Tag Archives: # Congress # BJP # News # National News

लम्बे समय बाद साथ दिखे रामगोपाल व शिवपाल, सैफई में डाला वोट

समाजवादी पार्टी परिवार में विवाद के लम्बे अंतराल के बाद पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव राज्यसभा सदस्य प्रोफेसर राम गोपाल यादव और प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव लम्बे समय बाद एकसाथ दिखे। रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह यादव ने इटावा सपा के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव ने सैफई के अभिनव विद्यालय मतदान केन्द्र पर अपना-अपना वोट डाला। इसी दौरान प्रोफेसर रामगोपाल यादव और प्रसप प्रमुख शिवपाल सिंह यादव की भेंट भी हो गई। इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। लम्बे समय बाद इनकी मुलाकात को लेकर क्षेत्र में काफी चर्चा भी है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा में मतदान चल रहा है। हाथरस (अ.जा.), सादाबाद, सिकन्दरा राऊ, टूंडला (अ.जा.), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमापुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर (अ.जा.), मैनपुरी, भोगांव, किशनी (अ.जा.), करहल, कायमगंज (अ.जा.), अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (अ.जा.), जसवंत नगर, इटावा, भरथना (अ.जा.), बिधूना, दिबियापुर, औरेया (अ.जा.), रसूलाबाद (अ.जा.), अकबरपुर-रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर (अ.जा.), बिठूर, कल्याणपुर, गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंटोनमेंट, महराजपुर, घाटमपुर (अ.जा.), माधौगढ़, कालपी, उरई (अ.जा.), बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (अ.जा.), गरौठा, ललितपुर, महरौनी (अ.जा.), हमीरपुर, राठ (अ.जा.), महोबा तथा चरखारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद सहित विधायकों ने भी किया मतदान

पूर्व केन्द्रीय मंत्री सहित विधायकों ने भी अपने परिवार के लोगों के साथ वोट डाला। कांग्रेस के शासन में केन्द्र सरकार में मंत्री रहे सलमान खुर्शीद ने फर्रुखाबाद में मतदान किया। यहां उनकी पत्नी लुइस खुर्शीद कांग्रेस की प्रत्याशी हैं। मतदान के बाद सलमान खुर्शीद ने कहा कि हमें उत्तर प्रदेश में पहले काफी दिक्कतें हुईं हैं लेकिन हमारी नेता प्रियंका गांधी ने कांग्रेस को मजबूती दी है और हमें इस बार जनता से अच्छा बहुमत मिलेगा। कांग्रेस उत्तर प्रदेश में यहां की राजनीति के परिदृश्य में अपना नाम दर्ज कराने आई है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

फर्रुखाबाद की भोजपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव नवादा दोयम मतदान केन्द्र पर सुबह विधायक व भाजपा प्रत्याशी नागेन्द्र सिंह राठौर ने अपना वोट डाला। कानपुर के गोविंद नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुरेन्द्र मैथानी अपने पूरे परिवार के साथ कानपुर पब्लिक इंटर कॉलेज, डबल पुलिया काकादेव के बूथ पर वोट डाला। एटा के बाल विद्या मन्दिर बूथ पर मतदान क बाद राज्य सभा सदस्य हरनाथ सिंह ने मतदान किया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में तीसरे चरण के लिए 16 जिलों की 59 सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। इस चरण में 2.16 करोड़ मतदाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव तथा केन्द्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल सहित 627 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें 97 प्रत्याशी महिला हैं। इस चरण में 13 सीटें सुरक्षित हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तीसरे चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रूखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर व महोबा में मतदान चल रहा है। हाथरस (अ.जा.), सादाबाद, सिकन्दरा राऊ, टूंडला (अ.जा.), जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमापुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर (अ.जा.), मैनपुरी, भोगांव, किशनी (अ.जा.), करहल, कायमगंज (अ.जा.), अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज (अ.जा.), जसवंत नगर, इटावा, भरथना (अ.जा.), बिधूना, दिबियापुर, औरेया (अ.जा.), रसूलाबाद (अ.जा.), अकबरपुर-रनिया, सिकन्दरा, भोगनीपुर, बिल्हौर (अ.जा.), बिठूर, कल्याणपुर, गोविन्दनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंटोनमेंट, महराजपुर, घाटमपुर (अ.जा.), माधौगढ़, कालपी, उरई (अ.जा.), बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर (अ.जा.), गरौठा, ललितपुर, महरौनी (अ.जा.), हमीरपुर, राठ (अ.जा.), महोबा तथा चरखारी विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है।

