह में बुलाया गया है, इनमें से खासतौर पर महिला लाभार्थियों को समारोह में शामिल किया जाएगा। कुल मिलाकर दो हजार वीआइपी भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे।

मोदी और अमित शाह भी होंगे शामिल,उत्तर प्रदेश में होली से पहले सीएम के शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 में भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत के बाद अब मंत्रिमंडल के गठन की तैयारी भी प्रारंभ हो गई है। भाजपा पहली पार्टी बन कर उभरी है जिसने तीन दशक बाद लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की है , कई दशक से संभव नहीं हुआ था कि कोई भी पार्टी लगातार दो बार यूपी की सत्ता में वापसी करे।  नई दिल्ली में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ एक या दो दिन में सीएम योगी आदित्यनाथ तथा उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन की बैठक के बाद मंत्रियों के नाम भी तय हो जाएगा। माना जा रहा है कि 18 मार्च को होली से पहले उत्तर प्रदेश में नई सरकार कार्यभार संभाल लेगी। वैसे तो शपथ ग्रहण समारोह के लिए 15 मार्च का समय तय किया जा रहा है।त्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 37 वर्ष बाद इतिहास रच दिया। उत्तर प्रदेश में 1985 के बाद भाजपा दूसरी ऐसी पार्टी है, जो कि सत्ता में वापसी कर रही है। भाजपा और उसके सहयोगी दलों ने 403 में से 273 सीट जीती हैं। 2017 के मुकाबले भले ही भाजपा तथा सहयोगी दलों को 55 सीट का नुकसान हो रहा है, लेकिन पार्टी लगातार दूसरी बार सत्ता पर काबिज होने जा रही है। भाजपा ने 255, अपना दल ने 12 तथा निषाद पार्टी ने छह सीट जीती हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चुनाव परिणाम आने के बाद राजभवन में भी हलचल तेज हो गई है। यहां पर उत्तर प्रदेश की नई सरकार को शपथ दिलाने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।उत्तर प्रदेश की नई सरकार का शपथ समारोह 15 मार्च को होने की संभावना है। 15 मार्च को ही उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल भी समाप्त हो रहा है। नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तथा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान व अनुराग ठाकुर के भी शामिल होने का कार्यक्रम बन रहा है। योगी आदित्यनाथ कैबिनेट के कुछ अन्य सहयोगियों के साथ होली से ठीक पहले 15 मार्च को पद एवं गोपनीयता की शपथ ले सकते हैं। उत्तर प्रदेश भाजपा के साथ राजभवन ने भी शपथ ग्रहण समारोह को भव्य बनाने की तैयारी प्रारंभ कर दी है। विधानसभा चुनाव का परिणाम आने के बाद से ही योगी आदित्यनाथ के दोबारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की चर्चा जोरों पर है। विधायक दल की शीघ्र होने वाली बैठक में उनके नाम पर मुहर लगेगी अब उत्तर प्रदेश में फैले सारे मिथक को बहुत पीछे छोड़ते हुए भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

आज बाराबंकी तथा कौशांबी में चुनावी सभा-UP Election 2022 : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में चरणवार प्रचार कार्यक्रम को गति देने में लगे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को प्रदेश में दो  जिलों बाराबंकी ,कौशांबी में चुनावी सभा करेंगे।इन दोनों जिलों में पांचवें चरण में 27 फरवरी को मतदान होना है।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पूर्वांचल का द्वार कहे जाने वाले बाराबंकी जिले के रामसनेहीघाट में बाराबंकी व अयोध्या संसदीय क्षेत्र की विधानसभा सीटों के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। इनका जनसभा स्थल दरियाबाद विधानसभा के भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर दयारामपुरवा गांव में है। यहां पर प्रधानमंत्री का करीब 12 बजे आगमन का कार्यक्रम है। 2017 के विधान सभा चुनाव के दौरान बाराबंकी में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की रैली हुई थी। जिसके बाद यहां की छह में से पांच सीटें भाजपा को मिली थीं। इसमें भी दरियाबाद से सतीश चंद्र शर्मा ने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 50 हजार से अधिक वोट से शिकस्त दी थी, जो जिले की सबसे बड़ी जीत थी |

