Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराज्य
Trending

राजनीतिक जानकार कह रहे हैं मल्हनी सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जीत पक्की है।-UP JDU Candidate जौनपुर

राजनीतिक जानकार कह रहे हैं मल्हनी सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह की जीत पक्की है।-UP JDU Candidate जौनपुर

जौनपुर: यूपी विधानसभा चुनाव Assembly Elections 2022 के ल‍िए जनता दल यूनाइटेड ने जौनपुर जिले की 2 सीटों पर अपना प्रत्याशी घोषित किया है। इसमें पूर्व सांसद धनंजय सिंह को मल्‍हनी सीट से टिकट द‍िया है। वहीं मुंगरा बादशाहपुर सीट से राकेश पाटिल को प्रत्याशी बनाया गया है। चूंकि मुंगरा बादशाहपुर पटेल वोटरों का बाहुल्य इलाका है। इस नाते जनता दल यूनाइटेड ने इस सीट पर राकेश पटेल पर दांव आजमाया हैमल्हनी व‍िधानसभा सीट से पूर्व सांसद धनंजय सिंह  को जेडीयू का टिकट म‍िलने पर उन्होंने कहा क‍ि जेडीयू से वह 2007 में विधायक रह चुके हैं। जेडीयू देश का बढ़िया राजनीतिक दल है। पिछले 18 सालों से इसकी बिहार में सरकार है। नीतीश ने गरीबों के लिए शानदार काम किया है। यह भाजपा के साथ एलायंस में है। इसकी एक विचारधारा है। इसलिए मैं उसके साथ हूं।

भोजपुरी ,हिन्दी ,गुजराती ,मराठी , राजस्थानी ,बंगाली ,उड़िया ,तमिल, तेलगु ,की भाषाओं की पूरी फिल्म देखने के लिए इस लिंक को क्लीक करे:-https://aaryaadigital.com/ आर्या डिजिटल OTT पर https://play.google.com/store/apps/de… लिंक को डाउनलोड करे गूगल प्ले स्टोर से

इस समय जौनपुर की राजनीति में धनंजय सिंह का जलवा कायम है। चाहे ब्लॉक प्रमुख का चुनाव रहा हो या फिर जिला पंचायत अध्यक्ष का। पूर्व सांसद धनंजय सिंह  की पत्नी श्रीकला जिला पंचायत अध्यक्ष हैं और कई सीटों पर इनके ब्लॉक प्रमुख भी हैं। एमएलसी भी बृजेश सिंह प्रिंस और उनके सहयोगी हैं फिर एमएलसी का चुनाव होने वाला है। राजनीतिक जानकार कह रहे हैं उनकी जीत पक्की है।पूर्व सांसद धनंजय सिंह  ने 2002 में रारी विधानसभा से पहली बार विधानसभा निर्दलीय चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। इसके बाद 2007 में नीतीश की पार्टी जेडीयू से चुनाव जीते। लेकिन एक साल बाद ही उन्होंने मायावती की पार्टी बहुजन समाज पार्टी का दामन थाम लिया। 2009 के लोकसभा चुनाव में मायावती ने उन्हें टिकट दिया।पूर्व सांसद धनंजय सिंह  लोकसभा पहुंचे। 2 साल के भीतर ही पूर्व सांसद धनंजय सिंह  पार्टी से निकाल दिए गए। इसके बाद पूर्व सांसद धनंजय सिंह  का सितारा फिर एक बार धूमिल हुआ और लगातार चुनाव हारते गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button