अखिलेश, बघेल, शिवपाल, महाना सहित कई नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर

तीसरे चरण में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव करहल से चुनाव लड़ रहे हैं। उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री एसपी सिंहबघेल कर रहे हैं। योगी सरकार में औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना कानपुर की महराजपुर, आबकारी मंत्री राम नरेश अग्निहोत्री मैनपुरी के भोगांव व उच्च शिक्षा राज्यमंत्री नीलिमा कटियार कल्याणपुर से चुनाव मैदान में हैं। शिवपाल सिंहयादव इटावा की जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। फीरोजाबाद की सिरसागंज सीट पर मुलायम सिंहयादव के समधी हरिओम यादव इस बार भाजपा के टिकट से किस्मत आजमा रहे हैं। कानपुर की किदवईनगर सीट से कांग्रेस के दिग्गज नेता अजय कपूर व सीसामऊ सीट पर सपा के हाजी इरफान सोलंकी फिर मैदान में हैं। फर्रूखाबाद से पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद कांग्रेस से चुनाव लड़ रही हैं। बसपा छोड़कर भाजपा में आए विधायक रामवीर उपाध्याय हारथरस की सादाबाद से चुनाव मैदान में हैं। आइपीएस की नौकरी छोड़कर राजनीति में आए असीम अरुण कन्नौज से भाजपा के टिकट पर किस्मत आजमा रहे हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मतदान के लिए केंद्रीय बलों की 866 कंपनियां तैनात हैं। इनमें से बूथों पर 860 कंपनी, स्ट्रांग रूम ड्यूटी के लिए छह कंपनी लगाई गई है। इसके अलावा पुलिस के 5154 इंस्पेक्टर एवं सब इंस्पेक्टर, 50597 मुख्य आरक्षी एवं आरक्षियों को लगाया गया है। इनके साथ 39 कंपनी पीएसी, 49905 होमगार्ड, 1330 पीआरडी जवान व 10425 चौकीदारों को भी चुनाव ड्यूटी में लगाया गया है। 50 प्रतिशत बूथों की वेबकास्टिंग के जरिए सीधी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा जिन क्षेत्रों में इंटरनेट कनेक्टिविटी की दिक्कत है वहां वीडियो कैमरे की व्यवस्था है। तीसरे चरण के मतदान में कानून और प्रशासनिक व्यवस्था की निगरानी के लिए 52 सामान्य प्रेक्षक, 16 पुलिस प्रेक्षक तथा 19 व्यय प्रेक्षक तैनात किए गए हैं। इनके अलावा 2235 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 273 जोनल मजिस्ट्रेट और 832 स्टैटिक मजिस्ट्रेट व 3069 माइक्रो आब्जर्वर लगाए गए हैं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

तीसरे चरण में 15,557 मतदान केंद्रों के 25,794 मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर वोट डाले जा रहे हैं। आयोग ने 641 आदर्श मतदान केंद्र बनाए हैं। 129 पिंक पोलिंग बूथ भी बनाए गए हैं इनमें सिर्फ महिलाकर्मी ही होंगी। इसके साथ दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए सभी मतदान केंद्रों पर व्हील चेयर व जगह-जगह वालंटियर की भी व्यवस्था की गई है। चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए एक वरिष्ठ सामान्य प्रेक्षक, एक वरिष्ठ पुलिस प्रेक्षक व दो वरिष्ठ व्यय प्रेक्षक भी तैनात किए गए हैं। उन्होंने सभी मतदाताओं को जिला निर्वाचन अधिकारी के माध्यम से मतदाता पर्ची वितरित कराई जा चुकी है। इसके जरिए मतदाताओं को मतदेय स्थल व क्रम संख्या की जानकारी हो सकेगी। इसके अलावा मतदाता वोटर हेल्पलाइन एप, भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के माध्यम से भी अपने मतदेय स्थल की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने हमीरपुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने जालौन में किया मतदान