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बाराबंकी के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र के राम स्नेही घाट में करीब 12 बजे चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा से पीएम मोदी बाराबंकी के साथ ही अयोध्या तथा पास के अन्य जिलों पर भी असर डालेंगे।भाजपा के स्टार प्रचारक प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा बुधवार को मंझनपुर जिला मुख्यालय के पुलिस लाइन के पीछे मैदान में होगी। जनसभा में कौशांबी की तीन विधानसभा सीटों के अलावा चित्रकूट जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी, राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के अलावा कार्यकर्ता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी करीब तीन बजे कौशांबी पहुंचेंगे। यहां के पुलिस लाइन के पास मैदान में पीएम मोदी भाजपा प्रत्याशियों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य तथा अन्य के पक्ष में सभा करेंगे। एक लाख से अधिक क्षमता वाले ग्राउंड पर सभास्थल बनाया गया है। चित्रकूट से बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री के सभास्थल के लिए चायल के विधायक संजय गुप्ता को संयोजक बनाया गया है। उन्होंने बताया कि मंच पर उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, मंझनपुर से प्रत्याशी लाल बहादुर, चायल प्रत्याशी नागेंद्र प्रताप सिंह पटेल, चित्रकूट के प्रत्याशी व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय व अविनाश चंद्र द्विवेदी, सांसद विनोद सोनकर, जिलाध्यक्ष अनीता त्रिपाठी आदि शीर्ष व राज्य स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा स्थानीय स्तर के पदाधिकारियों को हेलीपैड पर स्वागत करने का मौका दिया गया है।

समर्थन मिला तो मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को माडल विधानसभा बनाऊंगा-अजय शंकर दुबे

जौनपुर – मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के लिए हो रहे चुनाव में नामांकन दाखिल करने की तिथि समाप्त हो जाने के बाद प्रत्याशियों द्वारा अपने अपने समर्थकों के साथ मतदाताओं से संपर्क करने का कार्यक्रम जोर पकड़ने लगा है । जिसके क्रम में भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र के मुंगराबादशाहपुर नगर के मोहल्ला आदर्श नगर के साथ ही धौरहरा, सतहरिया, सरोखनपुर आदि गांवों में जनसम्पर्क कर मतदाताओं से समर्थन मांगा । जहां भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू के पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं मतदाताओं ने उनका गगनभेदी नारों के साथ स्वागत किया । इस अवसर पर उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि आप सब के आशिर्वाद से यदि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र का विधायक बनकर आप लोगों की सेवा करने का अवसर मिला तो मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र को माडल विधानसभा क्षेत्र बनाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ूंगा ।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

उन्होंने कहा कि मुंगराबादशाहपुर विधानसभा के सर्वांगीण विकास की कल्पना मेरे हृदय में है । जिसे साकार करने हेतु आप सब का आशीर्वाद आवश्यक है । इसके पूर्व सन्त पंचम दास इण्टर कालेज मादरडीह में निषाद पार्टी और अपना दल (एस) की संयुक्त बैठक अपना दल के जिलाध्यक्ष शिव नारायण पटेल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई । जिसमें वक्ताओं ने निषाद पार्टी ,अपना दल एवं भाजपा के संयुक्त प्रत्याशी अजय शंकर दुबे अज्जू की जीत सुनिश्चित कराने हेतु कार्यकर्ताओं से युद्ध स्तर पर जुट जाने की अपील की गई । बैठक में निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रेम नारायण निषाद अपना दल एस के जिलाध्यक्ष शिव नारायण पटेल अपना दल (एस) नेता जे पी दुबे, भाजपा नेता प्रमोद सरोज सहित भारी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे |

