Breaking NewsTop Newsउत्तर प्रदेशराष्ट्रीय न्यूज

अब फास्टैग से ही होगा टोल प्लाजा पर भुगतान, बिना फास्टैग वाले वाहनों को एक जनवरी से हो सकती है दिक्कत

यूपी में एक जनवरी से अनिवार्य होगा फास्टटैग

अगर चार पहिया वाहन मालिकों ने अपने वाहन पर फास्टैग नहीं लगवाया है तो एक जनवरी से हाईवे पर उनको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि एक जनवरी 2021 से सभी चार पहिया वाहनों के लिए फास्टैग को अनिवार्य कर दिया गया है।

बता दें कि 15 नवंबर को केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी किया था। जिसके बाद लखनऊ के इटौंजा और दखिना टोल प्लाजा पर एक जनवरी से सभी चार पहिया वाहनों पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है।

बताते चलें कि एक जनवरी 2021 से नेशनल हाईवे से फास्टैग के बिना कोई भी गाड़ी नहीं निकल सकेंगी। टोल प्लाजा पर चल रहे कैश लेन पूरी तरह बंद हो जाएंगे। फास्टैग लेन से दोगुना टैक्स देने पर भी वाहनों को निकलने की अनुमति नहीं होगी। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कर रहा है। राज्य के सभी 78 टोल प्लाजा पर एक जनवरी से कैश लेन बंद करने से संबंधित होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। कैश लेन से गुजरने वाले वाहनों को यह जानकारी देने के लिए पैंफ्लेट भी दिए जा रहे हैं। फास्टैग बिक्री के लिए चयनित बैंकों द्वारा टोल प्लाजा के साथ ही शहरों में भी कैंप लगाए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button