लखनऊ-उत्तर प्रदेश में 18वीं विधानसभा के गठन के लिए तीसरे चरण का मतदान रविवार को सात बजे से प्रारंभ हो गया है। माक पोलिंग से केन्द्रों पर पोलिंग पार्टियों ने ईवीएम को परखा इसके बाद सभी जगह पर मतदाताओं को प्रवेश दिया गया। मतदान में पहले घंटे में कई जगह पर ईवीएम में हल्की खराबी के बीच में लोगों ने गुलाबी ढंग का मजा लेते हुए मतदान किया।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

केन्द्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने हमीरपुर और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव ने जालौन में किया मतदान- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में तमाम दिग्गज भी मतदान कर रहे हैं। केन्द्र सरकार में मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति ने हमीरपुर में मतदान किया। उन्होंने हमीरपुर के श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज में बने बूथ संख्या 122 में मतदान किया। उनके साथ नगर पालिका चैयरमैन कुलदीप निषाद भी मौजूद थे। भाजपा उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह ने भी रविवार को मतदान किया। उन्होंने जालौन के उरई के उद्योग केंद्र पोलिंग बूथ पर अपने मत का प्रयोग किया।

राजनीतिक जानकार कह रहे हैं मल्हनी सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जीत पक्की है।-UP JDU Candidate जौनपुर

जौनपुर: यूपी विधानसभा चुनाव Assembly Elections 2022 के ल‍िए जनता दल यूनाइटेड ने जौनपुर जिले की 2 सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मल्‍हनी सीट से टिकट द‍िया है। वहीं मुंगरा बादशाहपुर सीट से राकेश पाटिल को प्रत्याशी बनाया गया है। चूंकि मुंगरा बादशाहपुर पटेल वोटरों का बाहुल्य इलाका है। इस नाते जनता दल यूनाइटेड ने इस सीट पर राकेश पटेल पर दांव आजमाया हैमल्हनी व‍िधानसभा सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह  को जेडीयू का टिकट म‍िलने पर उन्होंने कहा क‍ि जेडीयू से वह 2007 में विधायक रह चुके हैं। जेडीयू देश का बढ़िया राजनीतिक दल है। पिछले 18 सालों से इसकी बिहार में सरकार है। नीतीश ने गरीबों के लिए शानदार काम किया है। यह भाजपा के साथ एलायंस में है। इसकी एक विचारधारा है। इसलिए मैं उसके साथ हूं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस समय जौनपुर की राजनीति में धनंजय सिंह का जलवा कायम है। चाहे ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रहा हो या फिर जिला पंचायत अध्यक्ष का। पूर्व सांसद धनंजय सिंह  की पत्नी श्रीकला जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और कई सीटों पर इनके ब्लॉक प्रमुख भी हैं। एमएलसी भी बृजेश सिंह प्रिंस और उनके सहयोगी हैं फिर एमएलसी का चुनाव होने वाला है। राजनीतिक जानकार कह रहे हैं उनकी जीत पक्की है।पूर्व सांसद धनंजय सिंह  ने 2002 में रारी विधानसभा से पहली बार विधानसभा निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2007 में नीतीश की पार्टी जेडीयू से चुनाव जीते। लेकिन एक साल बाद ही उन्होंने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। 2009 के लोकसभा चुनाव में मायावती ने उन्हें टिकट दिया।पूर्व सांसद धनंजय सिंह  लोकसभा पहुंचे। 2 साल के भीतर ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह  पार्टी से निकाल दिए गए। इसके बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह  का सितारा फिर एक बार धूमिल हुआ और लगातार चुनाव हारते गए।

पीलीभीत में बोले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ- पहले होता था अराजकता का तांडव, पिछले पांच साल में नहीं हुआ कोई दंगा

बरेली-पहले अराजकता, सत्ता प्रायोजित दंगे, अपराध व अराजकता का तांडव होता था।कोई अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं करता था। 5 साल में भाजपा सरकार ने जो काम किया उससे न कोई दंगा, न महिलाओं व व्यापारियों का उत्पीड़न हुआ। यह बात पीलीभीत के पूरनपुर में जनसभा कर रहे मुख्यमंत्री याेगी आदित्यनाथ ने मंच से कही।इसके पहले उन्होंने कहा भाइयो बहनों मां गोमती के उद्गम स्थल व यहां के किसानों के परिश्रम से उर्वरक धरती पीलीभीत में आपका स्वागत करता हूँ आज फिर से पूरनपुर के मतदाता भाइयों बहनों का आभार व्यक्त करने आया हूँ।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