उलटफेर हर बार करता रहा है जौनपुर का मतदाता,सपा को 2017 में लगा था बड़ा झटका

साल 2012 में समाजवादी पार्टी ने जौनपुर  की नौ सीटों में से 7 सीटों पर कब्जा जमाया था। लेकिन साल 2017 के चुनाव में उसे बड़ा झटका लगा था। भाजपा ने अपना दल एस के साथ मिलकर पांच सीटों पर कब्जा जमा लिया था। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 का बिगुल बज चुका है। जौनपुर जिले में साल 2017 से भी ज्यादा रोचक इस बार का चुनाव माना जा रहा है। मतदाता चुप्पी साधे हुए है, जिससे प्रमुख दल अभी प्रत्याशियों के चयन पर अंतिम निर्णय नहीं ले पाए हैं। हालांकि साल 2012 से लेकर अब तक हुए दो विधानसभा चुनाव के परिणाम को देखें तो जनता ने काफी उलटफेर किया है। पहले समाजवादी पार्टी ने आधी से अधिक सीटें जीत ली थी, लेकिन साल 2017 के चुनाव में उसे बड़ा झटका लगा था। भाजपा ने अपना दल एस के साथ मिलकर पांच सीटों पर कब्जा जमा लिया था।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साल 2012 में समाजवादी पार्टी ने जनपद की नौ सीटों में से 7 सीटों पर कब्जा जमाया था। उस समय मड़ियाहूं से श्रद्धा यादव, केराकत से गुलाब चंद्र सरोज, जफराबाद से शतींद्रनाथ त्रिपाठी, मल्हनी से पारसनाथ यादव, मछलीशहर से जगदीश सोनकर, शाहगंज से शैलेंद्र यादव ललई, बदलापुर से ओमप्रकाश दुबे बाबा ने जीत दर्ज की थी।सरकार बनने पर पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई और जगदीश सोनकर मंत्री बनाए गए थे। वहीं लंबे समय से जनपद की एक भी सीट पर जीत न दर्ज कर पाने वाली कांग्रेस की झोली में नदीम जावेद ने सदर सीट डाली थी। जबकि भाजपा सिर्फ मुंगराबादशाहपुर में सीमा द्विवेदी की बदौलत ही जीत पाई थी।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वर्ष 2017 के विधानसभा चुनाव में स्थिति बदली हुई थी। भाजपा व सपा के बीच मतों का जबरदस्त ध्रुवीकरण हुआ। भाजपा ने चार और उसके सहयोगी दल अपना दल (एस) ने एक सीट पर जीत दर्ज की थी। वहीं जातिगत समीकरण के चलते तत्कालीन सपा सरकार के तीनों मंत्री पारसनाथ यादव, शैलेंद्र यादव ललई और जगदीश सोनकर ने अपनी सीट पर फिर जीत हासिल की। बसपा से सुषमा पटेल पहली बार मुंगराबादशाहपुर से विधायक बनीं, जो इस समय सपा में हैं। जबकि सपा से गठबंधन के बाद सदर सीट से उतरे कांग्रेस के निवर्तमान विधायक नदीम जावेद दूसरे स्थान पर रहे। मुस्लिम बहुल इस सीट पर मतों के ध्रुवीकरण से भाजपा के गिरीशचंद्र यादव जीते और सरकार में मंत्री बने थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केराकत (सुरक्षित सीट) पर साल 2012 के चुनाव में सपा का कब्जा था। लेकिन इस सीट पर साल 2017 में सपा ने संजय सरोज को अपना प्रत्याशी बनाया था, लेकिन वो पार्टी को जीत नहीं दिला पाए थे। इस चुनाव में भाजपा के दिनेश चौधरी 84078 मत हासिल कर पहले ही प्रयास में विधायक बने थे, जबकि दूसरे स्थान पर सपा के संजय सरोज 68819 मत पाकर रहे। ब्राह्मण बाहुल्य बदलापुर विधानसभा 2012 में अस्तित्व में आई थी। इस सीट से सपा के ओम प्रकाश दुबे (बाबा दुबे) विधायक बने थे। साल 2017 के चुनाव में पार्टी ने उन्हीं पर दूसरी बार दांव लगाया, लेकर भाजपा को अति पिछड़ों का साथ मिला। ऐसे में भाजपा के रमेश चंद्र मिश्र ने 60237 मत हासिल कर विधायक बने। जबकि दूसरे स्थान पर बसपा के लालजी यादव थे, जिन्हें 57865 मत मिले थे। मछलीशहर (सुरक्षित) सीट पर तत्कालीन सपा सरकार के मंत्री जगदीश सोनकर मोदी लहर में भी जीत दर्ज की थी। साल 2017 में सपा के जगदीश सोनकर को 72368 मत मिले थे, जबकि दूसरे स्थान पर भाजपा की अनीता रावत थी, जिन्हें 68189 मत मिले थे। जगदीश सोनकर चार बार विधायक रह चुके हैं। वह दो बार शाहगंज और लगातार दो बार मछलीशहर से जीते हैं। भाजपा के साथ मिलकर अपना दल एस ने सपा को शिकस्त दी थी।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मड़ियाहूं विधानसभा सीट कुर्मी मतदाताओं की मानी जाती है। हालांकि इस सीट पर ब्राह्मण और यादव मतदाता निर्णायक साबित होते हैं। इस पर भाजपा ने जीत दर्ज करने के लिए केंद्र में सहयोगी अनुप्रिया पटेल की अगुवाई वाली अपना दल (एस) के लिए छोड़ी थी। अपना दल एस ने डा. लीना तिवारी को मौका दिया, जिन्होंने पहले प्रयास में 58804 मत पाकर जीत हासिल की थी। दूसरे स्थान पर सपा की श्रद्धा यादव रहीं जिन्हें 47454 मत मिले थे। भाजपा ने 2017 के चुनाव में इस सीट को सहयोगी रही सुभासपा के लिए छोड़ दी थी, लेकिन सुभासपा के राणा अजीत सिंह सपा के कद्दावर नेता तत्कालीन मंत्री शैलेंद्र यादव ललई के विजय रथ को नहीं रोक सके। शैलेंद्र यादव ललई 67818 मत पाकर फिर विधायक बने थे। जबकि दूसरे स्थान पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राणा अजीत प्रताप सिंह थे। जिन्हें 58656 मत मिले थे। वह अब तक चार बार विधायक बने हैं। दो बार खुटहन से और दो बार शाहगंज से चुने गए हैं। वह राज्यमंत्री भी रह चुके हैं।
भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