पांच साल पहले पूरनपुर और प्रदेश में क्या होता था यह किसी से छिपा नहीं है। कर्फ्यू का स्थान कांवड़ यात्रा ने ले लिया है।विकास के पथ पर हमारा पीलीभीत बढ़ रहा है।पीलीभीत को मेडिकल कालेज मिल रहा है तो दशकों पुराना सपना पूरा हो रहा है।विधायक बाबूराम पासवान के अनुरोध पर रामलला मैदान आपको दिया है। अगली बार इसका सुंदरीकरण और बेहतर करेंगे।पिछली सरकारों में अन्नदाता आत्महत्या करता, किसान भूख से मरता था, व्यापारी तबाह था, नौजवान बेरोजगार था।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

चारों ओर अराजकता का माहौल 2017 से पहले था। अहमदाबाद सीरियल ब्लास्ट में शामिल अपराधियों में उत्तर प्रदेश के भी कुछ आतंकवादी थे।उनमें से कुछ सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ संबंधित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूछा यही नई सपा है, नई हवा है।सपा सरकार ने दर्जन भर आतंकी मुकदमों को वापस लिया।किसी ने अयोध्या, किसी ने बजरंगबली, किसी ने बिजनौर, लखनऊ, वाराणसी, गोरखपुर में आतंकी हमले किये।इनकी पैरवी सपा सरकार करती थी। कल के न्यायालय के फैसले से साबित हो गया कि सपा आतंकवादियों को समर्थन देती थी

UP Election 2022: अयोध्या में भाजपा के प्रत्याशी के वाहन के काफिले पर फायरिंग के मामले में सपा प्रत्याशी अभय सिंह गिरफ्तार

अयोध्या- उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान वाले क्षेत्र अयोध्या के गोसाईगंज दबंगों के आमने-समाने आने के बाद से झड़प तथा फायरिंग भी होने लगी। गोसाईगंज में शुक्रवार देर रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह तथा भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच फायरिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी अभय सिंह को पुलिस ने सुबह उसके आवास से गिरफ्तार कर लिया है। महाराजगंज पुलिस ने गोसाईगंज से सपा प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह को उनके आवास राजेपुर से गिरफ्तार किया। अभय सिंह के चार समर्थक को भी गिरफ्तार किया है। पूर्व विधायक अभय सिंह की दंबगई इस क्षेत्र में काफी लम्बे समय से कायम है। अयोध्या के गोसाईगंज में कल देर रात समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह के समर्थक तथा भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के बीच झड़प तथा फायरिंग के मामले में पुलिस ने शनिवार को सुबह गोसाईगंज से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी व पूर्व विधायक अभय सिंह के साथ पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। अयोध्या के सबसे संवेदनशील माने जाने वाले गोसाईगंज विधानसभा में शुक्रवार रात दो बाहुबलियों के बीच राजनीतिक वर्चस्व को लेकर ऐसी भिड़ंत हुई कि पथराव के बाद फायरिंग भी होने लगी। इस दौरान कई वाहनों को भी क्षति पहुंचाई गई तो थाने में भी पथराव हुआ।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

अभय सिंह और उनके सहयोगियों पर भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थकों के वाहन के काफिले पर फायरिंग का आरोप है। कल देर रात कबीरपुर चौराहे पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों ने सपा समर्थकों पर हमले का आरोप लगाया था। इसके बाद सपा प्रत्याशी अभय सिंह के समर्थकों ने महराजगंज थाने में पथराव किया था। इस पथराव का वीडियो सामने आने के बाद आज सुबह पुलिस ने अभय सिंह को समर्थकों के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले में एसएसपी शैलेश पांडे ने बताया कि दोनों ही पार्टी के प्रत्याशियों ने एक दूसरे पर पथराव और फायरिंग का आरोप लगाया है। किसी भी व्यक्ति के घायल होने की कोई सूचना नहीं है।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