साल 2017 के चुनाव में बसपा ने एकमात्र मुंगराबादशाहपुर सीट पर जीत दर्ज की थी। इस सीट पर बसपा की सुषमा पटेल 69557 पाकर पहले प्रयास में विधायक बनीं थी। जबकि भाजपा की कद्दावर नेता सीमा द्विवेदी 63637 पाकर दूसरे स्थान पर रहीं।  सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी अजय शंकर दुबे 59288 वोट पाकर तीसरे स्थान पर थे। अब यहां के समीकरण बदल गए हैं। सुषमा पटेल बसपा छोड़कर सपा के साथ हो गई हैं तो अजय शंकर दुबे भाजपा में शामिल हो गए हैं। सीमा द्विवेदी राज्यसभा सांसद हो गई। जफराबाद विधानसभा सीट पर समाजवादी पार्टी टिकट को लेकर शुरू से ही ऊहापोह की स्थिति में थी। 2017 में अंतिम समय में सपा प्रत्याशी घोषित किए गए सीटिंग विधायक शचींद्रनाथ त्रिपाठी को मैदान में उतारा था। सपा-भाजपा की इस सीट पर सीधी टक्कर हुई थी, जिसमें भाजपा के डॉ. हरेंद्र प्रसाद सिंह ने 85989 वोट पाकर विधानसभा में अपनी जगह बनाई थी, जबकि सपा के शचिंद्रनाथ त्रिपाठी 61124 वोट के साथ दूसरे स्थान पर रहे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

 2012 में लंबे अर्से के बाद कांग्रेस ने जिले में जीत दर्ज की थी। साल 2017 के भी चुनाव में लगातार दूसरी बार जीत के लिए सपा से गठबंधन के बाद सीटिंग विधायक नदीम जावेद को मैदान में उतारा था, जो 78040 मत पाकर दूसरे स्थान पर थे। इस चुनाव में सियासी समीकरणों के हिसाब से भाजपा ने गिरीश चंद्र यादव पर पहली बार दांव लगाया जो कामयाब हुए थे। मुस्लिम मतदाता बहुल इस सीट पर मतों के ध्रुवीकरण के कारण गिरीश चंद्र यादव 90324 वोट पाकर जीत दर्ज किए थे और सरकार में मंत्री भी बने। 2012 से अस्तित्व में आई मल्हनी सीट पर सपा का कब्जा रहा है। यहां सपा के दिग्गज नेता तत्कालीन मंत्री पारसनाथ यादव ने 2017 में भी बड़ी जीत हासिल की थी। भाजपा के सतीश कुमार सिंह को हार का सामना करना पड़ा था। पारसनाथ यादव के निधन के बाद हुए साल 2020 के उपचुनाव में उनके बेटे लकी यादव 73462 मत पाकर विधायक बने थे। पूर्व सांसद धनंजय सिंह 68838 मत पाकर दूसरे स्थान पर रहे।

जौनपुर ज‍िले की मड़ियाहूं व‍िधानसभा सीट से डॉ. आरके पटेल को अपना दल (S) ने प्रत्याशी बनाया

जौनपुर-उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh Assembly Elections 2022) के अंत‍िम चरण के चुनाव के ल‍िए अपना दल (S) ने बुधवार को प्रत्‍याश‍ियों की घोषणा की। अपना दल (S) ने जौनपुर ज‍िले की मड़ियाहूं व‍िधानसभा सीट से डॉ आरके पटेल को प्रत्याशी बनाया है, वहीं वर्तमान विधायक लीना तिवारी का टिकट काट दिया गया हैदरअसल जौनपुर जिले की सभी सीटों पर लगभग सभी पार्टी के प्रत्याशियों ने अपना नामांकन फाइल कर दिया है लेकिन मड़ियाहूं विधानसभा कि सीट पर अब तक भाजपा अपना दल एस गठबंधन प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाया था। इस सीट पर कई लोग दावेदार थे। इसमें वर्तमान विधायक लीना तिवारी आनंद कुमार दुबे, मल्हनी विधानसभा से भाजपा के पूर्व प्रत्याशी रहे मनोज कुमार सिंह मड़ियाहूं सीट से दावेदारी ठोक रहे थे।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

बसपा से आनंद कुमार दुबे उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं समाजवादी पार्टी से मुंगरा बादशाहपुर से विधायक सुषमा पटेल को प्रत्याशी बनाया है। 2017 में अपना दल (S) से लीना तिवारी ने समाजवादी पार्टी के श्रद्धा यादव को 11350 वोटों के मार्जिन से हराया था।मड़ियाहूं विधानसभा सीट मछलीशहर लोकसभा के अंतर्गत आती है। भाजपा के बीपी सरोज यहां से सांसद हैं। इस सीट पर मतदाताओं की संख्या तीन लाख 35 हजार 56 है। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 1,64,371 है। जबकि महिला मतदाताओं की संख्या 139180 है

चुनाव प्रचार पर लगी बंदिशें अब पूरी तरह से हो सकती है खत्म, राज्यों से मांगी गई रिपोर्ट