महाराजगंज थाना क्षेत्र के कबीरपुर गांव में शुक्रवार देर रात सपा प्रत्याशी अभय सिंह और भाजपा प्रत्याशी आरती तिवारी के समर्थक विकास सिंह मौजूद थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में वाद विवाद हो गया और बात फायरिंग तक जा पहुंची। इस घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है, लेकिन लगभग आधा दर्जन गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई हैं जिनमें दोनों पक्षों के वाहन शामिल हैं। सपा प्रत्याशी अभय सिंह का आरोप है कि सत्तापक्ष से जुड़े हुए लोगों ने उनके वाहनों पर हमला किया है। वहीं दूसरी तरफ इस पूरे मामले पर भाजपा प्रत्याशी के समर्थक मया ब्लाक प्रमुख कप्तान सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके साथी विकास सिंह पर हमला करने की सूचना जब उन्हें मिली तब अपने वाहन से थाना महाराजगंज पुलिस से शिकायत करने आ रहे थे। इसी बीच सपा समर्थकों ने उनके वाहन में तोड़फोड़ की और उनके साथ अभद्रता की।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

गोसाईगंज विधानसभा के कबीरपुर गांव में सपा-भाजपा समर्थकों के बीच पथराव और फायरिंग के मामले को लेकर महाराजगंज थाने में शिकायत लेकर पहुंचे सपाइयों पर थाने के ऊपर पथराव करने का आरोप लगा है। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर दोनों पक्षों के लोग थाने के बाहर मौजूद थे। इसी दौरान कार्रवाई न होने का आरोप लगाकर सपा समर्थकों ने थाने में पथराव कर दिया। पुलिस ने हल्का बल प्रयोग कर थाने के बाहर मौजूद भीड़ को खदेड़ दिया।गौरतलब है अयोध्या की हाई प्रोफाइल गोसाईगंज विधानसभा सीट पर दो दबंग छवि के नेता आमने-सामने हैं। समाजवादी पार्टी से अभय सिंह प्रत्याशी हैं। भाजपा से इस बार एक मामले में जेल में निरूद्ध चल रहे गोसाईगंज से पूर्व विधायक इंद्र प्रताप तिवारी खब्बू की पत्नी आरती तिवारी प्रत्याशी हैं। दोनों ही प्रत्याशियों के समर्थकों में तनाव है

UP Assembly Elections :16 जिलों की 59 सीट,तीसरे चरण के लिए आज शाम खत्म होगा चुनाव प्रचार

उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव  सात चरणों में हो रहे हैं और दो चरणों का चुनाव हो चुका है और 20 फरवरी को तीसरे चरण  का चुनाव होना है. राज्य के 16 जिलों की 59 सीटों पर रविवार को मतदान  होगा और इसके लिए शुक्रवार शाम से प्रचार खत्म हो जाएगा. राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, फर्रुखाबाद, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर महोबा में मतदान होगा.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्य में तीसरे चरण में हाथरस, सादाबाद, सिकंदरा राऊ, टूंडला, जसराना, फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, सिरसागंज, कासगंज, अमॉपुर, पटियाली, अलीगंज, एटा, मारहरा, जलेसर, मैनपुरी, भोगांव, किशनी, करहल, कायमगंज, अमृतपुर, फर्रुखाबाद, भोजपुर, छिबरामऊ, तिर्वा, कन्नौज, जसवंतनगर, इटावा, भरथना, बिधूना, दिबियापुर, औरैया, रसूलाबाद, अकबरपुर-रानिया, सिकंदरा, भोगनीपुर, बिल्हौर, बिठूर, कल्याणपुर, गोविंदनगर, सीसामऊ, आर्यनगर, किदवई नगर, कानपुर कैंट, महाराजपुर, घाटमपुर, मढ़ौगढ़, कालपी, उरई, बबीना, झांसी नगर, मऊरानीपुर, गरौथा, ललितपुर, महरौनी, हमीरपुर, राठ, महोबा और चरखारी विधानसभा सीटों पर मतदान होगा