कोरोना संक्रमण के चलते चुनाव प्रचार पर लगे प्रतिबंधों को चुनाव आयोग अब पूरी तरह से हटा सकता है। जिसमें राजनीतिक दलों को पहले की तरह रैलियों, सभाओं और रोड़ शो की अनुमति दी जा सकती है। अभी रैलियों और रोड़ शो पर प्रतिबंध है, जबकि सभाओं को मैदान की कुल क्षमता के पचास प्रतिशत यानी आधी क्षमता के साथ आयोजित करने की छूट है। इसके साथ ही पद यात्रा और घर- घर जाकर प्रचार करने के लिए लोगों की तय सीमा को भी खत्म किया जा सकता है। अभी घर-घर जानकर प्रचार के लिए सिर्फ बीस लोगों की ही अनुमति है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चुनाव आयोग ने फिलहाल इस दिशा में तैयारी शुरु कर दी है। सभी चुनावी राज्यों से कोरोना संक्रमण की ताजा स्थिति की जानकारी मांगी है। इस दौरान जो स्थिति देखने को मिल रही है, उससे साफ है कि चुनाव प्रचार पर लगे सभी प्रतिबंधों को जल्द ही हटाया जा सकता है। वैसे भी कोरोना संक्रमण की स्थिति में तेजी से सुधार होते देख राज्यों ने तेजी से कोरोना से बचाव को लेकर लगाए गए प्रतिबंधों को हटाना शुरु कर दिया है। कई राज्यों ने इसे हटाने का ऐलान भी कर दिया है। ऐसे में राजनीतिक दलों की ओर से भी कोरोना के चलते लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने की मांग उठने लगी है। खास बात यह है कि चुनावी राज्यों में कोरोना संक्रमण की स्थिति पहले से ही दूसरों राज्यों के मुकाबले काफी बेहतर है। एक रिपोर्ट के मुताबिक देश में उत्तर प्रदेश में इस समय हर दिन संक्रमितों की संख्या करीब आठ सौ है। वहीं, ठीक होने वालों की संख्या इससे दोगुनी है। चुनाव आयोग से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक पूरी स्थिति की समीक्षा की जा रही है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

वैसे भी अब उत्तर प्रदेश और मणिपुर में चुनाव बचा है। जिसमें उत्तर प्रदेश में अभी चार चरणों का व मणिपुर में दो चरणों के चुनाव होने बाकी है। वहीं पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और उत्तर प्रदेश में तीन चरणों का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। ऐसे में कोरोना संक्रमण की स्थिति में सुधार और राजनीतिक दलों की मांगों को देखते हुए चुनाव आयोग जल्द ही चुनाव प्रचार से जुड़ी छूट की घोषणा कर सकता है।गौरतलब है कि पांच राज्यों के चुनावों की घोषणा के दौरान चुनाव आयोग ने रैली, जनसभाओं, रोड शो और बैठकों आदि को भी पूरी तरह से प्रतिबंध रखा था। बाद में कोरोना के संक्रमण में जैसे जैसे सुधार हुआ, आयोग ने काफी ढील दे दी है

अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में किया मतदान, करहल से प्रत्याशी हैं

उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण का मतदान रविवार को सात बजे से प्रारंभ हो गया है। माक पोलिंग से केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को परखा इसके बाद सभी जगह पर मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। मतदान में पहले घंटे में कई जगह पर ईवीएम में हल्की खराबी के बीच में लोगों ने गुलाबी ढंग का मजा लेते हुए मतदान किया

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इटावा के सैफई में मतदान किया। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपनी पत्नी डिंपल यादव के साथ जसवंत नगर विधानसभा के सैफई मतदान केंद्र वोट डाला उनके साथ पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव व तेज प्रताप सिंह यादव भी मौजूद थे। जसवंतनगर से शिवपाल सिंह यादव प्रत्याशी हैं।  मतदान के बाद अखिलेश यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश से भाजपा का सफाया होने जा रहा है। इनको तो उत्तर प्रदेश के किसान माफ नहीं करेंगे। हमने पहले दो चरण के मतदान में शतक लगाया है। इस चरण में भी सपा और गठबंधन बाकी सभी से आगे होगा।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव में मैनपुरी के करहल विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी भी हैं। उनके खिलाफ केन्द्र सरकार में मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल भाजपा के प्रत्याशी हैं। इटावा के सैफई में इससे पहले मुलायम सिंह यादव के छोटे भाई अभय राम यादव ने वोट डाला। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार बन रही है। शिवपाल यादव और अखिलेश दोनों एक लाख वोट से ज्यादा से जीत जाएंगे।