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

फिलहाल तीसरे चरण के लिए प्रचार के लिए सियासी दलों ने प्रचार तेज कर दिया है. क्योंकि तीसरे चरण के लिए आज शाम को चुनाव प्रचार खत्म हो जाएगा. इस चरण में 16 जिलों की 59 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होगा. इस चरण में कई जिले ऐसे हैं, जिन्हें कभी समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता था, लेकिन पिछले चुनावों में बीजेपी ने यहां भारी सेंध लगाई और 59 में से 49 सीटों पर जीत हासिल की थी. लेकिन इस बार समाजवादी पार्टी फिर से अपने हारे हुए गढ़ में जीत दर्ज करना चाहती है. पिछले विधानसभा चुनाव में इन जिलों में एसपी-कांग्रेस गठबंधन को 9 सीटें मिली थीं.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि रविवार को 16 जिलों की 59 सीटों पर मतदान होगा और इसके लिए शुक्रवार शाम 6 बजे चुनाव प्रचार पर रोक लगा दी जाएगी. इस चरण में हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, इटावा, मैनपुरी, कासगंज, फर्रुखाबाद, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, झांसी, ललितपुर, हमीरपुर और महोबा में चुनाव होंगे. फिलहाल मतदान के लिए सभी तरह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. गौरतलब है कि राज्य में अभी तक चुनाव शांति के साथ संपन्न हुए हैं.

Uttar Pradesh Elections : जौनपुर में अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की मांग-समाजवादी पार्टी

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव UP Assembly Elections के लिए समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) लगातार चुनाव आयोग (Election Commission) को पत्र लिख रहा है. पिछले दिनों ही एसपी ने राज्य मतदान की गड़बड़ियों को लेकर आयोग को पत्र लिखा था. वहीं अब पार्टी ने जौनपुर में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए आयोग से अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात करने की मांग की है. हालांकि इससे पहले भी एसपी राज्य के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी को हटाने की मांग कर चुकी है.

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

राज्य में दो चरण के मतदान हो चुके हैं और इन दोनों चरणों में समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग से कई तरह की शिकायतें की है. पार्टी ने आयोग से फर्जी मतदान को लेकर शिकायत की और भारतीय जनता पार्टी पर आरोप लगाया कि वह मतदान में गड़बड़ी कर रही है. वहीं पार्टी ने चुनाव में तैनात अफसर और कर्मचारियों पर राज्य की सत्ताधारी बीजेपी के पक्ष में मतदान का आरोप लगाया था. वहीं अब पार्टी ने जौनपुर में विधानसभा चुनाव को लेकर पत्र लिखा है. पार्टी का कहना है कि जिले में निष्पक्ष और स्वतंत्र मतदान कराने कराने के लिए वहां पर अतिरिक्त फोर्स की जरूरत है. ताकि चुनाव में किसी भी तरह की गड़बड़ी ना हो. पार्टी ने इसके लिए चुनाव आयोग से अतिरिक्त फोर्स लगाने की मांग की है

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

हालांकि राज्य में समाजवादी पार्टी लगातार चुनाव आयोग को पत्र लिखकर दबाव बना रही है और पिछले दिनों ही पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश को हटाने की मांग की थी. पार्टी ने लिखे पत्र में कहा था कि अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल, एडीजी कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार और एडीजी एसटीएफ अमिताभ यश बीजेपी कार्यकर्ताओं की तरह व्यवहार कर रहे हैं. इसके साथ ही समाजवादी पार्टी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर शिकायत की थी कि राज्य में आदर्श आचार संहिता का सख्ती से पालन नहीं किया जा रहा है और राज्य में गुजरात सहित अन्य राज्यों से बड़ी संख्या में बाहरी लोग यूपी आए हैं. ये लोग लोग अलग-अलग जिलों की विधानसभा में चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं और इन लोगों पर प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए

जौनपुर के मल्हनी सीट से मैदान में धनंजय सिंह | Dhananjay Singh के समर्थन में सड़को पर जनसैलाब | UP

बुधवार को जौनपुर के मल्हनी सीट से जदयू (जनता दल यूनाइटेड) प्रत्याशी पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने दो सेट में अपना नामांकन दाखिल किया। वहीं वाराणसी की सेवापुरी विधानसभा सीट से सपा-सुभासपा गठबंधन के उम्मीदवार पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल समेत कई दिग्गजों ने भी नामांकन पर्चा भरा।